Bihar News : दिल्ली पुलिस ने बेगूसराय में कब्र खोद निकाला 22 दिन के नवजात का शव; जुर्म की इस कहानी में दुष्कर्म कैसे जुड़ा?

रिपब्लिकन न्यूज़, बेगूसराय

by Rishiraj
0 comments

Bihar News : दिल्ली की रोहिणी कोर्ट के आदेश पर बेगूसराय में एक कब्र को खोदी गयी। कब्र से नवजात की लाश निकाली गई। फिर उसका पोस्टमार्टम कराया गया। जुर्म की इस कहानी की शुरुआत दुष्कर्म के जुर्म से हुई।

दुष्कर्म के आरोपी को सजा दिलाने के लिए बच्चे का शव कब्र से निकालती पुलिस। फोटो- AI

Begusarai News : दिल्ली पुलिस ने बिहार में खोदा कब्र, 22 दिन के नवजात का पोस्टमाटर्म

8 दिन पहले दफनाए नए नवजात के शव को निकालने दिल्ली की रोहिणी कोर्ट के आदेश दिल्ली पुलिस बेगूसराय पहुंची। यहां मजिस्ट्रेट और लोकल थाना के साथ मिलकर शव को निकालने के बाद उसका पोस्टमार्टम कराया गया। बिसरा को सुरक्षित रख लिया गया। पोस्टमार्टम होने के बाद नवजात के शव का गंगा किनारे अंतिम संस्कार किया गया। रेप के आरोपी को सजा दिलाने के लिए दिल्ली पुलिस ने यह बड़ा कदम उठाया है। जब एक आरोपी कोर्ट में रेप की वारदात को अंजाम देने की बात से मुकर गया तो पुलिस ने भी नवजात के शव का पोस्टमार्टम करा पुख्ता सबूत जुटाने की तैयारी पूरी कर ली।

Delhi Police : बेगूसराय की बच्ची से दिल्ली में रेप, 8 दिन के नवजात की मौत

बेगूसराय के नगर थाना क्षेत्र के महमदपुर स्थित रेलवे लाइन के किनारे से बच्ची का शव कब्र से निकाल कर उसका पोस्टमार्टम कराया गया। बेगूसराय का एक परिवार दिल्ली के प्रेम नगर इलाके में रहता है। पति-पत्नी के अलावा घर में एक 13 साल की बच्ची अकेले रहती थी। इस मकान के मकान मालिक ने नाबालिग के साथ मां-बाप की अनुपस्थिति में कई बार रेप किया। किसी को बताने पर हत्या की धमकी दी।

बार-बार हो रहे रेप से लड़की गर्भवती हो गई। इसका खुलासा होने के बाद पीड़िता की मां ने दिल्ली के प्रेम नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। यह केस रोहिणी के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश 4 पॉक्सो के कोर्ट में चल रहा है। सुनवाई के दौरान ही नाबालिग़ ने पिछले महीने एक बच्चे को जन्म दिया। बच्चे के जन्म के बाद परिजन लड़की को लेकर बेगूसराय आ गए गए। तभी 8 दिन पहले नवजात की मौत हो गई।

New Delhi : दिल्ली कोर्ट में मुकरा रेप का आरोपी, नवजात का शव कराएगा पहचान

कोर्ट में ट्रायल के दौरान आरोपी रेप की बात से मुकर गया। ऐसे में पुलिस के लिए पुख्ता सबूत जुटाना जरूरी था। लिहाजा पुलिस ने परिजनों से संपर्क साधा और नवजात के शव के पोस्टमार्टम का फैसला किया। दिल्ली की रोहिणी कोर्ट के आदेश पर दिल्ली पुलिस बेगूसराय पहुंची। महमदपुर रेलवे फाटक के समीप दफनाए गए नवजात के शव को कोर्ट के आदेश पर बाहर निकाल गया और उसका पोस्टमार्टम कराया गया।

कोर्ट ने डीएनए टेस्ट का आदेश दिया था। ऐसे में मजिस्ट्रेट की उपस्थिति और नगर थाना पुलिस की मौजूदगी में वीडियोग्राफी करते हुए पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई। डीएम तुषार सिंगला ने शव को निकालने, पोस्टमार्टम कराने और अंतिम संस्कार के लिए मजिस्ट्रेट के तौर पर बेगूसराय सदर के BDO को प्रतिनियुक्त किया था। मेडिकल बोर्ड की मौजूदगी में 22 दिन के नवजात के शव का पोस्टमार्टम पूरा हुआ। इसके बाद गंगा घाट पर उसका अंतिम संस्कार किया गया।

यह भी पढ़ें

बिहार में पुलिस वेरीफिकेशन बगैर हथियार का लाइसेंस!

You may also like

Leave a Comment

Editors' Picks

Latest Posts

© All Rights Reserved.

Follow us on