Bihar News : बेटे ने मां का सिर काट कर अलग कर डाला, घर में शव दफन करने की थी साजिश, पत्नी से हुई थी लड़ाई

रिपब्लिकन न्यूज़, नालंदा

by Rishiraj
0 comments

Bihar News : हत्या की ऐसी वारदात जिसे देखने और सुनने वालों की रूह कांप उठी। एक महिला का सिर उसके बेटे ने ही धड़ से अलग कर दिया।

कहा जाता है कि मां के कदमों में जन्नत होती है, आज ऐसी ही अपनी मां के साथ ऐसा कर दिया इस शख्स ने कि लोग घृणा से देख रहे।

Bihar Crime : बेटे ने मां का सिर काटकर किया अलग, वारदात से हिल गए लोग

बिहार में एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। उसके सिर को धड़ से अलग कर दिया गया। गर्दन पर हथियार से इतने हमले किए गए कि सिर और गर्दन बिल्कुल अलग हो गया। हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि महिला के बेटे ने ही की है। हत्या के पीछे की वजह फिलहाल सामने नहीं आ सकी है, लेकिन प्राइमरी इन्वेस्टिगेशन में पुलिस को कई लीड मिले हैं। हत्या करने वाले युवक की अपनी पत्नी के साथ लड़ाई हुई थी। मां की हत्या के पीछे की वजह को पत्नी के साथ हुई लड़ाई से जोड़ करते देखा जा रहा है। दिल दहलाने वाली यह वारदात बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में हुई है।

Nalanda News : घर में ही शव को दफनाने की कर रहा था साजिश

राजगीर थाना क्षेत्र अंतर्गत सबलपुर गांव निवासी मोहन उपाध्याय की पत्नी साखो देवी (75 वर्ष) की हत्या का आरोप मोहन उपाध्याय ने अपने छोटे बेटे अजीत कुमार पर लगाया है। शनिवार की सुबह मोहन उपाध्याय चिल्लाते हुए घर से बाहर निकले और लोगों को बताया कि अजीत ने उनकी पत्नी को मार डाला। आसपास के लोग घर के अंदर गए तो देखा कि बुजुर्ग महिला की हत्या के बाद शव को दफन करने के लिए आरोपी ने घर में ही गड्ढा खोद दिया था। हालांकि वह अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो सका। आरोपी अजीत करीब 2 फीट गड्ढा खोद चुका था। तभी पिता ने उसे ऐसा करते देख लिया और वह शोर मचाते हुए बाहर निकले।

Bihar News : पत्नी से हुई थी लड़ाई, चली गई मायके

हत्या का आरोपी चार भाइयों में सबसे छोटा है। वह अपने माता-पिता के साथ ही रहता था। एक भाई CRPF में है। जबकि अन्य भाई रोजगार करते हैं। सभी भाई अलग-अलग रहते हैं। पिता के अनुसार, दो दिन पूर्व अजीत कुमार ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट की थी। इस बात से नाराज होकर उसकी पत्नी ने अपने भाई को बुला लिया और उसके साथ मायके चली गई।

इससे अजीत मानसिक तौर पर परेशान था। अजीत कुमार हमेशा गांजे का सेवन करता था। उसने अपनी मां को क्यों इस तरह मार डाला, यह समझ से बाहर है। राजगीर थाना के थाना अध्यक्ष रमन कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मौके से हसुली भी बरामद किया गया है।

You may also like

Leave a Comment

Editors' Picks

Latest Posts

© All Rights Reserved.

Follow us on