Bihar News : ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ से थर्रा उठा अंडरवर्ल्ड, लॉ एंड ऑर्डर बिगाड़ने की कीमत गोली, डीजीपी विनय कुमार का एक्शन प्लान

जीवन ज्योति, पटना

by Jyoti
0 comments

Bihar News : लॉ एंड ऑर्डर दुरुस्त करने का यह फॉर्मूला हिट होगा या फ्लॉप, यह समय बताएगा। लेकिन बिहार पुलिस के ऑपरेशन लंगड़ा से अंडरवर्ल्ड के माफिया फिलहाल थर्रा उठे हैं।

Bihar Police : बिहार पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा, लिस्ट तैयार है

बिहार पुलिस के मुखिया डीजीपी विनय कुमार का मिजाज समझना है तो ऑपरेशन लंगड़ा का मिशन और विजन दोनों समझना होगा। लॉ एंड ऑर्डर के साथ खिलवाड़ करने की कीमत गोली खाकर चुकानी पड़ रही है। बिहार पुलिस के ऑपरेशन लंगड़ा से अंडरवर्ल्ड थर्रा उठा है। माफियाओं को उनके मुकाम तक पहुंचाने के लिए ऑपरेशन लंगड़ा जारी है। इसके तहत महज 3 दिनों में 5 एनकाउंटर की खबर सामने आ चुकी है। कहा जा रहा है कि अपराधियों की पूरी लिस्ट तैयार है। डीजीपी विनय कुमार का संकेत साफ है कि या तो सुधर जाओ या सुधार दिए जाओगे।

DGP Vinay Kumar : पुलिस मुख्यालय की सख्ती, लंगड़ा बना देंगे

पुलिस अपराधी को पकड़ कर ले जा रही थी। अपराधी ने पुलिस का हथियार छीना। पुलिस कर गोली चलाई। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की और अपराधी के पैर में गोली लग गई। ऑपरेशन लंगड़ा के तहत ऐसी खबरें हर रोज सामने आ रही है। पुलिस मुख्यालय से जुड़े सूत्रों के अनुसार, हाल ही में एक मीटिंग के बाद यह तय किया गया कि बिहार में ऑपरेशन लंगड़ा शुरू किया जाएगा। फिर अपराधियों की एक फेहरिस्त तैयार की गई। कुख्यातों को संकेत दिया गया कि या तो वह लॉ एंड ऑर्डर का पालन करें या उन्हें लॉ एंड ऑर्डर का पाठ गोली से पढ़ाया जाएगा। यही वजह है कि बिहार में पिछले तीन दिनों के अंदर पांच एनकाउंटर हो चुके हैं।

Bihar Encounter News : बिहार में 3 दिन के अंदर 5 एनकाउंटर

12 जून को पटना के पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र में हत्या के आरोपी ईशू को पुलिस ने गोली मारी। इशू को बिहटा से गिरफ्तार किया गया था। शौच के बहाने वह पुलिस वाहन से उतरा और भागने लगा। इसी दौरान पुलिस की फायरिंग में ईशू के पैर में गोली लग गई। 12 और 13 जून के की रात ही एक एनकाउंटर की खबर वैशाली से आई। यहां कुख्यात अपराधी राजीव को गोली मारी गई। हाजीपुर सदर थाना क्षेत्र के दिघी कला पूर्व का रहने वाला राजीव पुलिस के लिए सर दर्द बना हुआ था। वैशाली पुलिस और एसटीएफ की टीम ने राजीव को घेरा तो वह गोली चलाने लगा। पुलिस ने भी गोली का जवाब गोली से दिया। जवाबी कार्रवाई में राजीव के पैर में गोली लग गई। 13 जून की रात ही मुजफ्फरपुर में भी पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। सरैया थाना क्षेत्र के रीवा में हिरासत से भगाने के दौरान के दौरान राहुल कुमार उर्फ राइडर को पुलिस ने गोली मार दी। राइडर ने पुलिस का पिस्तौल छीन कर फायरिंग की थी। जवाबी कार्रवाई में राइडर के पैर में गोली लगी। इसी तरह 13 जून को दानापुर थाना क्षेत्र के में हत्या के आरोपी श्रवण राय को सरेंडर करने के लिए कहा गया। सरेंडर के बाद हथियार की बरामदगी के लिए छापेमारी की जा रही थी। तभी श्रवण राय ने पुलिस पर तीन राउंड गोली दागी। जवाबी कार्रवाई में श्रवण के पैर में भी गोली। 14 जून को फिर से पटना के ही खुसरूपुर थाना इलाके में एनकाउंटर हुआ। यहां पुलिस अपराधी अंगेश की गिरफ्तारी के लिए पहुंची थी। उसने पुलिस पर फायरिंग की। क्रॉस फायरिंग में अंगेश के पैर में भी गोली लग गई।

You may also like

Leave a Comment

Editors' Picks

Latest Posts

© All Rights Reserved.

Follow us on