Bihar Election Exit Poll 2025: एग्जिट पोल ने बिहार में फिर बनाई नीतीश सरकार? पिछली बार एक ही एग्जिट पोल हुआ था सही

रिपब्लिकन न्यूज़, पटना

by Rishiraj
0 comments

Bihar Election Exit Poll 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में जीत-हार का अनुमान लगाना बिहार चुनाव 2020 की तरह बहुत मुश्किल नहीं। फिलहाल एग्जिट पोल को देखें तो कमोबेश सभी एक राह पर हैं। पिछली बार एक ही एग्जिट पोल सही हुआ था, बाकी गलत। क्यों-कैसे, समझें।

lalu yadav rahul gandhi collaboration before bihar election 2025 against nitish kumar bihar news

Exit Poll Bihar Election : लालू यादव और तेजस्वी यादव के अरमानों पर पानी फिरेगा?

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में दूसरे और अंतिम चरण का मतदान पूरा हो गया है। इसके साथ ही चुनाव बाद सर्वे, यानी एग्जिट पोल (Bihar Election Exit Poll 2025) भी सामने आ रहे हैं। जिस तरह से टिकट बंटवारे में देर हुई, फिर दोनों तरफ भितरघात और उसे संभालने का जो उपक्रम चला; बिहार चुनाव 2025 का परिणाम आंकना बहुत मुश्किल नहीं लगा।

पिछली बार जहां एक को छोड़ सभी एग्जिट पोल ने ‘तय तेजस्वी’ और ‘विजय महागठबंधन’ का आंकड़ा पेश किया था, वहीं इस बार सभी ’25 से 30 फिर से नीतीश’ का फॉर्मूला देते नजर आ रहे हैं। पिछली बार सिर्फ एक एग्जिट पोल सही हुआ था, इस बार क्या होगा-यह 14 नवंबर को शाम करीब 6 बजे तक साफ हो जाएगा।

Bihar Election Exit Poll 2025 : पहले यह जानें कि किसने किसकी सरकार बनाई

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए जारी एग्जिट पोल के आंकड़ों को देखें तो पता चलता है कि पिछली बार जैसे एक को छोड़ सभी महागठबंधन सरकार बना रहे थे, वहीं इस बार सभी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार बना रहे हैं।

एजेंसीएनडीएमहागठबंधन जन सुराजअन्य
चाणक्य स्ट्रैटजीज130-138100-1083-5
मैट्रीज आईएएनएस147-16770-902-6
पीपल्स पल्स133-15975-1010-52-8
जेवीसी पोल135-15088-1030-13-6
पीपल्स इनसाइट133-14887-1020-22-8
पोलस्ट्रैट133-14887-1023-5
पोल डायरी184-20932-491-5

Bihar Election Result : पिछली बार इकलौता सही हुआ एग्जिट पोल किसका था?

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 कोरोना काल के दौरान हुआ था। तब भी 100-500 लोगों को साथ लेकर करोड़ों रुपए के खर्च पर एग्जिट पोल कराए गए थे। लेकिन, करोड़ों रुपए के एग्जिट पोल बेकार गए थे और महज 12-14 लोगों की एक टीम कुछ लाख रुपए खर्च कर सटीक एग्जिट पोल देने में कामयाब रही थी। बिहार में एक संपूर्ण डिजिटल मीडिया की एक तरह से नींव रखने वाले वरिष्ठ पत्रकार कुमार जितेंद्र ज्योति ने अपनी छोटी-सी टीम लेकर यह साहस दिखाया था, जिसका जिक्र उन्होंने एग्जिट पोल जारी करने और परिणाम आने पर उसके सटीक होने के बाद शेयर किया था।

कोरोना काल में अपने भाई और रिपब्लिकन न्यूज़ के संस्थापक स्व. जैनेंद्र ज्योति को खोने के बाद श्रद्धांजलि देते हुए तब कुमार जितेंद्र ज्योति ने बताया था कि कैसे दैनिक भास्कर की डिजिटल टीम DB Digital में उनके साथ रहे स्व. राजेश कुमार, बृज पांडेय, प्रणय प्रियंवद, शालिनी सिंह, मनीष मिश्रा, अमित जायसवाल, फिरोज अख्तर, संतोष शाही, अंजनी पांडेय, चारुस्मिता भूषण, आदित्य आनंद, कृष्ण बल्लभ नारायण, दीपेश कुमार आदि ने मेहनत की थी और कैसे एक समानांतर टीम से उन्होंने अपने खर्च पर भी विशेष प्रोजेक्ट कर बिल्कुल सटीक आकलन किया था। डीबी डिजिटल ने 122 से 127 सीटें एनडीए के खाते में दी थी और परिणाम 125 सीटों का आया था।

Exit Poll Bihar News : इस बार रिपोर्टरों का पोल दिखा रहा संस्थान; हम क्या कर रहे?

डीबी डिजिटल की वह टीम बिखर गई थी। आज कौन कहां हैं, इस बारे में बहुत जानकारी नहीं। इस बार भास्कर की ओर से बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एग्जिट पोल का दावा नहीं किया जा रहा है। इस बार करोड़ों रुपए खर्च करने वाले एग्जिट पोल आ रहे हैं। भास्कर रिपोर्टरों का पोल लेकर आया है।

रिपब्लिकन न्यूज़ संसाधनों की कमी को देखते हुए अपने बूते एग्जिट पोल नहीं ला रहा है। अपनी निष्पक्षता को कायम रखते हुए रिपब्लिकन न्यूज़ ने किसी के पक्ष या विपक्ष में कोई मुहिम नहीं चलाई। न पुराना जंगलराज याद दिलाया और न मौजूदा भ्रष्टाचार, क्योंकि यह दोनों ही चुनाव को प्रभावित करते। सीधे, आज हो रहे अंतिम चरण के इस चुनाव के बाद परिणाम सामने लाएंगे। 14 नवंबर को देखते रहें RepublicanNews.in पर ताजा अपडेट।

Dharmendra : ईशा देओल ने दी पिता धर्मेंद्र की खबर; धर्मेंद्र का निधन किस

You may also like

Leave a Comment