Bihar Weather Today : बिहार में मौसम ने बदला मिजाज, 3 दिनों का अलर्ट, कई इलाकों में होगी बारिश

0 comments

Bihar Weather Today में बात मौसम के बदलते मिजाज की। एक बार फिर बिहार में मौसम ने रंग बदल लिया है। तीन दिनों के लिए अलर्ट जारी किया गया है।

School Closed due to bihar weather news, Patna DM order for school today.
लोगों को ठंड से सावधान रहने के लिए कहा गया है

बिहार में मौसम एक बार फिर से बिगड़ने वाला है। तीन दिन के लिए अलर्ट जारी किया गया है। कई जिलों में 27, 28 और 29 फरवरी को बारिश के आसार जताए गए हैं। वहीं शुक्रवार को पटना सहित 26 शहरों के न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। लोगों को ठंड से सावधान रहने के लिए कहा गया है।

रुक-रुक कर हो रही बारिश, 27 फरवरी से बदलेगा मौसम

राजधानी समेत प्रदेश में बीते दो दिनों से रुक-रुक कर वर्षा हो रही है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता कमजोर पड़ने के बाद पटना समेत दक्षिणी भागों के अधिसंख्य हिस्सों में बादलों की आवाजाही तीन दिनों तक बनी रहेगी। अन्य भागों का मौसम आमतौर पर शुष्क बना रहेगा। वहीं 27 फरवरी से एक बार फिर मौसम में बदलाव आएगा।

Watch Video

27 से 29 तक बारिश के आसार, बढ़ सकती है ठंड

27 फरवरी को पटना समेत दक्षिणी व उत्तरी भागों के अधिसंख्य भागों के एक या दो स्थानों पर हल्की वर्षा की संभावना है। प्रदेश में 28-29 फरवरी तक छिटपुट वर्षा के आसार हैं। शुक्रवार को पटना सहित 26 शहरों के न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। बारिश के कारण कई इलाकों में ठंड बढ़ने के आसार हैं। ऐसे में लोगों को सावधान रहने को कहा गया है। पटना समेत गया, नवादा, औरंगाबाद, डेहरी, कैमूर, बक्सर, जमुई, वैशाली और बेगूसराय के अधिकतम तापमान में गिरावट आने से ठंड में थोड़ी वृद्धि हुई है।

मोतिहारी में सर्वाधिक न्यूनतम तापमान, गया के बाराचट्टी में सर्वाधिक वर्षा

9.6 डिग्री सेल्सियस के साथ मोतिहारी में सर्वाधिक न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं 17.2 डिग्री सेल्सियस के साथ राजधानी का न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। बीते 24 घंटों के दौरान पटना सहित प्रदेश के दक्षिणी भागों के अधिसंख्य हिस्सों में छिटपुट वर्षा से मौसम शुष्क बना रहा। गया के बाराचट्टी में सर्वाधिक वर्षा 12.8 मिमी व राजधानी में सबसे कम 0.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई। राजगीर में 7.2 मिमी, भभुआ के चांद में 6.2 मिमी, बक्सर के राजपुर में 6.2 मिमी, गया के डुमरिया में 6.2 मिमी, भभुआ में 5.8 मिमी, भागलपुर के कोलगांव में 5.8 मिमी, गया शहर में 4.2 मिमी, रोहतास के नौहट्टा में 4.2 मिमी, जहानाबाद में चार मिमी एवं मुंगेर के तारापुर में 3.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

Watch Video

You may also like

Leave a Comment

Editors' Picks

Latest Posts

© All Rights Reserved.

Follow us on