Bihar News : आईपीएस लिपि सिंह ने सफाई कर्मियों को दिया आशियाना, पुलिस कर्मियों ने बनाया ‘लिपि बाग’, लेडी सिंघम फिर सुर्खियों में क्यों आईं

रिपब्लिकन न्यूज, रोहतास/ पटना

by Jyoti
0 comments

Bihar News : आईपीएस लिपि सिंह एक बार फिर चर्चा में हैं। अपराधियों को खदेड़ने वाली लेडी सिंघम IPS लिपि सिंह ने सफाई कर्मियों को आशियाना देकर उन्हें बड़ी सौगात दी है। अब सफाई कर्मी क्वार्टर में रहने लगे हैं। बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस, डिहरी मुख्यालय में उनके नाम पर बनाया गया है ‘लिपि बाग’।

बाहुबलियों की हेकड़ी निकालने वाली आईपीएस लिपि सिंह ने फिर जीता दिल (फोटो : RepublicanNews.in)

IPS Lipi Singh : बाहुबलियों की नकेल कसने वाली लिपि सिंह फिर सुर्खियों में हैं

बिहार में बड़े-बड़े बाहुबलियों की नकेल कसने वाली लेडी सिंघम आईपीएस लिपि सिंह फिर से सुर्खियों में हैं। अमूमन अपराधियों के लिए काल बनने वाली आईपीएस लिपि सिंह की चर्चा इस बार ऐसे काम के लिए हो रही है कि लोग उन्हें सैल्यूट कर रहे हैं। फिलहाल लिपि सिंह रोहतास जिला स्थित बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस 2, (BSAP 2) डिहरी मुख्यालय की कमांडेंट हैं। BSAP 2 ग्राउंड में बगैर छत के रहने वाले सफाई कर्मियों के लिए उन्होंने क्वार्टर में रहने की व्यवस्था कर दी है। BSAP 2 में एक नया ग्राउंड भी तैयार किया गया है। बड़ी बात यह है कि इसे श्रमदान से बनाया गया है। इसके साथ ही, अतिक्रमण को हटवा कर मुख्यालय में नया परेड ग्राउंड तैयार करवाया गया है। आईपीएस लिपि सिंह की इस मुहिम के पुलिसकर्मी मुरीद हो गए हैं। इसलिए बिहार स्पेशल आर्म्ड पुलिस 2, डिहरी में IPS Lipi Singh के नाम पर पुलिस कर्मियों ने पर्यावरण संरक्षण के तहत ‘लिपि बाग’ तैयार किया है।

Anant Singh : अनंत सिंह को उठाने के बाद देश भर से मिली थी शाबाशी

बिहार में दबंग लेडी के नाम से चर्चित IPS लिपि सिंह मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह और पूर्व सांसद आनंद मोहन जैसे चर्चित बाहुबली नेताओं की हेकड़ी निकालकर सुर्खियों में रहीं हैं। 2016 बैच की IPS लिपि सिंह जब पटना के बाढ़ में ASP थीं, तब उन्होंने अनंत सिंह के अवैध धंधे और करतूतों पर लगाम कस दिया था। इसके बाद लिपि सिंह ने उन्हें अरेस्ट भी किया था। उस दौरान बिहार की यह लेडी सिंघम पूरे देश में चर्चित हुईं थीं।

कमांडेंट लिपि सिंह ने परेड ग्राउंड की बदल दी तस्वीर

Anand Mohan : मुंगेर में जीता दिल, सहरसा में बाहुबली आनंद मोहन से भिड़ गईं

बाढ़ ASP रहते हुए देशभर में एक निडर अफसर के रूप में पहचान बना चुकीं IPS लिपि सिंह ने मुंगेर एसपी की कमान संभाली तो गांव-गांव में पब्लिक से सीधा कनेक्ट होने के कारण हर कोई उनका मुरीद हो गया। इसके बाद सहरसा में एसपी रहते हुए भी आईपीएस लिपि सिंह बेहद सुर्खियों में रहीं। सहरसा जेल में डीएम हत्याकांड की सजा काट रहे बाहुबली पूर्व सांसद आनंद मोहन कोर्ट में पेशी के लिए जेल से बाहर आए थे। कोर्ट में पेशी के बाद वह अपने पटना वाले घर में चले गए। आनंद मोहन के पटना आवास की तस्वीर वायरल होने पर सहरसा की तत्कालीन एसपी लिपि सिंह तत्काल ऐक्टिव हो गईं। उन्होंने इस मामले में एक दारोगा समेत पांच पुलिस जवानों और एक चालक को तत्काल सस्पेंड कर दिया। कहा जाता है कि उस वक्त लिपि सिंह को आनंद मोहन के समर्थकों की तरफ से बताने की कोशिश की गई थी कि जल्द ही उनके नेता जेल से बाहर आने वाले हैं, इसलिए वह कोई भी ऐक्शन ना लें, लेकिन लिपि सिंह ने इन बातों को नजरअंदाज कर आनंद मोहन को उनके घर ले जाने वाले पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया।

श्रमदान कर तैयार किया गया नया परेड ग्राउंड

Lipi Singh IPS : सफाई कर्मियों को मिला आशियाना, पुलिस कर्मियों ने बनाया ‘लिपि बाग’

अब बिहार स्पेशल आर्म्ड पुलिस-2 डेहरी में कमांडेंट रहते हुए लिपि सिंह फिर से सुर्खियों में हैं। वजह है उनकी कार्यशैली। BSAP 2 ने 1 मार्च को अपना 83वां स्थापना दिवस मनाया। रोहतास जिले (Rohtas News) के बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस, डिहरी मुख्यालय में सफाई कर्मियों के लिए उन्होंने जो किया, उसकी खूब तारीफ हो रही है। BSAP 2 डिहरी मुख्यालय के ग्राउंड से अतिक्रमण हटवाते हुए उन्होंने यहां श्रमदान के जरिए नया परेड ग्राउंड तैयार करवाया है। इसके साथ ही, यहां बगैर आशियाना के रहने वाले बटालियन के सफाई कर्मियों के रहने के लिए सिपाहियों के क्वार्टर में व्यवस्था कराई। अब सफाई कर्मियों को रहने के लिए सिपाहियों के क्वार्टर में जगह दी गई है। आईपीएस लिपि सिंह की इस कार्यशैली से पुलिसकर्मी बेहद खुश हैं। यही वजह कि वाहिनी के पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों के सहयोग से BSAP 2 में कमांडेंट लिपि सिंह के नाम पर ‘लिपि बाग’ बनाया गया है। इस बगिया में 150 आम के पौधे लगाए गए हैं। अपराधियों पर प्रहार करने वाली आईपीएस लिपि सिंह के पर्यावरण बचाने की मुहिम को लोग सैल्यूट कर रहे हैं।

You may also like

Leave a Comment

Editors' Picks

Latest Posts

© All Rights Reserved.

Follow us on