Bihar News : दरोगा पर अप्राकृतिक यौन शोषण का आरोप, पुलिस महकमे में हड़कंप, एसपी पहुंचे थाना

रिपब्लिकन न्यूज, मुंगेर प्रमंडल

by Jyoti
0 comments

Bihar News : बिहार पुलिस से जुड़ी बड़ी खबर है। एक दरोगा पर अप्राकृतिक यौन शोषण का आरोप लगा है। वारदात की खबर से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

rape gangrape crime agaist women bjp party

Bihar Police : दरोगा पर यौन शोषण का आरोप, SP पहुंचे थाने

बिहार पुलिस का दामन एक बार फिर से दागदार हो गया है। एक दरोगा पर अप्राकृतिक यौन शोषण का आरोप लगा है। मामला सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। वारदात की खबर फैलते ही जिले के थाने से लेकर एसपी दफ्तर तक में फोन की घंटियां बज रहीं हैं। आलम यह है कि रात के 12 बजे जिले के पुलिस कप्तान खुद मौके पर पहुंचे हुए हैं। साक्ष्य जुटाने के लिए FSL की टीम भी आई है। पीड़ित पक्ष के आरोपों की जांच की जा रही है। हालांकि मामला खाकी से जुड़ा होने के कारण पुलिस कुछ भी कहने से कतरा रही है। आरोपी दरोगा उस थाने का अतिरिक्त थाना प्रभारी है जहां यह घटना हुई है।

Bihar News Today : फायर ब्रांड नेता के इलाके में वारदात

यह मामला बिहार के उस जिले से सामने आया है जहां हाल ही मकई पर बड़ी सियासी लड़ाई हुई थी। जिले के संसदीय क्षेत्र से आने वाले केंद्रीय मंत्री को सफाई देनी पड़ी थी। पटना के बाद गंगा नदी के पार बसे इस जिले को लेनिनग्राद का गढ़ भी कहा जाता था। उसी जिले के एक थाने में तैनात दरोगा पर अप्राकृतिक यौन शोषण का आरोप लगा है। आरोप लगाने वाले किशोर ने जो बातें कहीं हैं, वह पुलिस की साख को दागदार कर रहा है। लिहाजा जिले के एसपी खुद मौके पर पहुंच गए हैं। स्थानीय पत्रकार के अनुसार, मामला पुलिस से जुड़ा होने के कारण काफी देर तक दबा रहा। परिजन खाकी का दामन बचाने की कोशिश का आरोप लगा रहे हैं। हालांकि पुलिस कप्तान खुद मौके पर मौजूद हैं। ऐसे में सच जल्द ही सामने आने की उम्मीद है।

(नोट : खबर लिखे जाने तक FIR की पुष्टि नहीं की गई है। अतः यहां आरोपी की पहचान प्रकाशित नहीं की जा रही है।)

You may also like

Leave a Comment