Jahanvi Kandula : 23 साल की भारतीय लड़की की मौत पर 262 करोड़ का मुआवजा; अमेरिका में पुलिसकर्मी की गाड़ी ने ली थी जान

रिपब्लिकन न्यूज़ नेटवर्क, सिएटल/वाशिंगटन

by Rishiraj
0 comments

Jahanvi Kandula : जाह्नवी कंडुला आज फिर चर्चा में है। महज 23 साल की उम्र में एक हादसे का शिकार होने के बाद जान गंवाने वाली जाह्नवी कंडुला के परिजनों को 262 करोड़ मुआवजा दिया जा रहा है अमेरिका में। वजह वाजिब है।

who was jahanvi kandula got 263 crore compensation

US News : भारतीय छात्रा जाह्नवी कंडुला की मौत पर सिएटल प्रशासन का बड़ा फैसला

अमेरिका के सिएटल शहर में पुलिस की तेज रफ्तार गाड़ी की चपेट में आने से जान गंवाने वाली भारतीय छात्रा जाह्नवी कंडुला के मामले में प्रशासन ने एक बड़ा फैसला लिया है। सिएटल शहर प्रशासन जाह्नवी के परिवार को मुआवजे के तौर पर 2.9 करोड़ डॉलर (करीब 262 करोड़ रुपए) देने पर सहमत हो गया है। इस दर्दनाक हादसे ने पिछले साल भारत समेत पूरी दुनिया में भारी आक्रोश पैदा कर दिया था।

Seattle Accident : 119 किमी की रफ्तार से दौड़ रही थी पुलिस की गाड़ी

यह हादसा 23 जनवरी 2023 को हुआ था। आंध्र प्रदेश की रहने वाली 23 वर्षीय जाह्नवी कंडुला नॉर्थईस्टर्न यूनिवर्सिटी (सिएटल कैंपस) में मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही थीं। वह सड़क पार कर रही थीं, जब पुलिस अधिकारी केविन डेव ने उन्हें टक्कर मार दी। जिस इलाके में गति सीमा 40 किमी प्रति घंटा थी, वहां केविन डेव अपनी गाड़ी 119 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चला रहे थे।

Insensitive Remark : अधिकारी के भद्दे मजाक पर भड़का था गुस्सा

जाह्नवी की मौत के बाद मामला तब और गरमा गया जब एक अन्य पुलिस अधिकारी, डैनियल ऑडरर का बॉडीकैम फुटेज सामने आया। इस वीडियो में ऑडरर को हंसते हुए और यह कहते हुए सुना गया कि जाह्नवी की जान की सीमित कीमत थी और शहर को बस एक चेक लिख देना चाहिए। इस असंवेदनशील टिप्पणी के सामने आने के बाद व्यापक विरोध प्रदर्शन हुए और भारतीय राजनयिकों ने भी मामले की जांच की मांग की थी।

Jahanvi Kandula की मौत के आरोपी पुलिसकर्मी पर नहीं चला आपराधिक मुकदमा

गंभीर लापरवाही के बावजूद, गाड़ी चलाने वाले अधिकारी केविन डेव पर कोई आपराधिक मुकदमा नहीं चलाया गया। किंग काउंटी के अभियोजकों का कहना था कि वे यह साबित नहीं कर पाए कि डेव ने जानबूझकर सुरक्षा की अनदेखी की थी। डेव को केवल लापरवाही से गाड़ी चलाने के लिए 5,000 डॉलर (करीब 4 लाख रुपये) का जुर्माना भरने का निर्देश दिया गया। असंवेदनशील टिप्पणी करने वाले अधिकारी ऑडरर को नौकरी से निकाल दिया गया था।

You may also like

Leave a Comment