Bihar News : बिहार में 41 Toll Plaza से गुजरते समय रहेगा खतरा! अगर गाड़ी का कागज नहीं अपडेट तो तत्काल जुर्माना

रिपब्लिकन न्यूज़, पटना

by Rishiraj
0 comments

Bihar News : बिहार में 1654 जगहों पर प्रदूषण जांच केंद्र हैं। हर किसी का किसी-न-किसी बीमा एजेंट से संपर्क रहता है। फिर भी लोग बिना बीमा-PUC के गाड़ियां दौड़ा रहे। व्यावसायिक वाहनों में फिटनेस की जांच भी नहीं करा रहे। ऐसे वाहन मालिक अब चक्कर में पड़ेंगे।

vehicle challan through vehicle number puc insurance on toll plaza in bihar news

Toll Plaza : कहां से गुजरते समय कटेगा चालान? बिहार के 41 टोल प्लाजा पर हाईटेक नजर

बिहार में बहुत सारे लोग आज भी गाड़ी में बीमा कराना जरूरी नहीं समझते। प्रदूषण नहीं है, इसकी जांच कराना तो बिल्कुल ही बेकार समझते हैं। बहुत जगहों पर जांच होती है, लेकिन कुछ ले-देकर निकलने की परंपरा आज भी है। इसका नुकसान कई बार वाहन मालिकों को भी होता है और सरकार को तो होता ही है। इसलिए, अब राज्य के 41 टोल प्लाजा पर अपने आप ऐसे नियम तोड़ने वालों का जुर्माना कट जाएगा। मतलब, चालान हो जाएगा।

Bihar News : ई-डिटेक्शन सिस्टम काटेगा कंप्यूटरीकृत चालान

बिहार में सड़क सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने की दिशा में परिवहन विभाग ने एक बड़ा और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अब राज्य के कुल 41 टोल प्लाजों पर अत्याधुनिक ई-डिटेक्शन सिस्टम (E-Detection System) को सक्रिय कर दिया गया है। इस नई व्यवस्था के तहत, अब टोल से गुजरने वाले वाहनों के दस्तावेजों की जांच कंप्यूटर पलक झपकते ही कर लेगा।

Vehicle Challan : कैसे काम करेगा नया सिस्टम?

यह प्रणाली राष्ट्रीय स्तर पर संचालित राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) के तकनीकी सहयोग से तैयार की गई है। यह सीधे वाहन पंजीकरण एवं संबंधित दस्तावेजों के केंद्रीय डाटाबेस से एकीकृत (Integrated) है।

स्कैनिंग : जैसे ही कोई वाहन टोल प्लाजा से गुजरता है, वहां लगे हाई-रिजॉल्यूशन कैमरे उसका नंबर प्लेट या फास्टैग स्कैन कर लेते हैं।

सत्यापन : सिस्टम तुरंत डाटाबेस से यह जांचता है कि वाहन के पास वैध इंश्योरेंस, फिटनेस प्रमाण-पत्र और प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण-पत्र (PUC) है या नहीं।

चालान : यदि दस्तावेज वैध नहीं पाए जाते हैं, तो नियमों के तहत स्वचालित रूप से ई-चालान वाहन मालिक के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेज दिया जाता है।

Vehicle number : परिवहन सचिव की वाहन मालिकों से अपील

वाहन नंबर के हिसाब से उनका रिकॉर्ड सरकारी पोर्टलों पर पहले से है। अब ऐसी गाड़ियों का डाटा टोल टैक्स सिस्टम में रहेगा। परिवहन सचिव राज कुमार ने बताया कि पूर्व में राज्य के कुछ टोल प्लाजों पर इस व्यवस्था के सकारात्मक परिणाम देखने को मिले थे, जिसके बाद अब इसका विस्तार किया गया है। उन्होंने वाहन मालिकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों के सभी आवश्यक दस्तावेज समय पर नवीनीकृत (Renew) कराएं और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें। विभाग का मानना है कि इस तकनीक से न केवल प्रवर्तन (Enforcement) व्यवस्था में पारदर्शिता बढ़ेगी, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं में भी भारी कमी आएगी। बिना फिटनेस और प्रदूषण जांच के वाहन सड़कों पर गंभीर खतरा उत्पन्न करते हैं, जिन पर अब त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित होगी।

Vehicle Challan : यहां कटेगा जुर्माना

  • Daffi Toll Plaza
  • Mohania Toll Plaza
  • Sasaram Toll Plaza
  • Saukala Toll Plaza
  • Hariabara
  • Asanpur Toll Plaza
  • Maithi
  • Parsoni Khem
  • Maranga Toll Plaza
  • Barsoni Toll Plaza
  • Raje Toll Plaza (T-2)
  • Runni Shaidpur Toll Plaza
  • Govindpur (Murlitol)
  • Mahant Maniyari
  • DidarGanj
  • Saidpur Patedha Toll Plaza
  • Sonho Fee Plaza
  • Pokhraira Fee Plaza
  • Chapraitha Fee Plaza
  • Balgudar Toll Plaza
  • Kharik
  • Brindawan Fee Plaza
  • Bhagalpur Toll plaza
  • Khaikhat
  • Toda Toll Plaza
  • Babhaniyawan Toll Plaza
  • Shahpur Toll Plaza
  • Kulhariya fee plaza
  • Dalsagar Toll Plaza
  • Karigawan fee
  • Bhadesar Toll Plaza
  • Jeerangachh toll Plaza
  • Routara Toll Plaza
  • Mamrejpur Fee Plaza
  • Phulwaria Toll Plaza
  • Malhipur
  • Kakan Toll Plaza
  • Barhima Toll Plaza
  • Paithna
  • Devkuli Toll Plaza
  • Jindapur Toll Plaza

You may also like

Leave a Comment