Bihar News : चर्चित डॉक्टर की पत्नी की मौत का रहस्य, खुद लटकी या लटकाई गई? पटना से बेगूसराय तक खाक छान रही पुलिस

रिपब्लिकन न्यूज, पटना

by Jyoti
0 comments

Bihar News : पटना में एक चर्चित डॉक्टर की पत्नी की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए है। परिजनों ने हत्या करने का आरोप लगाया है। अब पुलिस पटना से लेकर बेगूसराय तक सुराग की तलाश में लगी है।

Bihar Crime : डॉक्टर अभिजीत सिन्हा की पत्नी सृष्टि की मौत का सच क्या है?

राजधानी पटना में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक चर्चित डॉक्टर की पत्नी सृष्टि श्रेया की लाश फंदे से झूलती मिली। पटना के किदवईपूरी इलाके में गुरुवार को एक फ्लैट से डॉक्टर अभिजीत सिन्हा की पत्नी सृष्टि की लाश मिलने के बाद सनसनी मच गई। श्री कृष्णा नगर के जिस फ्लैट से सृष्टि की लाश मिली, वहां कई तरह की चर्चाएं थी। इन चर्चाओं को तब और बल मिला जब मृतक के मायके वालों ने डॉक्टर अभिजीत सिन्हा पर संगीन आरोप लगाए। सृष्टि की मां ज्योत्सना कुमारी इस बात को स्वीकारने के लिए तैयार नहीं है कि उनकी बेटी आत्महत्या कर सकती है। वहीं डॉक्टर अभिजीत के अवैध संबंध पर भी सृष्टि की मां ने खुलासा किया है। लिहाजा पुलिस अब पटना से लेकर बेगूसराय तक सृष्टि की मौत का रहस्य जानने निकल पड़ी है।

Patna News : पहले गला दबाकर मार डाला, फिर फंदे से लटकाया

सृष्टि की मां के अनुसार, वर्ष 2012 में अभिजीत से उनकी बेटी की शादी हुई थी। मूल रूप से नवादा की रहने वाली सृष्टि शादी के बाद श्री कृष्णा नगर में अपने पति, सास और तीन बच्चों के साथ रहती थी। मां का आरोप है कि उनकी बेटी को शादी के बाद से ही टॉर्चर किया जा रहा था। डॉक्टर अभिजीत और उसकी मां नीलम अक्सर सृष्टि के साथ मारपीट करते थे। मां ने यह भी दावा किया है कि गुरुवार की सुबह जब सृष्टि से फोन पर बात हुई थी तब वह सामान्य और शांत लग रही थी। ऐसे में उसके आत्महत्या करने की बात बिल्कुल गलत है। सृष्टि की मां कहती है कि उनकी बेटी की गला दबाकर हत्या की गई और फिर उसे पंखे से लटका कर इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई। डॉक्टर अभिजीत सिन्हा पर आरोप के पीछे सृष्टि की मां ने कई तर्क भी दिए। इनमें अभिजीत का अवैध संबंध एक गंभीर मामला बनकर सामने आया है।

सब्सिडी की रकम के बदले अफसर को चाहिए थी रिश्वत, निगरानी ने ऑफिस से उठा लिया

Bihar Crime News : नर्स से अवैध संबंध का विरोध बनी मौत की वजह?

सृष्टि की मां का आरोप है कि डॉक्टर अभिजीत का किसी महिला नर्स से अवैध संबंध था। जिसकी वजह से वह सृष्टि को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता था। अवैध संबंध का विरोध करने के कारण सृष्टि के साथ वह मारपीट करता रहता था। डॉक्टर अभिजीत फिलहाल बेगूसराय (Begusarai News) में पदस्थापित है और हाल ही में गॉल ब्लैडर के ऑपरेशन के लिए पटना आया था। इसी दौरान यह घटना हुई है। मां ने बताया कि जब सृष्टि उसे गॉल ब्लैडर के इलाज के लिए अस्पताल (पाटलिपुत्र स्थित एक निजी अस्पताल) लेकर जा रही थी, तब अभिजीत ने सृष्टि को रास्ते में ही उतार दिया था। वहीं। दूसरी तरफ पुलिस का कहना है कि घटना के बाद से डॉक्टर अभिजीत सिन्हा, उनकी मां डॉक्टर नीलम सिन्हा और भाई घर से फरार है। जांच के लिए एफएसएल टीम को लगाया गया है। पुलिस का मानना है कि मौत का मामला संदिग्ध है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत की असली वजह का पता चल सकेगा। अब पुलिस डॉक्टर अभिजीत सिन्हा के मोबाइल को भी खंगाल रही है। ताकि उसके अवैध संबंध की गांठ को खोला जा सके।

You may also like

Leave a Comment

Editors' Picks

Latest Posts

© All Rights Reserved.

Follow us on