Train Status : भारतीय रेलवे का अनूठा फरमान, गया के नाम पर पूर्णिया-पटना की कोसी का रूट बदला; 19 ट्रेनों पर असर क्यों?

रिपब्लिकन न्यूज़, हाजीपुर

by Rishiraj
0 comments

Train Status : अब लगता है कि सचमुच भारतीय रेलवे को देखने वाला कोई नहीं बचा है! जो ट्रेन पटना की पहचान है और जो पटना-पूर्णिया के अति-महत्वपूर्ण रूट की धुरी है; उसे गया में काम के नाम पर डायवर्ट किया गया है। लोग सोशल मीडिया पर Indian Railways का मजाक बना रहे।

indian railways train status railway news

Bihar News : गया के दो रेलवे प्लेटफॉर्म पर काम, पटना आना-जाना हुआ मुश्किल

भारतीय रेलवे में एक समय ऐसा भी आया था कि शिकायतों पर सुनवाई होती थी। ट्रेन में घटिया बेडरोल या खाने की शिकायत करें तो तत्काल एक्शन होता था। सफाई या स्वास्थ्य के लिए तो और तेजी से। लेकिन, उन शिकायतों का लिखित जवाब भी नहीं आता है और सोशल मीडिया पर जवाब आते-आते यात्री गंतव्य तक पहुंच चुका होता है।

ऐसे में, पूर्व मध्य रेलवे अभी जिस मुद्दे पर ट्रोल हो रहा है, उसका भी समाधान कोई नहीं करेगा। फिर भी पूरी खबर पढ़िए। पढ़िए कि गया रेलवे स्टेशन के दो प्लेटफॉर्म पर काम होने के नाम पर पटना को बेगूसराय, खगड़िया भागलपुर, कटिहार, पूर्णिया जैसे जिलों तक जोड़ने वाली कोसी एक्सप्रेस को डायवर्ट कर दिया गया। यह ट्रेन पहले पूर्णिया-पटना ही चलती थी। बाद में इसे हटिया तक चलाया गया।

Train Status : पूर्व मध्य रेलवे की विज्ञप्ति से पहले लोगों को पता चला, ट्रोलिंग शुरू

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र मीडिया से दूर रहते हैं, लेकिन उनकी विज्ञप्तियां देर-सवेर मीडिया तक पहुंच जाती है। इन ट्रेनों के डायवर्ट, रद्द होने की सूचना मीडिया से पहले आम लोगों तक पहुंच गई, जिसके कारण रेलवे को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। विज्ञप्ति के अनुसार, गया जंक्शन के मेजर रिडेवलपमेंट कार्य हेतु प्लेटफॉर्म संख्या 2/3 पर 05 फरवरी 2026 से 21 मार्च 2026 तक (45 दिन) का ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कारण जिन ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया, उनकी सूची आगे देखें।

Train Cancelled : परिचालन रद्द की गईं ट्रेनें

  1. गाड़ी सं. 53213/53214 पटना-गया-पटना पैसेंजर – 05.02.26 से 21.03.26 तक

Train Diverted Route : परिवर्तित मार्ग से चलाई जाने वालीं ट्रेनें

  1. दिनांक 05.02.26 से 21.03.26 तक पटना से खुलने वाली गाड़ी सं. 13243 पटना-भभुआ रोड इंटरसिटी पटना-आरा-सासाराम-भभुआ रोड के रास्ते चलायी जाएगी ।
  2. दिनांक 05.02.26 से 21.03.26 तक भभुआ रोड से खुलने वाली गाड़ी सं. 13244 भभुआ रोड-पटना इंटरसिटी भभुआ रोड-सासाराम-आरा-पटना के रास्ते चलायी जाएगी ।
  3. दिनांक 04.02.26 से 21.03.26 तक राजगीर से खुलने वाली गाड़ी सं. 14223 राजगीर-वाराणसी बुद्धपूर्णिमा एक्सप्रेस राजगीर-पटना-आरा-सासाराम- डीडीयू-वाराणसी के रास्ते चलायी जाएगी ।
  4. दिनांक 04.02.26 से 21.03.26 तक वाराणसी से खुलने वाली गाड़ी सं. 14224 वाराणसी-राजगीर बुद्धपूर्णिमा एक्सप्रेस वाराणसी-डीडीयू-सासाराम-आरा-पटना- राजगीर के रास्ते चलायी जाएगी ।
  5. दिनांक 04.02.26 से 21.03.26 तक पटना जं. से खुलने वाली गाड़ी सं. 13330 पटना-धनबाद गंगा दामोदर एक्सप्रेस पटना-फतुहा-इसलामपुर-नटेसर- तिलैया-पैमार-बंधुआ-धनबाद के रास्ते चलायी जाएगी ।
  6. दिनांक 04.02.26 से 21.03.26 तक धनबाद से खुलने वाली गाड़ी सं. 13329 धनबाद-पटना गंगा दामोदर एक्सप्रेस धनबाद-बंधुआ-पैमार-तिलैया-नटेसर- इसलामपुर-फतुहा-पटना के रास्ते चलायी जाएगी ।
  7. दिनांक 05.02.26 से 21.03.26 तक पूर्णिया कोर्ट से खुलने वाली गाड़ी सं. 18625 पूर्णिया कोर्ट-हटिया एक्सप्रेस बख्तियारपुर लिंक केबिन-करनौती हाल्ट-राजगीर- तिलैया-पैमार-बंधुआ के रास्ते चलायी जाएगी ।
  8. दिनांक 05.02.26 से 21.03.26 तक हटिया से खुलने वाली गाड़ी सं. 18626 हटिया-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस बंधुआ-पैमार-तिलैया-राजगीर-करनौती हाल्ट- बख्तियारपुर लिंक केबिन के रास्ते चलायी जाएगी ।

Indian Railways : आंशिक समापन/प्रारंभ कर चलायी जाने वालीं ट्रेनों की सूची

  1. दिनांक 07.02.26 से 21.03.26 तक आनंद विहार से खुलने वाली गाड़ी सं. 22410 आनंद विहार-गया गरीबरथ एक्सप्रेस का आंशिक समापन पं.दीनदयाल उपाध्याय जं. में किया जाएगा ।
  2. दिनांक 08.02.26 से 21.03.26 तक गया से खुलने वाली गाड़ी सं. 22409 गया-आनंद विहार गरीबरथ एक्सप्रेस का आंशिक प्रारंभ पं.दीनदयाल उपाध्याय जं. से किया जाएगा ।
  3. दिनांक 07.02.26 से 21.03.26 तक लखनऊ से खुलने वाली गाड़ी सं. 14260 लखनऊ-गया एकात्मता एक्सप्रेस का आंशिक समापन पं.दीनदयाल उपाध्याय जं. में किया जाएगा ।
  4. दिनांक 08.02.26 से 21.03.26 तक गया से खुलने वाली गाड़ी सं. 14259 गया-लखनऊ एकात्मता एक्सप्रेस का आंशिक प्रारंभ पं.दीनदयाल उपाध्याय जं. से किया जाएगा ।
  5. दिनांक 05.02.26 से 21.03.26 तक लखनऊ से खुलने वाली गाड़ी सं. 14262 लखनऊ-गया एकात्मता एक्सप्रेस का आंशिक समापन पं.दीनदयाल उपाध्याय जं. में किया जाएगा ।
  6. दिनांक 06.02.26 से 21.03.26 तक गया से खुलने वाली गाड़ी सं. 14261 गया-लखनऊ एकात्मता एक्सप्रेस का आंशिक प्रारंभ पं.दीनदयाल उपाध्याय जं. से किया जाएगा ।
  7. दिनांक 07.02.26 से 21.03.26 तक गया से खुलने वाली गाड़ी सं. 15619 गया-कामाख्या एक्सप्रेस का आंशिक प्रारंभ मानपुर से 12.55 बजे किया किया जाएगा ।
  8. दिनांक 09.02.26 से 21.03.26 तक कामाख्या से खुलने वाली गाड़ी सं. 15620 कामाख्या-गया एक्सप्रेस का आंशिक समापन मानपुर में 05.50 बजे किया किया जाएगा ।
  9. दिनांक 05.02.26 से 21.03.26 तक पटना से खुलने वाली गाड़ी सं. 63243, 63247, 63249 एवं 63395 पटना-गया मेमू का आंशिक समापन चाकंद में किया जाएगा ।
  10. दिनांक 05.02.26 से 21.03.26 तक गया से खुलने वाली गाड़ी सं. 63248, 63250, 63254 एवं 63396 गया-पटना मेमू का आंशिक प्रारंभ चाकंद से किया जाएगा ।

You may also like

Leave a Comment