Bihar News : बिहार में अपराध की बड़ी वारदात हुई है। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय की बहन के घर गोलीबारी हुई है। इस गोलीबारी में नित्यानंद राय के एक भांजे की मौत हो गई है। जबकि दूसरा भांजा और माँ जख्मी है।
Bihar Crime : नित्यानंद राय की बहन के घर गोलीबारी, भांजे की मौत
बिहार में एक परिवार के अंदर खूनी वारदात हुई है। केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के बहन के घर आपस में गोलीबारी की बड़ी वारदात हुई है। इस गोलीबारी की घटना मे गृह राज्य मंत्री के एक भांजे की मौत हो गई है। जबकि दूसरा भांजा घायल है। बेटों को बचाने के दौरान मां को भी गोली लगी है। यह सनसनीखेज वारदात भागलपुर के नवगछिया में हुई है। दोनों भाई के बीच हुई गोलीबारी लोग सहम गए हैं।
Bhagalpur News : नवगछिया में गोलीबारी, एक की मौत, दो को लगी गोली
नवगछिया पुलिस जिला के परबत्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत जगतपुर गांव में हुई इस वारदात से हड़कंप मच गया है। गोलीबारी में विश्वजीत यादव और जयजीत यादव के बीच हुई है। दोनों अपने भाई हैं। दोनों को इलाज के लिए भागलपुर के निजी क्लिनिक में भर्ती करवाया गया था। इलाज के दौरान घायल विश्वजीत यादव की मौत हो गई। जयजीत यादव का इलाज चल रहा है। जयजीत यादव पूर्व मुखिया रह चुके हैं। बताया जा रहा है कि दोनों भाई केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय का भांजा है। सड़क पर पानी गिराने के विवाद को लेकर दोनों भाई के बीच गोलीबारी की घटना हुई है। बचाने के दौरान मां के भी हाथ में गोली लगी है। मौके भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद है।
Bihar Police : दोनों भाइयों ने एक-दूसरे पर चलाई गोली : एसपी
नवगछिया एसपी प्रेरणा कुमार ने बताया कि दो भाइयों के बीच पानी गिराने को लेकर विवाद हुआ था। जयजीत यादव और विश्वजीत यादव के बीच इसी विवाद में गोलीबारी हुई। दोनों ने एक दूसरे पर गोली चलाई। बचाव करने सामने आई मां को गोली लगी है। विश्वजीत यादव की मौत हो गई है। बाकी अन्य का इलाज चल रहा है।