Bihar News : कहां हैं CM Nitish Kumar, हेल्थ बुलेटिन जारी करने की क्यों उठी मांग, जनता दरबार भी कैंसल

by Republican Desk
0 comments

Bihar News में अभी बात Bihar के CM Nitish Kumar की। अक्सर बयानों से सुर्खियों में रहने वाले नीतीश कुमार को आखिर हुआ क्या है? जीतन राम मांझी क्यों कर रहे हैं हेल्थ बुलेटिन जारी करने की मांग?

पटना यूनिवर्सिटी में एक कार्यक्रम के दौरान गिर पड़े थे नीतीश

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बीमार हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार CM Nitish Kumar करीब एक सप्ताह से बीमार हैं। वो सीजनल फ्लू की चपेट में हैं। इस बीच विपक्ष ने फिर से Nitish Kumar के खिलाफ किसी बड़ी साजिश की ओर इशारा किया है। पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने इसे सियासी साजिश करार देते हुए हेल्थ बुलेटिन जारी करने की मांग कर दी है।

मंत्री अशोक चौधरी के पिता की श्रद्धांजलि सभा में सीएम नीतीश ने अशोक चौधरी पर ही चढ़ा दिया था फूल

क्या विपक्ष के दावे में है कोई दम ? आखिर क्या है अंदर की कहानी ?

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीते दिनों जब सेक्स एजुकेशन को लेकर सदन की कार्यवाही के दौरान बयान दिया था, तब जमकर बवाल हुआ। यहां तक की खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने भी इसे महिलाओं का अपमान करार दिया था। सीएम नीतीश का यह बयान बेहद सुर्खियों में रहा। विपक्ष ने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार के खिलाफ बड़ी साजिश रची जा रही है। उन्हें जहरीला पदार्थ देने के आरोप भी लगे। फिर अगले ही दिन सीएम नीतीश ने पूर्व सीएम जीतन राम मांझी पर सदन में ही ऐसे शब्दों से हमला किया, जिसे दलित समाज का अपमान बताते हुए विपक्ष ने जमकर बवाल किया। फिर से वही बात उठने लगी कि सीएम नीतीश बीमार हैं। आरोप यहां तक लगे कि नीतीश के करीबी उन्हें जानबूझकर गलत दवाइयां दे रहे हैं।

नीतीश के पुराने साथी पूर्व सांसद अरुण कुमार ने भी किया था दावा

पूर्व सांसद व नीतीश के साथी रहे अरुण कुमार ने नीतीश के खिलाफ बड़ी साजिश की जताई थी आशंका

कभी नीतीश कुमार के साथी रहे पूर्व सांसद अरुण कुमार ने दावा किया था कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ साजिश हो रही है। उन्हें भोजन में कुछ मिला कर दिया जा रहा है, ताकि उनका दिमाग बंद हो जाए। अगर मुख्यमंत्री का ही हेड बंद हो जाए तो पार्टी का क्या होगा? अरुण कुमार का कहना है कि ‘मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मेमोरी लॉस हो जाए, इसके लिए उनके खाने में कुछ मिला कर दिया जा रहा है। ताकि जदयू खत्म हो जाए।’ अरुण कुमार के इस दावे ने बिहार के सियासी गलियारे में सनसनी फैला दी। अरुण कुमार के इस दावे के बाद कई ऐसी घटनाएं हुईं जिससे नीतीश कुमार के बीमार होने की बात खुलकर सामने आ गई।

मंत्री अशोक चौधरी का गर्दन पकड़ दूसरे व्यक्ति से सिर टकराते सामने आया था सीएम नीतीश का वीडियो

डेढ़ महीने से जनता दरबार भी बंद, कैबिनेट सचिवालय की तैयारियां हुई बेकार

सीएम नीतीश कितने बीमार हैं इसका अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि मुख्यमंत्री का जनता दरबार डेढ़ महीने से बंद है। नीतीश का अंतिम जनता दरबार 16 अक्टूबर 2023 को हुआ था। 48 दिन के बाद आज जनता दरबार बुलाया गया था। कैबिनेट सचिवालय ने जनता दरबार बुलाए जाने को लेकर 30 नवंबर को सभी डीएम को जरूरी आदेश जारी किए थे। लेकिन मुख्यमंत्री की खराब सेहत के कारण आखिरी वक्त में जनता दरबार को रद्द कर दिया गया।

हेल्थ बुलेटिन जारी करने की क्यों उठ रही मांग?

मांझी ने हेल्थ बुलेटिन जारी करने की कर दी है मांग

पूर्व मुख्यमंत्री और हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने जनता दरबार रद्द होने के बाद सोशल मीडिया पर गंभीर सवाल उठाए हैं। मांझी ने कहा है कि पिछले दस दिनों से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तबियत खराब है। उनको कुछ हुआ भी है या सिर्फ उनके साथ राजनैतिक साजिश चल रही है? नीतीश कुमार का हेल्थ बुलेटिन जारी होना चाहिए, जिससे पता चले कि उनकी स्थिति कैसी है। मांझी के इस बयान ने एक बार फिर सीएम नीतीश के खराब स्वास्थ्य और उनके खिलाफ साजिश के आरोपों को बल दे दिया है। अब देखना ये है कि सरकार या पार्टी के स्तर पर इन आरोपों का कोई जवाब आता है या नहीं।

You may also like

Leave a Comment