Dharmendra : मारे तो धर्मेंद्र… किसी-किसी अभिनेता को इस तरह गीतों में जगह मिली। बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र का निधन सोमवार-मंगलवार मध्य रात्रि से लोग सर्च कर रहे हैं। अब, बेटी ईशा देओल ने पिता धर्मेंद्र की खबर दी है।

Dharmendra Death News पर भड़कीं हेमा मालिनी; मीडिया की तेजी पर परिवार नाराज
सोशल मीडिया पर सुबह से श्रद्धांजलि चल रही है। कौन आगे रहेगा इसमें, इसकी जैसे प्रतिस्पर्द्धा। सभी खुद को पत्रकार बताने में पीछे नहीं रहना चाह रहे। बाकी, तेज चैनलों और न्यूज पोर्टल भी इंतजार करते नहीं दिखे। हालत यह हो गई कि लोग महान् अभिनेता धर्मेंद्र के निधन (Dharmendra Death) ही नहीं, बल्कि उनकी मौत की वजह तक गूगल पर सर्च (Google Search) करने लगे। रिपब्लिकन न्यूज़ परिजनों से अपडेट का इंतजार कर रहा था। अब ड्रीम गर्ल, यानी हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र की मौत की खबरों पर कड़ा एतराज जताया है। बेटी ईशा देओल ने सामने आकर बताया है कि उनके पिता वेंटिलेटर पर हैं। उनके लंबे जीवन की कामना के लिए दुआओं की भी अपील की है।
Dharmendra Health Update : हेमा मालिनी की बातों में गुस्सा साफ झलक रहा
धर्मेंद्र की पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री हेमा मालिनी ने अपने गुस्से का इजहार किया- “जो हो रहा है वह माफ करने लायक नहीं है! जिम्मेदार चैनल एक ऐसे इंसान के बारे में झूठी खबरें कैसे फैला सकते हैं जो इलाज का जवाब दे रहा है और ठीक हो रहा है? यह बहुत ही अपमानजनक और गैर-जिम्मेदार हरकत है। कृप्या परिवार और उनकी प्राइवेसी की ज़रूरत का सम्मान करें।”