Election Results : हरियाणा में फिर एक बार भाजपा सरकार, पीएम मोदी का जश्न, नीतीश कुमार ने दी बधाई, जम्मू-कश्मीर में उमर सीएम

रिपब्लिकन न्यूज़, सेंट्रल डेस्क

by Shishir
0 comments

Election Results : जम्मू कश्मीर में 2014 के बाद अब चुनाव हुआ, परिणाम आज आ रहा है। हरियाणा का रुझान-परिणाम उससे ज्यादा चर्चा में है। यह बिहार विधानसभा चुनाव 2019 की तरह ही कुछ हुआ है। जानिए, सबकुछ यहां….

मतदान की यह तस्वीरें बता रहीं कि चुनाव को लेकर वोटरों में कितना गजब का उत्साह था। वैसे, उत्साहित ज्यादा राजनीतिक दल थे। फोटो सौजन्य- ECI

Haryana Election : एग्जिट पोल देख जहां मारामारी थी, वहां वीरानी

देश के दो अलग, लेकिन खास राज्यों में विधानसभा चुनाव हुआ था। जम्मू-कश्मीर में 2014 के बाद पहली बार हुआ, मतलब लोकतंत्र की वापसी का यह मौका था। वापसी के लिए चुनाव परिणाम भी आ रहे हैं। स्पष्ट बहुमत के साथ कांग्रेस गठबंधन सरकार बनाने जा रही है। उमर अब्दुल्ला के नाम की घोषणा फारुख अब्दुल्ला ने कर दी है। ज्यादा बवाल हरियाणा चुनाव परिणाम को लेकर है। सभी एग्जिट पोल ने एकतरफा कांग्रेस गठबंधन की जीत बताई थी और मंगलवार को मतगणना का शुरुआती रुझान भी उसी तरह का था। एग्जिट पोल के साथ ही कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद की मारामारी मची थी, लेकिन अब परिणाम उलट गए हैं तो भारत निर्वाचन आयोग पर ही गड़बड़ी का आरोप लगा दिया है। आयोग ने सिरे से नकारते हुए इसे दुर्भावनापूर्ण और मनगढ़ंत आरोप बताया है। देखिए, क्या है चुनाव परिणाम की ताजा स्थिति…

[penci_liveblog]

You may also like

Leave a Comment