Bihar News : वर्चस्व की लड़ाई में एक की हत्या, किशोर को भी गोली मारी; आचार संहिता के बीच दियारे में जमीन कब्जा की जंग

रिपब्लिकन न्यूज़, मुजफ्फरपुर

by Rishiraj
0 comments

Bihar News बिहार विधानसभा चुनाव के लिए आचार संहिता 16 नवंबर तक लागू है। जुलूस तक निकालने पर रोक है। और, यहां निर्वाचन आयोग की प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत बिहार पुलिस को सरेआम अंधाधुंध फायरिंग, हत्या और हत्या के प्रयास के दी जा रही है।

muzaffarpur bihar news murder case during bihar election mcc bihar police

Bihar Election : निर्वाचन आयोग के मातहत काम कर रही पुलिस क्या कर रही?

मुजफ्फरपुर के पारू थाना क्षेत्र और सारण बॉर्डर से सटे गंडक दियारा इलाके में देर शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब वर्चस्व की लड़ाई को लेकर दो गुटों के बीच जमकर गोलीबारी हुई। इस खूनी संघर्ष में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक नाबालिग किशोर गंभीर रूप से घायल हुआ है।मृतक की पहचान 45 वर्षीय अशोक सहनी (निवासी फतेहाबाद) के रूप में हुई है, जबकि घायल किशोर गुड्डू सहनी है, जिसे जांघ में गोली लगी है। घटना के बाद दियारा इलाके में दहशत फैल गई है।

Bihar News : मुजफ्फरपुर में वर्चस्व के लिए अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग की

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, दियारा क्षेत्र पर कब्जा जमाने को लेकर दोनों आपराधिक गुटों में लंबे समय से रंजिश चल रही थी। देर शाम एक गुट के लगभग एक दर्जन लोग मौके पर पहुंचे और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। आशंका जताई जा रही है कि घटना के पीछे सारण इलाके के एक कुख्यात गिरोह का हाथ है। घटना के समय अफरातफरी मच गई। घायल किशोर को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके से गोली का खोखा बरामद किया है।

Bihar Police : एसएसपी ने बताया वर्चस्व की पुरानी रंजिश का मामला

इस पूरे मामले में एसएसपी सुशील कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि दियरा के क्षेत्र में वर्चस्व स्थापित करने की पुरानी रंजिश को लेकर दो आपराधिक गुटों के बीच संघर्ष हुआ है। वर्चस्व की इसी लड़ाई के दौरान दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर गोलिया चलाई, जिसके कारण यह घटना हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा है और घायल को इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसएसपी ने यह भी बताया कि मामले में शामिल अपराधियों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित कर दी गई है और जांच तथा आवश्यक कारवाई की जा रही है।

You may also like

Leave a Comment