Train Status : सहरसा-खगड़िया-समस्तीपुर होकर मुंबई जाने वाली नई अमृत भारत ट्रेन यात्रियों के लिए कब से चलेगी? आ गया शिड्यूल

रिपब्लिकन न्यूज़, हाजीपुर

by Republican Desk
0 comments

Train Status : सहरसा, खगड़िया, सलौना, हसनपुर, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, पाटलिपुत्र, दानापुर, आरा, बक्सर होते हुए उत्तर प्रदेश-मध्य प्रदेश के रास्ते लोकमान्य तिलक टर्मिनस मुंबई तक की यात्रा कराने वाली नई अमृत भारत ट्रेन का आज उद्घाटन हो गया। अब इस साप्ताहिक ट्रेन का पूरा शिड्यूल भी देख लें।

saharsa ltt amrit bharat train status

SHC-LTT-SHC Amrit Bharat Train Time : अगले महीने से यात्रियों को ले जाएगी यह ट्रेन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने भले ही 24 अप्रैल को सहरसा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस मुंबई-सहरसा अमृत भारत ट्रेन (Amrit Bharat Trains) का उद्घाटन कर दिया है, लेकिन यह आम यात्रियों के लिए चलेगी अगले महीने से। इस ट्रेन का उद्घाटन बिहार (Bihar News) के सहरसा से हुआ है, लेकिन आम आवाजाही के लिए इस ट्रेन की शुरुआत लोकमान्य तिलक टर्मिनस मुंबई से होगी।

शुक्रवार 02 मई 2025 को दोपहर 12 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस-सहरसा से 11015 अमृत भारत ट्रेन सहरसा के लिए चलेगी। यह ट्रेन रविवार 04 मई 2025 को सुबह सूर्योदय से पहले दो बजे सहरसा पहुंचेगी और फिर 04:20 बजे 11016 सहरसा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस अमृत भारत बनकर मुंई के लिए लौटेगी। इसके बाद से हर सप्ताह लोकमान्य तिलक टर्मिनसे शुक्रवार और सहरसा से रविवार को ही खुलेगी। ट्रेन में सिर्फ स्लीपर बोगियां रहेंगी और इसकी टिकट बुकिंग अभी शुरू नहीं हुई है।

गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मधुबनी आकर वर्चुअल तरीके से सहरसा-मुंबई की इस अमृत भारत का उद्घाटन किया।

Train Status : मुंबई से आते समय कहां-कितने समय का ठहराव, देखें यहां

शुक्रवार को यह ट्रेन दोपहर 12:00 बजे मुंबई से चलेगी। 12:22 पर यह ठाणे, 12:39 पर कल्याण, 13:10 पर नासिक रोड, 16:32 पर जलगांव, 19:00 भुसावल और 23:45 पर इटारसी पहुंचेगी। ठाणे, कल्याण, नासिक रोड में ट्रेन का स्टॉपेज 3 मिनट रखा गया है। जलगांव में 2 मिनट, भुसावल में 5 मिनट और इटारसी में 10 मिनट का स्टॉपेज दिया गया है।

अगले दिन, शनिवार सुबह 3:10 बजे यह ट्रेन जबलपुर 5:50 बजे सतना, 8:35 बजे मानिकपुर, 10:30 बजे प्रयागराज छिवकी, 11:35 बजे मिर्जापुर, 16:00 दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, 17:13 बजे बक्सर, 17:58 बजे आरा 18:43 बजे दानापुर, 19:40 बजे पाटलिपुत्र, 20:18 बजे सोनपुर और 20:30 बजे हाजीपुर पहुंचेगी। जबलपुर में 10 मिनट सतना में 5 मिनट, मानिकपुर में 12 मिनट, प्रयागराज में 5 मिनट, मिर्जापुर में 2 मिनट, दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पर 10 मिनट रुकेगी। बक्सर, आरा और दानापुर में 2-2 मिनट का ठहराव है। इसके बाद पाटलिपुत्र में 10 मिनट, सोनपुर में 2 मिनट और हाजीपुर में 5 मिनट यह ट्रेन रुकेगी।

मुजफ्फरपुर में 21:28 बजे, समस्तीपुर में 22:50 बजे, हसनपुर में 23:33 बजे सलौना में 23:48 बजे यह ट्रेन पहुंचेगी। रविवार को 00:25 बजे यह खगड़िया और 02:00 बजे यह अंतिम पड़ाव सहरसा पहुंचेगी। मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर में 5-5 मिनट और हसनपुर, सलौना के साथ खगड़िया में भी 2-2 मिनट का ठहराव दिया गया है।

Train Status : मुंबई जाते समय बिहार में कहां, कितने बजे मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस

सहरसा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस 11016 अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन रविवार 04:20 सहरसा से खुलेगी। रविवार को सुबह 05:30 बजे खगड़िया, 05:38 बजे सलौना, 06:06 बजे हसनपुर, 07:05 बजे समस्तीपुर, 08:35 बजे मुजफ्फरपुर, 09:55 बजे हाजीपुर, 10:10 बजे सोनपुर, 11:15 बजे पाटलिपुत्र, 11:38 बजे दानापुर, 12:04 बजे आरा, 12:46 बजे बक्सर में मिलेगी। इसके बाद यह शाम चार बजे दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंचेगी। इसके बाद यह मिर्जापुर, प्रयागराज छिवकी, मानिकपुर, सतना, जबलपुर, इटारसी, भुसावल, जलगांव, नासिक रोड, कल्याण, ठाणे होते हुए सोमवार को 15:45 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस मुंबई पहुंचेगी।

I say to the whole world, we will pursue Terrorists to the ends of the earth : PM Modi

You may also like

Leave a Comment

Editors' Picks

Latest Posts

© All Rights Reserved.

Follow us on