Bihar News : 12 IAS, 6 IPS और 36 SDO का तबादला, बिहार में बड़े पैमाने पर ट्रांसफर पोस्टिंग, सूची देखिए

रिपब्लिकन न्यूज, पटना

by Jyoti
0 comments

Bihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। सरकार ने 12 आईईएस को नई जिम्मेदारी दी है। जबकि 6 आईपीएस का तबादला हुआ है। वहीं 36 एसडीओ भी बदल दिए गए हैं।

bihar cabinet nitish kumar vijay choudhary jama khan bihar news

Bihar Transfer Posting News : 12 आईईएस, 6 आईपीएस तथा बिहार प्रशासनिक सेवा के 36 अफसरों का तबादला

बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले बड़े पैमाने पर ट्रांसफर पोस्टिंग शुरू हो चुका है। राज्य के प्रशासनिक महकमे में मंगलवार को बड़ा फेरबदल किया गया है। सरकार ने 12 आईईएस, 6 आईपीएस तथा बिहार प्रशासनिक सेवा के 36 अफसरों का तबादला कर दिया है।

IAS Officer Bihar : 12 आईईएस अफसरों का तबादला

सामान्य प्रशासन विभाग ने 12 आईईएस अफसरों का तबादला किया है। तबादले की सूची में 2019, 2020 और 2021 बैच के आईपीएस अधिकारी शामिल हैं। राज्य सरकार ने 12 आईएएस अधिकारियों के तबादले की सूची जारी की है। इनमें कई निगम के आयुक्त बदले गए हैं। भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2021 बैच के अधिकारी टॉपर रहे शुभम कुमार को भागलपुर नगर निगम का नगर आयुक्त बनाया गया है। जबकि शैलजा पांडे को समस्तीपुर का डीडीसी बनाया गया है। 2021 बैच के आईएस सूर्य प्रताप सिंह को कैमूर का उप विकास आयुक्त तथा प्रवीण कुमार को बेगूसराय का DDC बनाया गया है।

IPS Officer Bihar : 6 आईपीएस बदले गए

राज्य सरकार ने 6 आईपीएस अफसरों का तबादला किया है। इनमें 2012, 2013, 2016 और 2018 बैच के आईपीएस शामिल हैं। बिहार के 6 आईपीएस अधिकारियों का तबादला हुआ है। इनमें आर्थिक अपराध इकाई के पुलिस अधीक्षक 2012 बैच के आईपीएस राजीव रंजन को राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो का एसपी बनाया गया है। जबकि 2013 बैच के आईपीएस पंकज कुमार को आर्थिक अपराध इकाई का एसपी बनाया गया है। 2016 बैच के आईपीएस अनंत कुमार राय को सहायक पुलिस महानिरीक्षक यातायात की जिम्मेदारी दी गई है।

GAD Bihar : 36 एसडीओ को नई जिम्मेदारी

सामान्य प्रशासन विभाग ने बिहार प्रशासनिक सेवा के मूल कोटी तथा उपसचिव पद के पदाधिकारी को स्थानांतरित किया है। इस सूची में 36 पदाधिकारी शामिल हैं। कई डीसीएलआर को अनुमंडल पदाधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। इस सूची में बिहार के विभिन्न जिलों के 36 अनुमंडल में नए अनुमंडल पदाधिकारी की पोस्टिंग की गई है।

You may also like

Leave a Comment

Editors' Picks

Latest Posts

© All Rights Reserved.

Follow us on