Dharmendra News : अभिनेता धर्मेंद्र की मृत्यु कैसे हुई? धर्मेंद्र सिंह देओल क्यों मुस्लिम बन गए थे? हेमा मालिनी के कितने बच्चे हैं? सनी देओल की उम्र कितनी है?… सोमवार को बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र के निधन की पुष्टि हुई तो लोग ऐसे सवालों का जवाब ढूंढ़ते नजर आए। जानिए, हर जवाब।

Dharmendra News Update Today : पंचतत्व में विलीन हुए अभिनेता धर्मेंद्र
दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का निधन हो गया है। 89 साल के धर्मेंद्र ने सोमवार दोपहर अपने घर पर अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार विले पार्ले श्मशान भूमि में हुआ। दोपहर एक बजे के करीब उनके घर के बाहर एम्बुलेंस पहुंची थी। इसके बाद र के बाहर बैरिकेडिंग कर सिक्योरिटी बढ़ाई गई। सवा एक बजे परिवार ने धर्मेंद्र के निधन की जानकारी दी। इसके बाद विले पार्ले श्मशान भूमि में सिक्योरिटी बढ़ा दी गई थी। इसके बाद उनका पार्थिव शरीर एम्बुलेंस से श्मशान घाट पहुंचाया गया।
धर्मेंद्र उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे। 10 नवंबर को उन्हें सांस लेने में दिक्कत आई थी। उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती किया गया था। इस दौरान उन्हें वैंटिलेटर पर रखा गया था, जब सोशल मीडिया समेत कई बड़े मीडिया हाउस ने उनकी मौत की खबर प्रसारित कर दी थी। फिर, 12 नवंबर को धर्मेंद्र को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया था और डॉक्टरों ने घर पर ही उनके आगे के इलाज की बात कही थी। सोमवार दोपहर अभिनेता धर्मेंद्र के निधन के बाद श्मशान घाट पहुंचने वालों में सलमान खान, संजय दत्त, अमिताभ बच्चन, आमिर खान जैसे नाम भी थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धर्मेंद्र के निधन को एक युग के अंत का संकेत कहा।
Dharmendra Family : वरिष्ठ पत्रकार डॉ. प्रकाश हिन्दुस्तानी ने शेयर की जानकारी
धर्मेंद्र के निधन के बाद गूगल पर लोग कई तरह के सवालों का जवाब ढूंढ़ रहे थे। उनके जवाब की तलाश में रिपब्लिकन न्यूज़ से विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी जुटाई, लेकिन सबसे सधी हुई पक्की जानकारी वरिष्ठ पत्रकार डॉ. प्रकाश हिन्दुस्तानी के सोशल मीडिया पर मिली। उसे साभार शब्दश: प्रकाशित किया जा रहा है।
Dharmendra News : दिलावर खान (धर्मेंद्र) के 21 वारिस
89 साल की उम्र में निधन। कमाये करीब 500 करोड़।
पीछे हैं 2 बीवियां, 6 बेटे-बेटियां, 13 नाती पोते।
संपत्ति का बंटवारा किनमें होगा?
धर्मेंद्र ने दो शादियां कीं : पहली पत्नी: प्रकाश कौर (1954 में शादी) – 4 बच्चे। सनी, बॉबी, अजीता और विजेता।
दूसरी पत्नी: हेमा मालिनी (1980 में, दोनों ने पहले इस्लाम कबूल किया फिर दिलावर और आयशा बेगम के नाम से शादी की। – 2 बच्चे। मतलब, दूसरी शादी के लिए उन्होंने मुस्लिम धर्म अपनाया था।
सुप्रीम कोर्ट के 2023 फैसले (HMA धारा 16(1)) के अनुसार, हेमा की बेटियां ईशा और अहाना भी बराबर की हकदार हैं, क्योंकि वे धर्मेंद्र की वैध संतान हैं। पौत्र-पौत्रियां (13 नाती-पोते) को सीधा हिस्सा नहीं मिलेगा, जब तक कोई वसीयत न हो।
संपत्ति फिल्मों, ब्रांड एंडोर्समेंट, बिजनेस निवेश और रियल एस्टेट से है।
मुख्य संपत्ति : रियल एस्टेट 150-200 करोड़।
मुंबई के जुहू में 126 करोड़ का आलीशान बंगला; लोनावाला में 100 एकड़ फार्महाउस (कई करोड़ का); महाराष्ट्र में अन्य प्रॉपर्टी (17 करोड़ से अधिक); कृषि और गैर-कृषि भूमि (1-2 करोड़)।
चल संपत्ति यानी कैश, शेयर, सोना, बैंक में 3.5 करोड़ जमा; शेयर और बांड में 4.5 करोड़ निवेश; सोना और नकद (43 लाख से अधिक)।
करोड़ों की लक्जरी कारें : मर्सिडीज बेंज SL500 (98 लाख), रेंज रोवर एवोक (85 लाख), लैंड रोवर और विंटेज फिएट।
बिजनेस : ‘गरम धरम’ रेस्टोरेंट चेन; करनाल हाईवे पर ‘ही-मैन’ रेस्टोरेंट; फिल्म प्रोडक्शन (विजयता फिल्म्स); हॉस्पिटैलिटी में रिसॉर्ट प्लान। फिल्म रॉयल्टी, एंडोर्समेंट से भी कमाई।
वसीयत अभी तक कोई सामने नहीं आई।
मुख्य वारिस : 1 सनी देओल, बेटा (प्रकाश कौर से) 69 वर्ष, अभिनेता/राजनेता
२. बॉबी देओल, बेटा (प्रकाश कौर से) 56 वर्ष, अभिनेता
3 अजीता देओल, बेटी 60+ वर्ष, गृहिणी
4 विजेता देओल बेटी (प्रकाश कौर से) 55+ वर्ष, गृहिणी
5 ईशा देओल बेटी (हेमा मालिनी से) 44 वर्ष, अभिनेत्री
6 अहाना देओल, बेटी (हेमा मालिनी से) 40 वर्ष, अभिनेत्री/नर्तकी