Pakistan India News : पहलगाम हमले के बाद रोज कुछ न कुछ नई बात हो रही है। पाकिस्तान पर दबिश बढ़ाई जा रही है। दोनों देशों के बीच तनातनी बढ़ रही। ऐसे में सैन्य गतिविधियों को कवर करने या सूत्रों के आधार पर ऐसी जानकारी देने पर रोक लगा दी गई है।
Media Advisory : सेना का लाइव कवरेज नहीं कर सकेंगे, सूत्र वाली जानकारी पर रोक
पहलगाम में आतंकवादी हमले के बाद भारत का रुख कड़ा है। किसी बड़े सैन्य कार्रवाई की आशंका ऐसी है कि पाकिस्तान सरकार दबाव में है। संभवत: इसी दबाव के कारण लश्कर-ए-तैयबा के सहयोगी संगठन, द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने पहलगाम हमले से खुद का कोई वास्ता होने से इनकार कर दिया है, जबकि हमले के बाद इसने खुद जिम्मेदारी ली थी। तनाव से जुड़ी एक बड़ी खबर अब यह आ रही है कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने तमाम मीडिया चैनलों को एडवाइजरी जारी की है कि वह सैन्य गतिविधियों की लाइव कवरेज किसी हालत में नहीं करें।
एडवाइजरी में यह भी स्पष्ट किया गया है कि सैन्य गतिविधियों की कोई भी खबर सूत्र आधारित नहीं चलाएं। जो आधिकारिक जानकारी दी जाए, उसी पर खबर प्रसारित करें। सरकार ने यह एडवाइजरी मीडिया चैनलों के नाम जारी की है, लेकिन साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म और सोशल मीडिया यूजर्स को भी देशहित में इस तरह की गतिविधियों से दूर रहने की ताकीद की है।
India Pakistan News : करगिल युद्ध, मुंबई आतंकी हमला और कंधार का दिया हवाला
भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने करगिल युद्ध, मुंबई आतंकी हमला 26/11, कंधार विमान हाईजैक की घटनाओं में लाइव कवरेज और सूत्र आधारित जानकारी के कारण देश के जान-माल के हुए नुकसान का हवाला देते हुए यह मीडिया एडवाइजरी जारी की गई है। 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद तनाव को देखते हुए यह एडवाइजरी जारी की गई है, हालांकि इस पत्र में इस घटना का जिक्र नहीं है।
1 comment
[…] […]