Bihar News : बिहार के एक पुलिसकर्मी ने पुलिस महकमे के सिर शर्म से झुका दिया है। घर में घुसकर उसने बलात्कार की कोशिश की। महिला के चीखने पर वह छत से कूद गया।
Bihar Police : पुलिसकर्मी ने घर में घुसकर लूटी इज्जत, हुआ गिरफ्तार
बिहार में लॉ एंड ऑर्डर पर उठते सवालों के बीच एक पुलिसकर्मी ने पुलिस महकमे को शर्म से पानी-पानी कर दिया है। एक महिला का आरोप है कि पुलिसकर्मी ने घर में घुसकर उसके साथ बलात्कार की वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान जब महिला चीखने लगी तो वह छत से कूद गया। लिहाजा उसके पैर की हड्डी टूट गई। महिला की शिकायत कर महिला थाना की पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि आरोपी का कहना है कि उसे किस आरोप में पकड़ा गया है, इसकी जानकारी उसे नहीं है। हैरान करने वाली यह खबर सीवान से सामने आई है।
Siwan News : घर में अकेली महिला से पुलिसकर्मी ने की बलात्कार की कोशिश
सीवान के सिसवन थाना क्षेत्र के महानगर गांव में एक पुलिसकर्मी पर एक महिला के साथ बलात्कार करने का गंभीर आरोप लगा है। आरोपी पुलिसकर्मी की पहचान सुधीर सिंह के रूप में हुई है। आरोप है कि सुधीर सिंह ने घर में छत के रास्ते से घुसकर यह महिला से बलात्कार की कोशिश की है। घटना उस समय हुई जब महिला अपने मायके में अकेली थी। आरोपी ने महिला के अकेले होने की जानकारी मिलने के बाद घर में घुसकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की। महिला की चीख-पुकार सुनकर जब परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे तो आरोपी ने भागने का प्रयास किया।
Siwan Police : महिला के चीखने पर छत से कूदा आरोपी पुलिसकर्मी, गिरफ्तार
भागने के दौरान आरोपी छत से कूद गया। इस घटना में उसका पैर फ्रैक्चर हो गया। पुलिस ने घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। महिला थाना प्रभारी भारती कुमारी ने बताया कि पीड़ित महिला का मेडिकल परीक्षण सदर अस्पताल में कराया गया है और आरोपी पुलिसकर्मी को कानून के अनुसार गिरफ्तार कर लिया गया है।वहीं आरोपी का कहना है कि उसे मालूम नहीं है कि उसे क्यों गिरफ्तार किया गया है।