Twitter Down Cloudflare Error : सभी लोग यह खबर तत्काल नहीं पढ़ सके होंगे, क्योंकि इंटरनेट का एक ऐसा सिस्टम खराब हुआ है कि Chatgpt हो या Gemini या open ai सब ठप! जानें क्या है Cloudfare Error, जो सामने आ रहा है या आ रहा था?

सिर्फ आप ही यह परेशानी नहीं झेल रहे थे या हैं। पूरी दुनिया में एक साथ यह संकट दिखा। इंटरनेट और खासकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर निर्भर लोग तो बुरी तरह झेल गए। कुछ तो खबर लिखे जाते समय भी झेल रहे होंगे। हो सकता है कि यह खबर भी रुकी हुई हो आपको दिखने के लिए। वैसे, यह एक महज संकेत है कि अगर इंटरनेट और ऑफिटिफिशल इंटेलिजेंस पर निर्भर रह गए तो कभी भी क्या हो सकता है! आज शाम Chatgpt हो या Gemini या open ai ठप हो गए। वेब ब्राउज़र में खुलने वाली वेबसाइट, पोर्टल और यहां तक कि x यानी, twitter तक का बैंड बज गया।
Cloudflare Error की परेशानी पूरी दुनिया झेल रही, रात 8 बजे के बाद समाधान दिखा
वेब डेवलपर रवि बताते हैं कि पूरी दुनिया में यह संकट एक साथ आया। भारत में लोग इसलिए ज्याद परेशान हो रहे हैं, क्योंकि यहां दिन की वर्किंग के समय यह परेशानी आई। यह परेशानी आखिर है क्या? इस सवाल के जवाब में रवि कहते हैं- “क्लाउडफ्लेयर (Cloudflare) का उद्देश्य वेबसाइट और उसके यूजर्स के मध्यस्थ के रूप में कार्य कर वेबसाइट और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म को तेज, सुरक्षित और अधिक विश्वसनीय बनाना है।”
क्लाउडफेयर ऑपरेशन से संबंधित दिक्कत के कारण ही ज्यादातर वेबसाइट पर Cloudflare Error दिखा रहा है या दिखा। दरअसल, Cloudflare outage को ठीक करने के लिए युद्ध स्तर पर काम हो रहा है। कुछ लोग कैशे क्लियर कर काम कर पाए और बहुत सारे लोग वैसे ही परेशान होते रहे, घंटों परेशान।