Bihar News : बिहार कर्मचारी चयन आयोग से हटाए गए पाठक, सात जगह नए कार्यपालक दंडाधिकारी

रिपब्लिकन न्यूज़, पटना

by Republican Desk
0 comments

BSSC Bihar News : बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को कुछ अधिसूचनाएं जारी कीं, इनमें सबसे बड़ी सूचना बिहार कर्मचारी चयन आयोग से निकली।

CM Nitish Kumar
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (फाइल फोटो)। RepublicanNews.in

GAD Bihar : बिहार सचिवालय सेवा के दो ट्रांसफर, 7 EO भी बने

बिहार की नीतीश कुमार (Nitish Kumar) सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग (GAD Bihar) ने मंगलवार को दो अधिसूचनाओं से कई अफसरों की ट्रांसफर-पोस्टिंग की। इनमें सबसे ज्यादा चौंकाने वाला नाम विनोद कुमार पाठक का है। नीतीश सरकार का अभी पूरा ध्यान बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले नौकरियां (Jobs in bihar) देने पर है और इस बीच बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC Bihar) में अवर सचिव विनोद कुमार पाठक को स्वास्थ्य विभाग में इसी पद पर भेज दिया गया है। पाठक की जगह पर किसी की पदस्थापना नहीं की गई है। बिहार विधान परिषद् में विरोधी दल के मुख्य सचेतक के आप्त सचिव रहने के बाद पदस्थापना के लिए प्रतीक्षारत नीरज को बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण में प्रशाखा पदाधिकारी के रूप में भेज दिया है।

Executive Magistrate Posting के लिए आई अधिसूचना में क्या है?

सामान्य प्रशासन विभाग ने सात पदाधिकारी को कार्यपालक दंडाधिकारी की शक्ति सौंपे जाने की अधिसूचना जारी की है। इसमें बताया गया है कि संबंधित जिलाधिकारी की अनुशंसा पर इन अधिकारियों को कार्यपालक दंडाधिकारी की शक्तियां दी जा रही हैं। भोजपुर के कार्यपालक दंडाधिकारी पंकज कुमार को आरा सदर के कार्यपालक दंडाधिकारी की शक्तियां दी गई हैं। इसी तरह, भोजपुर के ही कार्यपालक दंडाधिकारी चंद्रभानु कुमार को पीरो के कार्यपालक दंडाधिकारी की शक्ति प्रदादन की गई है। मुंगेर के कार्यपालक दंडाधिकारी जय प्रकाश राय को मुंगेर सदर के कार्यपालक दंडाधिकारी की शक्तियां भी प्रदान की गई हैं।

सुपौल के कार्यपालक दंडाधिकारी उदय प्रसाद को उसी जिले में वीरपुर के कार्यपालक दंडाधिकारी की शक्तियां भी प्रदान की गई हैं। बक्सर के कार्यपालक दंडाधिकारी मनोज कुमार को बक्सर सदर के कार्यपालक दंडाधिकारी का भी चार्ज मिला है। नालंदा में हिलसा के अवर निर्वाचन पदाधिकारी ऋतु राज को हिलसा के कार्यपालक दंडाधिकारी की भी जिम्मेदारी दी गई है। नालंदा के हिलसा में ही अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी के रूप में पदस्थापित ब्रजेश कुमार मौर्य को हिलसा के कार्यपालक दंडाधिकिारी की शक्तियां दी गई हैं।

भाजपा वाले भी नीतीश के खिलाफ कर रहे नारेबाजी

BPSC में ये क्या हो रहा है…

You may also like

Leave a Comment