Bihar News : एक पुलिसकर्मी ने खुद को गोली मार ली। सरकारी पिस्टल से आत्महत्या के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
Bihar Police : मधेपुरा में हवलदार ने खुद को मारी गोली
एक पुलिसकर्मी ने सरकारी पिस्टल से खुद के सिर में गोली मार ली। हवलदार की आत्महत्या से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
मधेपुरा में हुई इस वारदात के बाद के कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। फुलौत थाना में पदस्थापित 55 वर्षीय हवलदार ओकील सिंह ने अपने सरकारी पिस्टल से सिर में गोली मार ली। फिलहाल पुलिस इस मामले की तफ्तीश मे जुटी पुलिस है। आत्महत्या की वजहों का खुलासा नहीं हुआ है।
Bihar Crime : छपरा के रहने वाले थे ओकील सिंह
मधेपुरा के फुलौत थाना में पदस्थापित 55 वर्षीय हावलदार ओकील सिंह की आत्महत्या केस पुलिस के लिए बड़ी चुनौती है। चौसा थाना क्षेत्र अंतर्गत फुलौत सहायक थाना में पदस्थापित हवलदार वकील सिंह ने अपने सरकारी पिस्टल से सिर मे गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। मृतक हावलदार की पहचान जिला छपरा थाना मसरक निवासी है के रूप मे हुई है। हावलदार ओकील सिंह 6 माह पूर्व फुलौत थाना में पदस्थापित हुए थे, लेकिन बीते देर रात अपने आप क़ो गोली मार कर आत्मा हत्या कर लिया है।
Madhepura News : हवलदार की आत्महत्या से मचा हड़कंप
घटनास्थल पर उदाकिशुनगंज एसडीपीओ अविनाश कुमार और एएसपी प्रवेन्द्र भारती ने पहुंच कर जांच की है। फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंच कर तहकीकात कर रही है। पुलिस के आलाधिकारी इस मामले मे कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं। जांच के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा। पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान के बाद ही साफ हो पाएगा कि आत्महत्या के पीछे वजह क्या हो सकती है।
1 comment
[…] पुलिसकर्मी ने सरकारी पिस्टल से खुद को … […]