Today News : यह पुरुष शायद किस्मत वाला था कि जान नहीं गई! वरना, शादी के 10 दिन में पति को निबटाने की खबरें भी अब खूब आ रही हैं। यहां शादी के अगले दिन दुल्हन ने ही दूल्हा बदल डाला। शादी वाले दूल्हे के साथ सुहागरात न हो, इसके लिए पूरा ड्रामा रचा गया।
Bihar News : विदाई के बाद अगवा दुल्हन बोली- मैं तो मर्जी से गई थी, अब शादी रचा चुकी
कौन-सी शादी खबर बन जाए, अब यह पता चलना मुश्किल है। जिनकी किस्मत अच्छी है, उनकी ही शादी ठीकठाक निकल रही और शादीशुदा जिंदगी भी ठीक चल रही है। वरना, कोई शादी के कुछ वर्षों बाद मारा जा रहा है तो कोई कुछ दिन ही बाद। दहेज के लिए महिलाओं की हत्या किए जाने वाले देश में अब पुरुषों की हत्याएं हो रही हैं। बिहार की यह खबर तो फिर भी राहत भरी है, क्योंकि इसमें हत्या नहीं हुई।
एक अपहरण हुआ, जो अब ड्रामा बताया जा रहा है। जिस दुल्हन के अगवा होने की खबर सामने आई थी, उसने खुद एलान किया है कि शादी के अगले दिन उसने दूल्हा बदल लिया। जिसके साथ धूमधाम से शादी हुई, सुहागरात उसके साथ नहीं हुई बल्कि जो भगा ले गया- वह प्रेमी था। यह जिंदगी उसी की है। मामला मधुबनी जिले से जुड़ा था, लेकिन अब सारी कहानी दरभंगा तक सिमट गई है।
Bride Groom : पहले से तय था दूल्हा बदलना, कॉल कर बुलाया था प्रेमी को
दरभंगा जिले के सकतपुर थाना क्षेत्र में हथियार के बल पर अगवा की गई दुल्हन माला कुमारी अब सामने आ गई है। उसने अगवा करने वाले युवक मनीष यादव के साथ कोर्ट में शादी कर एक वीडियो जारी किया है। इसमें वह कह रही है कि वह अगवा नहीं की गई थी, बल्कि पहले से तय प्लान के अनुसार उसने अपनी शादी के बाद विदाई के रास्ते में अपने प्रेमी मनीष यादव को बुलाया था।
माला ने वीडियो जारी कर बताया कि उसने ही मनीष यादव को कॉल कर बुलाया था कि मुहतरिया पुल के पास आकर उसे ले जाए। माला के अनुसार गाड़ी रुकवाए जाने के बाद वह खुद मनीष यादव की बाइक पर बैठकर गई थी। इससे पहले दुल्हन की मां ने माला के साथ दूल्हे की गाड़ी में जा रहे अपने बेटे की निशानदेही पर मनीष यादव पर अपहरण का केस दर्ज कराया था। दूल्हे की गाड़ी से दुल्हन के अगवा होने की खबर दो दिनों तक चर्चा में रही थी, लेकिन अब यह कहानी सामने आई है।
Love Affair : शादी के लिए मना कर रही थी, अब मनीष को परेशान न करे कोई
जिस दूल्हे से शादी हुई थी, उसने प्रकरण के तत्काल बाद कहा था कि वह लौटती भी है तो उसे साथ नहीं रखेगा। अब उसका अंदेशा भी सही निकला है और वह नौबत भी नहीं। नाबालिग युवती माला कुमारी ने अपने ही गांव के मनीष यादव के साथ झंझारपुर कोर्ट में शादी कर ली है। अब वह मनीष के साथ ही रहना चाहती है। उसने अपने माता-पिता और भाई से भी गुहार लगाई है कि मनीष और उसके परिजनों को तंग नहीं किया जाए। माला के अनुसार उसने शादी तय करने के पहले घर वालों को अपने प्रेम के बारे में बताया था, लेकिन जब लोग नहीं माने तो यह प्लान बनाया।
1 comment
[…] सिंदूरदान करने वाले के साथ न हो सुहागर… […]