Bihar News : बिहार में अगर कोई कांड ना हो तो शायद लोगों को भी राहत नहीं मिलती। इसलिए इस बार ऐसा कांड हुआ कि बेगूसराय में क्लासरूम के अंदर चोली के पीछे क्या है गाना सुनते हुए स्टूडेंट एग्जाम देते नजर आ गए।
Begusarai News : क्लासरूम में बज रहा चोली के पीछे क्या है
खलनायक फिल्म का वह मशहूर गाना तो याद होगा आपको। साल 1993 में आई फिल्म ‘खलनायक’ (Khal Nayak) का गाना ‘चोली के पीछे क्या है’ (Choli Ke Peeche Kya Hai) खूब मशहूर हुआ था। माधुरी दीक्षित और संजय दत्त को अब तक आप नहीं भूल पाए होंगे। वैसे आजकल के छात्र क्लास रूम में खलनायक वाले संजय दत्त को याद कर चोली के पीछे क्या है गाना सुन रहे हैं। यह सुनकर आपको हैरत जरूर होगी, लेकिन हम आपको सौ फीसदी सच्ची घटना बता रहे हैं। बेगूसराय में एग्जाम के दौरान क्लासरूम का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में बच्चे चोली के पीछे क्या है गाना सुनते हुए एग्जाम दे रहे हैं।
Begusarai Bihar : परीक्षा के दौरान का वीडियो वायरल
यह मामला बेगूसराय के मंसूरचक प्रखंड का है। मंसूरचक के उच्चतर माध्यमिक स्कूल नैपुर बहरामपुर का एक वीडियो वायरल हुआ है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो नवमी क्लास की परीक्षा के दौरान का है। वीडियो में दिख रहा है कि क्लासरूम के व्हाइट बोर्ड के ऊपर मोबाइल फोन रखा है। मोबाइल में संजय दत्त और माधुरी दीक्षित के मशहूर फिल्म खलनायक का गीत चोली के पीछे क्या है गाना बज रहा है। इसे सुनते हुए छात्र एग्जाम दे रहे हैं। वीडियो में देखा यह भी जा रहा है कि क्लासरूम में कोई टीचर नहीं है। वीडियो और गाने के साथ मनोरंजन कर एग्जाम दे रहे छात्र आपस में बातचीत भी कर रहे हैं।
Bihar News Today : कटघरे में स्कूल प्रशासन
इस वीडियो के वायरल होने के बाद मीडिया ने स्कूल के प्रिंसिपल से भी बात करने की कोशिश की। लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका। फिलहाल यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। स्कूल के अंदर अश्लील गाने पर छात्रों का मनोरंजन करना स्कूल प्रशासन को कठघरे में खड़ा कर रहा है। वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है।