Religious Tourism : पटना में इतने देवालय! धार्मिक पर्यटन पर आई यह किताब पढ़कर चौंक जाएंगे आप; पटना में विमोचन

रिपब्लिकन न्यूज़, पटना

by Rishiraj
0 comments

Religious Tourism : अगर आप धार्मिक स्थलों की यात्रा करते रहे हैं और पटना में आपको ऐसा कुछ खास नजर नहीं आता है, तो आप गलतफहमी में हैं। रिसर्च और एक्सप्लोर करने की जरूरत नहीं। ‘पटना के देवालय’ पढ़ेंगे तो चौंक जाएंगे। आज इसका विमोचन किया गया है।

Subodh Kumar Nandan : ‘पटना के देवालय’ पुस्तक का पटना में विमोचन

धर्म आदमी को आराध्य से जोड़ता है। यही कारण है कि धार्मिक पर्यटन भारतवर्ष में बहुत महत्व रखता है। आज के तनाव-युक्त दौर में धार्मिक पर्यटन तेजी से बढ़ भी रहा है। ऐसे में भारी तादाद में लोग हर साल धार्मिक पर्यटन के लिए देश के कई हिस्सों में जाते हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि पटना भी धार्मिक पर्यटन के लिहाज से बहुत महत्वपूर्ण दखल रखता है। अगर नहीं, तो एक बार वरिष्ठ पत्रकार सुबोध कुमार नंदन की किताब- ‘पटना के देवालय’ पढ़ें। विमोचन से पहले बिहार विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव और धार्मिक न्यास पर्षद के अध्यक्ष रणवीर नंदन ने किताब पढ़कर इसका महत्व भी बताया।

Nand Kishor Yadav बोले- मानसिक शांति में योगदान देगी यह किताब

बिहार विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव ने ‘पटना के देवालय’ के विमोचन समारोह में किताब की चर्चा करते हुए कहा कि आधुनिक जीवनशैली में बढ़ते तनाव को रेखांकित करते हुए बताया कि मानसिक शांति और तनावमुक्ति के लिए धार्मिक स्थलों की आवश्यकता और उनका महत्व काफी बढ़ गया है। आज के दौर में लगभग हर इंसान तनाव में जी रहा है। किसी को व्यवसाय का, किसी को घरेलू परेशानियों का, तो कोई अन्य कारणों से तनावग्रस्त है। ऐसे में धार्मिक स्थलों का भ्रमण तनाव से मुक्ति पाने का एक प्रमुख साधन है और यह किताब इसमें बड़ा योगदान देने जा रही है।

History of Bihar : बिहार के गौरवशाली इतिहास पर गर्व करने का आह्वान

इस अवसर पर नंद किशोर यादव ने बिहार के गौरवशाली इतिहास पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि असल पटना, पटना सिटी ही है, जो कभी देश की राजधानी हुआ करती थी जब भारत का क्षेत्रफल और अधिक था। उन्होंने बिहारवासियों से खुद को बिहारी होने पर कभी शर्म महसूस न करने का आग्रह किया, क्योंकि बिहार का इतिहास गौरवपूर्ण और विरासत बहुत पुरानी है। उन्होंने याद दिलाया कि एक समय था जब विदेशी छात्र बिहार के नालंदा में पढ़ने आते थे, जबकि आज लोग विदेश पढ़ने जाते हैं।

Ranvir Nandan : धार्मिक न्यास परिषद् के अध्यक्ष बोले- रुचिकर है ‘पटना के देवालय’

बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद् के अध्यक्ष और पूर्व विधान पार्षद रणवीर नंदन ने कहा कि ‘पटना के देवालय’ में बिहार के विभिन्न धर्मों के धार्मिक स्थलों को रोचक ढंग से प्रस्तुत किया है, जिससे पुस्तक पढ़ने में पाठक की रुचि बनी रहती है। लोग इन देवालयों में जाकर अपनी पीड़ा भगवान को बताकर हल्का महसूस करेंगे। यह किताब पढ़ लें तो पता चलेगा कि पटना में इतने धर्मस्थल हैं तो बिहार में कितना कुछ होगा।

Religious Tourism : लेखक सुबोध कुमार नंदन का अनुभव और पुस्तक का उद्देश्य

पुस्तक के लेखक सुबोध कुमार नंदन ने अपनी कृति को केवल एक पुस्तक नहीं, बल्कि वर्षों के अनुभव, यात्राओं और श्रद्धा का संकलन बताया, जिसे उन्होंने दिल से लिखा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि ‘पटना के देवालय’ न केवल धार्मिक, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक एकता की दृष्टि से भी उपयोगी सिद्ध होगी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मंच संचालन भी पद्मश्री विमल जैन ने किया। धन्यवाद ज्ञापन बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्य आशीष शंकर ने किया। इस मौके पर बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष राम लाल खेतान, राजभाषा विभाग के निदेशक सुमन कुमार, डाक विभाग के निदेशक (मुख्यालय) पवन कुमार सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। विमोचन के बाद किताब को लोगों ने खरीदा भी। यह किताब प्रभात प्रकाशन से आई है और ई-कॉमर्स के पोर्टल पर भी बिक्री के लिए उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें-

Bihar News : सड़क पर चलते हुए सिर धड़ से हुआ अलग

You may also like

Leave a Comment

Editors' Picks

Latest Posts

© All Rights Reserved.

Follow us on