Bihar Police : थानेदार, अपर थानेदार समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड, दंपत्ति से मारपीट करने पर DIG ने जवान को बर्खास्त किया

रिपब्लिकन न्यूज़, मोतिहारी

by Rishiraj
2 comments

Bihar Police : गाड़ी चेकिंग के दौरान दंपत्ति के साथ बदसलूकी और मारपीट करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हुई है। डीआईजी ने थानेदार समेत पांच पुलिसकर्मियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की है। जबकि होमगार्ड जवान का अनुबंध निरस्त करने का निर्देश दिया गया है।

Bihar News : मोतिहारी में बाइक चेकिंग के दौरान महिला से बदसलूकी, 5 सस्पेंड

मोतिहारी में बाइक चेकिंग के दौरान हुई दंपत्ति के साथ मारपीट के मामले में आखिरकार कार्रवाई की गाज गिरी है। चंपारण क्षेत्र, बेतिया के डीआईजी हरिकिशोर राय ने थानेदार और अपर थानेदार समेत पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। निलंबन की कार्रवाई में पुलिस पर महिला के साथ धक्का-मुक्की और अभद्र व्यवहार करने का आरोप सही पाया गया है। निलंबन आदेश के मुताबिक, पुलिस अवर निरीक्षक अनुज कुमार पर महिला के साथ दुर्व्यवहार करने और पिंटू कुमार से धक्का-मुक्की और धमकी देने का आरोप साबित होने पर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

Motihari News : डीआईजी हरिकिशोर राय ने की कार्रवाई, होम गार्ड जवान की नौकरी गई

इस मामले में थानाध्यक्ष पुलिस अवर निरीक्षक अमरजीत कुमार, अवर निरीक्षक आरिफ हुसैन, अवर निरीक्षक इन्द्रकान्त कुमार और अवर निरीक्षक मोहिनी कुमारी पर भी आरोप लगे हैं कि उन्होंने घटना के बाद पीड़ित की मदद करने के बजाय गैरजिम्मेदाराना रवैया अपनाया और पीड़ित को डराने-धमकाने का प्रयास किया। इन सभी को सामान्य जीवन-यापन भत्ता पर निलंबित किया गया है।

आदेश में कहा गया है कि निलंबन अवधि में सभी का मुख्यालय पुलिस केंद्र, मोतिहारी रहेगा। वहीं, होमगार्ड जवान सुरेन्द्र साह को महिला के साथ अमर्यादित व्यवहार करने के आरोप में तत्काल ड्यूटी से वंचित करते हुए उनका अनुबंध निरस्त कर दिया गया है। इस संबंध में आगे की कार्रवाई के लिए जिला समादेष्टा, होमगार्ड, मोतिहारी को निर्देशित किया गया है।

Bihar Police : चेकिंग के दौरान पुलिस ने महिला को घसीटा, हंगामा

छतौनी थाना पुलिस का शर्मनाक चेहरा तब सामने आया जब वाहन चेकिंग के नाम पर अंधेरे में एक दंपति के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट का मामला उजागर हुआ। स्थानीय लोगों ने पुलिस की गुंडागर्दी का वीडियो बनाकर इस घटना को सबके सामने लाया। थाना प्रभारी अमरजीत कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने न केवल दंपति को परेशान किया, बल्कि विरोध करने वाले लोगों को भी धमकाया।

घटना मोतिहारी के छतौनी थाना क्षेत्र में बरियारपुर चीनी मिल के पास हुई थी। रविवार (10 अगस्त) की रात बाजार से लौट रहे एक पति-पत्नी को वाहन चेकिंग के नाम पर पुलिस ने रोका। अंधेरे में गाड़ी रोकने में थोड़ी देरी होने पर पुलिस आगबबूला हो गई और दंपति के साथ धक्का-मुक्की शुरू कर दी। पुरुष पुलिसकर्मियों ने महिला को घसीटा था।

54 BAS अफसरों का तबादला

घूसखोर राजस्व कर्मचारी गिरफ्तार

You may also like

2 comments

Leave a Comment