Election 2024 : पटना में बीजेपी उम्मीदवार राम कृपाल यादव पर चली गोली, क्षेत्र भ्रमण के दौरान हमला, हड़कंप

रिपब्लिकन न्यूज, पटना

by Republican Desk
0 comments

Bihar News में खबर Patna से जहां BJP उम्मीदवार Ram Kripal Yadav पर कातिलाना हमले की सूचना है।

रामकृपाल यादव फिलहाल सुरक्षित बताए जा रहे हैं (फोटो : RepublicanNews.in)

BJP उम्मीदवार Ram Kripal Yadav पर फायरिंग

राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही है। पटना के पाटलिपुत्र सीट से चुनाव लड़ रहे बीजेपी नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव पर कातिलाना हमले की खबर है। सूत्रों के मुताबिक रामकृपाल यादव पर फायरिंग की गई है। फायरिंग उनकी गाड़ी पर की गई है। हालांकि इस घटना में वे बाल -बाल बच गए हैं। वारदात उस वक्त हुई जब रामकृपाल यादव चुनाव के बाद अपने संसदीय क्षेत्र में भ्रमण के लिए निकले थे। हालांकि घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। रामकृपाल यादव फिलहाल सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

Watch Video

मसौढ़ी के तिनेरी गांव में हुआ हमला

सूत्रों के अनुसार शनिवार की शाम करीब 7:30 बजे यह घटना हुई है। बताया जा रहा है कि मतदान के बाद देर शाम राम कृपाल यादव पाटलिपुत्र संसदीय क्षेत्र के मसौढ़ी में क्षेत्र भ्रमण के लिए निकले थे। इसी दौरान तिनेरी गांव में हमलावरों ने उनके काफिले पर फायरिंग की है। कितने राउंड फायरिंग की गई है यह साफ नहीं हो पाया है। गोली चलने के बाद रामकृपाल यादव को उनके समर्थक बचाकर मौके से निकल गए हैं। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा है। फिलहाल पुलिस कुछ भी बताने को तैयार नहीं है।

You may also like

Leave a Comment

Editors' Picks

Latest Posts

© All Rights Reserved.

Follow us on