Bihar News : बिहार सरकार का BEO 10 हजार रुपए घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; प्रखंड कल्याण पदाधिकारी भी है यह अफसर

रिपब्लिकन न्यूज़, बक्सर

by Rishiraj
0 comments

Bihar News : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की बात लंबे समय से कह रहे हैं, लेकिन कण-कण में बसा भ्रष्टाचार खत्म होने को तैयार नहीं है। ऐसे ही एक घूसखोर को निगरानी ने गुरुवार को बक्सर में दबोचा है।

Vigilance Raid : बक्सर में घूसखोर अधिकारी 10 हजार रुपए लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान में आज एक और बड़ी मछली जाल में फंसी है। सूबे में सरकारी काम के बदले रिश्वत लेने का ट्रेंड थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी कड़ी में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने बक्सर जिले के ब्रह्मपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी (BEO) को रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोच लिया है। यह प्रखण्ड कल्याण पदाधिकारी के रूप में भी सेवा दे रहा था, हालांकि शिक्षा विभाग में खेल करते हुए पकड़ा गया।

Buxar News : एरियर भुगतान के बदले मांगी थी रिश्वत

जानकारी के अनुसार, ब्रह्मपुर के प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी श्री एकता भाईकेन्द्र लक्की को 10,000 रुपए रिश्वत लेते हुए उनके कार्यालय कक्ष से गिरफ्तार किया गया है। परिवादी सुधीर कुमार पाठक, जो मध्य विद्यालय गायघाट में शिक्षक हैं, उन्होंने निगरानी विभाग में शिकायत दर्ज कराई थी। शिक्षक का 4,63,587 रुपए का एरियर बकाया था, जिसके भुगतान के एवज में अधिकारी द्वारा पैसों की मांग की जा रही थी।

Bihar News : निगरानी विभाग की जाल में ऐसे फंसे अधिकारी

शिकायत मिलने के बाद निगरानी ब्यूरो ने मामले का सत्यापन कराया, जिसमें रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस उपाधीक्षक श्रीमती रीता सिन्हा के नेतृत्व में एक धावादल का गठन किया गया। आज योजनाबद्ध तरीके से टीम ने दबिश दी और जैसे ही अधिकारी ने 10 हजार रुपये हाथ में लिए, उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। अब आरोपी को पूछताछ के बाद पटना स्थित विशेष न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Vigilance Raid : जनवरी महीने में ही 11वीं बड़ी कार्रवाई

भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग इस साल बेहद आक्रामक नजर आ रहा है। 29 जनवरी 2026 तक ब्यूरो द्वारा यह 11वीं प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस महीने अब तक ट्रैप संबंधी 10 मामलों में कुल 7 अभियुक्तों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया जा चुका है। अब तक की कार्रवाई में कुल 85,000 रुपये की रिश्वत राशि बरामद की गई है, जो विभाग की सक्रियता को दर्शाती है।

You may also like

Leave a Comment