Bihar Cabinet News Today : बिहार चुनाव की तारीखें घोषित होंगी… अब; नीतीश कुमार कैबिनेट में रिकॉर्ड 129 प्रस्ताव पास

रिपब्लिकन न्यूज़, पटना

by Rishiraj
0 comments

Bihar Cabinet News Today : अब राज्य सरकार को सूचना आ गई है कि बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखें घोषित होने वाली हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता वाली बिहार मंत्रिपरिषद् ने चुनाव की अधिसूचना से पहले रिकॉर्ड 129 प्रस्तावों पर मुहर लगाई है।

bihar cabinet news today nitish kumar vijay choudhary jama khan bihar news

Bihar Cabinet News : बिहार चुनाव से पहले नीतीश कैबिनेट ने मारी Century

बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Election 2025) की तारीखें अब किसी भी समय घोषित हो सकती हैं, राज्य की नीतीश कुमार सरकार को इसका संकेत मिल गया है। तभी उसने चुनाव बाद तक के सारे बजट, संभावित खर्च, नियुक्तियों, पद सृजन के साथ-साथ कोर्ट के आदेश का तामिला से लेकर नीतियों को लेकर तमाम फैसले 3 अक्टूबर को लंबी कैबिनेट बैठक (Bihar Cabinet News Today) में कर लिया। एकमुश्त 129 प्रस्तावों पर राज्य मंत्रिपरिषद् ने मुहर लगाई। सभी फैसले आगे पढ़ें।

Bihar Cabinet News Today : फिल्म-नाट्य संस्थान से लेकर मेट्रो तक… सारे फैसले


  1. राज्य में बिहार फिल्म एवं नाट्य संस्थान की स्थापना किए जाने की सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान किए जाने के संबंध में।
  2. बिहार कृषि विभागीय आशुलिपिक संवर्ग (भर्ती, प्रोन्नति एवं सेवाशर्त) नियमावली, 2025 के आलोक में कृषि विभाग, बिहार, पटना अंतर्गत बिहार कृषि विभागीय आशुलिपिक संवर्ग के पूर्व स्वीकृत पद का समर्पण/ प्रत्यार्पण करते हुए 218 नए पद सृजन की स्वीकृति के संबंध में।
  3. चतुर्थ कृषि रोड मैप के अंतर्गत तिलहनी फसलों को बढ़ावा देने हेतु वित्तीय वर्ष 2025-26 में राष्ट्रीय खाद्य तेल-तिलहन मिशन अंतर्गत कुल 2585.031 लाख (पच्चीस करोड़ पचासी लाख तीन हजार एक सौ) रुपये की लागत पर योजना कार्यान्वयन तथा निकासी एवं व्यय की स्वीकृति के संबंध में।
  4. वित्तीय वर्ष 2025-26 में चतुर्थ कृषि रोड मैप के अंतर्गत खाद्य एवं पोषण सुरक्षा (कृषोन्नति योजना) अंतर्गत दलहन योजना के तहत रबी मौसम में मसूर फसल को बढ़ावा देने हेतु मसूर उत्पादन कार्यक्रम के कार्यान्वयन तथा कुल 9585.066 लाख (पचानवे करोड़ पचासी लाख छह हजार छह सौ) रुपये की निकासी एवं व्यय की स्वीकृति के संबंध में।
  5. वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना अंतर्गत रबी में गेहूँ बीज विस्थापन दर में वृद्धि के निमित्त कार्यान्वयन हेतु कुल 3600.00 लाख (छत्तीस करोड़) रुपये की निकासी एवं व्यय की स्वीकृति के संबंध में।
  6. केन्द्र प्रायोजित रेनफेड एरिया डेवलपमेंट (RAD) योजना (60:40) हेतु वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए कुल 3446.50 लाख (चौंतीस करोड़ छियालीस लाख पचास हजार) रुपये की लागत पर योजना कार्यान्वयन तथा निकासी एवं व्यय की स्वीकृति के संबंध में।
  7. राज्य योजना मद से औद्यानिक फसलों हेतु विशेष हस्तक्षेप (प्लास्टिक क्रेट्स, लेनोस बैग एवं फ्रूट ट्रैप बैग) के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 में कुल 3826.6000 लाख (अड़तीस करोड़ छब्बीस लाख साठ हजार) रुपये मात्र की निकासी एवं व्यय की स्वीकृति के संबंध में।
  8. खान एवं भूतत्व विभाग में परामर्शदाता प्रोग्राम मैनेजमेंट यूनिट के रूप में एन.आई.एस.जी. (नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर स्मार्ट गवर्नेंस) की सेवा बिहार वित्त (संशोधन) नियमावली, 2024 के नियम-131K(न) के तहत नामांकन के आधार पर 02 वर्षों के लिए लेते हुए कुल 2,79,51,000/- (रुपये दो करोड़ उनासी लाख इक्यावन हजार मात्र) एवं जी.एस.टी. शुल्क के व्यय पर लिए जाने की स्वीकृति के संबंध में।
  9. सिंचाई प्रमंडल, बीझीखोरवा अंतर्गत बांका जिला के शम्भुगंज प्रखंड के सिलाैटा ग्राम के पास बटुआ नदी पर गोडबोले सिंचाई योजना का निर्माण कार्य, प्राक्कलित राशि 8153.95 लाख रुपये (इक्यासी करोड़ तिरपन लाख पंचानवे हजार रुपये) की प्रशासनिक एवं व्यय की स्वीकृति।
  10. राष्ट्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज संस्थान (NIRD&PR), हैदराबाद में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) की स्थापना हेतु ग्रामीण विकास विभाग की मांग संख्या 42 के “स्थापना एवं प्रतिबद्ध व्यय” मद में कुल 500.00 लाख (पाँच करोड़) रुपये की राशि की बिहार आकस्मिकता निधि से अग्रिम की स्वीकृति के संबंध में।
  11. गृह विभाग, बिहार के विशेष कार्य बल (STF) के प्रस्तावित मुख्यालय भवन, लोदीपुर, पटना के निर्माण हेतु बिहार भवन उपविधि, 2014 (संशोधित-2025) की कंडिका-38(11) के आलोक में फ्लोर एरिया अनुपात (F.A.R) को 1.5 से बढ़ाकर F.A.R. 2.21 करने की स्वीकृति के संबंध में।
  12. कला संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार के प्रस्तावित पुरातत्व भवन के निर्माण हेतु बिहार भवन उपविधि, 2014 (संशोधित-2025) की उपविधि-38(11) के आलोक में फ्लोर एरिया अनुपात (F.A.R) 1.5 से बढ़ाकर F.A.R 2.5 की स्वीकृति के संबंध में।
  13. बिहार भवन उपविधि, 2014 (संशोधन-2025) की उपविधि-21 में संशोधन की स्वीकृति के संबंध में।
  14. नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत विभागीय संकल्प ज्ञापांक-3997, दिनांक-10-09-2015 द्वारा बिहार राज्य गंगा नदी संरक्षण कार्यक्रम प्रबंधन सोसायटी BGCMS (SPMG, Bihar) हेतु सृजित सभी संविदा आधारित 32 पदों का प्रत्यार्पण एवं आवश्यकता आधारित पदों पर Professionals की सेवा प्राप्त करने हेतु ई-निविदा के माध्यम से Consultancy Agency का चयन करने की स्वीकृति के संबंध में।
  15. केन्द्र प्रायोजित अटल नवीकरण और शहरी परिवर्तन मिशन (अमृत 2.0) अंतर्गत पूर्णिया जलापूर्ति परियोजना हेतु लागत राशि रु. 2,84,78,94,479/- (दो सौ चौरासी करोड़ अठहत्तर लाख चौरानवे हजार चार सौ उनासी रुपये) की प्रशासनिक स्वीकृति के संबंध में।
  16. केन्द्र प्रायोजित अटल नवीकरण और शहरी परिवर्तन मिशन (अमृत 2.0) अंतर्गत डेहरी डालमियानगर जलापूर्ति परियोजना हेतु लागत राशि रु. 33,30,42,076/- (तैंतीस करोड़ तीस लाख बयालीस हजार छिहत्तर रुपये) की प्रशासनिक स्वीकृति के संबंध में।
  17. केन्द्र प्रायोजित अटल नवीकरण और शहरी परिवर्तन मिशन (अमृत 2.0) अंतर्गत मोतिहारी जलापूर्ति परियोजना हेतु लागत राशि रु. 1,87,13,18,596/- (एक सौ सत्तासी करोड़ तेरह लाख अठारह हजार पाँच सौ छियानवे रुपये) की प्रशासनिक स्वीकृति के संबंध में।
  18. केन्द्र प्रायोजित अटल नवीकरण और शहरी परिवर्तन मिशन (अमृत 2.0) अंतर्गत बोधगया सीवरेज नेटवर्क एवं STP निर्माण परियोजना हेतु लागत राशि रु. 1,21,87,73,034/- (एक सौ इक्कीस करोड़ सतासी लाख तिहत्तर हजार चौंतीस रुपये) की प्रशासनिक स्वीकृति के संबंध में।
  19. औरंगाबाद जिला के ग्राम भखरुआँ (75) एवं तरारी (आंशिक-74) को नगर परिषद्, दाउदनगर में सम्मिलित करते हुए क्षेत्र विस्तार हेतु बिहार नगरपालिका अधिनियम, 2007 की धारा-3, 4 एवं 8 के अंतर्गत संलग्न अधिसूचना प्रारूप के अनुसार नगरपालिका क्षेत्र गठित करने के आशय की घोषणा करते हुए आपत्ति एवं सुझाव आमंत्रित किए जाने एवं धारा-5 अंतर्गत निर्धारित अवधि में विचार योग्य आपत्ति प्राप्त नहीं होने पर धारा-6 के अंतर्गत नगरपालिका का क्षेत्र विस्तार की अधिसूचना निर्गत करने के संबंध में।
  20. पथ निर्माण विभाग में संविदा के आधार पर नियुक्ति हेतु तकनीकी कानूनी सलाहकार (Techno Legal Advisor) के 01 (एक) पद के सृजन के संबंध में।
  21. वित्तीय वर्ष 2025-26 में अनुरक्षण एवं मरम्मत हेतु कुल रु. 400.00 करोड़ (चार सौ करोड़) मात्र का उपबंध बिहार आकस्मिकता निधि से अग्रिम प्राप्त करने एवं इसकी प्रतिपूर्ति द्वितीय अनुपूरक आगणन से करने की स्वीकृति के संबंध में।
  22. श्री सुनील कुमार सिन्हा, तत्कालीन सहायक अभियंता, ग्रामीण अभियंत्रण संगठन, सिमडेगा (झारखंड), सम्प्रति: सेवा से बर्खास्त सहायक अभियंता के विरूद्ध दर्ज सी.बी.आई. कांड संख्या-RC-16(A)/2009 (R) में पारित आदेश को क्रिमिनल अपील नं.-403/2019 में माननीय झारखंड उच्च न्यायालय, राँची द्वारा निरस्त कर दिए जाने के आलोक में विभागीय अधिसूचना संख्या-590(एस)-सह-पठित ज्ञापांक-591(एस) दिनांक-02-02-2023 द्वारा तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्त किए जाने संबंधी आदेश को निरस्त करने के संबंध में।
  23. केन्द्रीय सड़क एवं अवसंरचना निधि (CRIF) अंतर्गत पथ प्रमंडल नवादा के अंतर्गत नवादा स्टेशन रोड से सुपौल पी.डब्ल्यू.डी. रोड नवादा के चेनेज 0.00 से चेनेज 11.600 कि.मी. (कुल लम्बाई 11.600 कि.मी.) भाया गोसाई बिगहा एवं जेहाना तक पथ का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य हेतु कुल राशि 4362.71 लाख (तैंतालीस करोड़ बासठ लाख इकहत्तर हजार) रुपये मात्र के अनुमानित व्यय पर प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान करने के संबंध में।
  24. केन्द्रीय सड़क एवं अवसंरचना निधि (CRIF) अंतर्गत पथ प्रमंडल पूर्णियाँ अंतर्गत धमदाहा से कुआरी पथ के कि.मी. 0.00 से 11.20 कि.मी. का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य हेतु कुल 3601.02 लाख (छत्तीस करोड़ एक लाख दो हजार) रुपये मात्र का प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान करने के संबंध में।
  25. केन्द्रीय सड़क एवं अवसंरचना निधि (CRIF) अंतर्गत पथ प्रमंडल बक्सर अंतर्गत चौसा गोला से कोचस पथ के चेनेज 0.00 कि.मी. से 22.00 कि.मी. (कुल लम्बाई 22.00 कि.मी.) का मजबूतीकरण कार्य हेतु कुल 11258.28 लाख (एक सौ बारह करोड़ अठावन लाख अट्ठाईस हजार) रुपये मात्र के अनुमानित व्यय पर प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान करने के संबंध में।
  26. केन्द्रीय सड़क एवं अवसंरचना निधि (CRIF) अंतर्गत पथ प्रमंडल भागलपुर के अंतर्गत भागलपुर-हंसडीहा पथ (एस.एच.-19) लोहिया ब्रिज से एन.एच.-80 बाईपास चेनेज 0.00 कि.मी. से 3.700 कि.मी. (कुल लम्बाई 3.70 कि.मी.) में 4-लेन निर्माण कार्य हेतु कुल 5017.38 लाख (पचास करोड़ सत्रह लाख अड़तीस हजार) रुपये मात्र के अनुमानित व्यय पर प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान करने के संबंध में।
  27. केन्द्रीय सड़क एवं अवसंरचना निधि (CRIF) अंतर्गत पथ प्रमंडल मोतिहारी अंतर्गत नरीगिर-चम्पापुर-अदापुर पथ के कि.मी. 0.00 से 6.95 कि.मी. एवं कि.मी 6.95 से 15.00 कि.मी. का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य हेतु कुल 5741.13 लाख (संतावन करोड़ इकतालीस लाख तेरह हजार) रुपये मात्र के अनुमानित व्यय पर प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान करने के संबंध में।
  28. केन्द्रीय सड़क एवं अवसंरचना निधि (CRIF) अंतर्गत पथ प्रमंडल छपरा अंतर्गत दिघवारा, भेल्दी, अमनौर, तरैया से सिमरी बाँध पथ के कि.मी. 42.00 से 54.00 कि.मी. का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य हेतु कुल 4868.51 लाख (अड़तालीस करोड़ अड़सठ लाख इक्यावन हजार) रुपये मात्र के अनुमानित व्यय पर प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान करने के संबंध में।
  29. केन्द्रीय सड़क एवं अवसंरचना निधि (CRIF) अंतर्गत पथ प्रमंडल मधुबनी अंतर्गत राजनगर-मोतीपुर-खैरा पथ के कि.मी. 0.00 से 12.50 (कुल लम्बाई 12.50 कि.मी.) में चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य हेतु कुल 7337.73 लाख (तिहत्तर करोड़ सैंतीस लाख तिहत्तर हजार) रुपये मात्र के अनुमानित व्यय पर प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान करने के संबंध में।
  30. केन्द्रीय सड़क एवं अवसंरचना निधि (CRIF) अंतर्गत पथ प्रमंडल अररिया अंतर्गत जयनगर से घुड़ना (भारत-नेपाल सीमा पथ) भाया नरपतगंज पथ (कुल लम्बाई 35.77 कि.मी.) का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य हेतु कुल 13907.54270 लाख (एक सौ उनतालीस करोड़ सात लाख चौवन हजार दो सौ सत्तर) रुपये मात्र के अनुमानित व्यय पर प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान करने के संबंध में।
  31. केन्द्रीय सड़क एवं अवसंरचना निधि (CRIF) अंतर्गत पथ प्रमंडल भागलपुर के अंतर्गत भागलपुर-अग्रपुर-कोतवाली पैड शोल्डर (10मी. चौड़ाई) चेनेज 0.000 कि.मी. से 17.750 कि.मी. सहित 2-लेन पथ का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य हेतु कुल राशि 11402.40 लाख (एक सौ चौदह करोड़ दो लाख चालीस हजार) रुपये मात्र के अनुमानित व्यय पर प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान करने के संबंध में।
  32. केन्द्रीय सड़क एवं अवसंरचना निधि (CRIF) अंतर्गत पथ प्रमंडल ढाका अंतर्गत गाँधी चौक से लौखान पथ के कि.मी. 0.00 से 12.00 कि.मी. का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य हेतु कुल 5260.95 लाख (बावन करोड़ साठ लाख पंचानवे हजार) रुपये मात्र के अनुमानित व्यय पर प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान करने के संबंध में।
  33. पटना में बांकीपुर बस स्टैंड परिसर की भूमि पर जन-निजी भागीदारी के माध्यम से पाँच सितारा होटल के निर्माण हेतु आधारभूत संरचना विकास प्राधिकार द्वारा अनुमोदित रियायती एकरारनामा दस्तावेज के आधार पर सफल निविदाकर्ता को लेटर ऑफ अवार्ड (LOA) निर्गत करने की स्वीकृति के संबंध में।
  34. काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, वाराणसी की तर्ज़ पर विष्णुपद मंदिर, गयाजी मंदिर क्षेत्र के समग्र विकास हेतु मुख्य परामर्शी (Principal Consultant) के रूप में एच.सी.पी. डिजाईन प्लानिंग एंड मैनेजमेंट Pvt.Ltd., अहमदाबाद का मनोनयन के आधार पर चयन एवं इस कार्य हेतु होने वाले व्यय के वहन की स्वीकृति के संबंध में।
  35. पंचायत उप निर्वाचन, 2025 के अवसर पर मतदान दिवस दिनांक 09-07-2025 को चिह्नित मतदान केन्द्रों पर वेबकास्टिंग/स्ट्रीमिंग, सभी मतदान केन्द्रों पर चेहरा पहचान प्रणाली (Facial Recognition System) की व्यवस्था तथा मतगणना दिवस दिनांक 11-07-2025 को मतगणना स्थल पर ऑप्टिकल कैरेक्टर रिकॉग्निशन आधारित रिकॉर्डिंग, स्ट्रीमिंग और वेबकास्टिंग (Optical Character Recognition Based Recording, Streaming & Webcasting) का कार्य 1,88,69,530.00 (एक करोड़ अठासी लाख उनहत्तर हजार पाँच सौ तीस रुपये) मात्र की राशि की लागत से नामांकन के आधार पर भारत संचार निगम लिमिटेड को करने की घटनोत्तर स्वीकृति के संबंध में।
  36. बिहार उत्पाद रसायन परीक्षक संवर्ग के प्रोन्नति के पद यथा वरीय उत्पाद रसायन परीक्षक (अराजपत्रित) का 03 (तीन) पद एवं मुख्य उत्पाद रसायन परीक्षक (राजपत्रित) के 01 (एक) पद इस प्रकार कुल 04 (चार) पद के सृजन की स्वीकृति के संबंध में।
  37. केन्द्र प्रायोजित मिशन शक्ति योजना के उप योजना ‘सामर्थ्य’ के तहत शक्ति सदन योजना को राज्य में प्रवृत्त करने के निमित्त रुपया 20,20,82,000/- (बीस करोड़ बीस लाख बयासी हजार रुपये) मात्र के वार्षिक व्यय किए जाने तथा राज्य योजनांतर्गत पूर्व से संचालित ‘अल्पावास गृह’ को शक्ति सदन योजना में समाहित कर संचालन की स्वीकृति।
  38. सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के पेंशनधारियों का आधार आधारित जीवन प्रमाणीकरण हेतु नामांकन के आधार पर गैर-परामर्शी सेवाओं की अधिप्राप्ति हेतु कॉमन सर्विस सेंटर ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड के चयन की स्वीकृति।
  39. राज्य के शहरी क्षेत्रों में टीकाकरण अभियान के सुदृढ़ीकरण हेतु बाह्य सत्रों (Outreach Sessions) एवं आदर्श प्रतिरक्षण केन्द्रों (Model Immunization Centres) पर कार्य करने हेतु रु.-11,500/- (ग्यारह हजार पाँच सौ) प्रतिमाह पर संविदागत नियोजित ए.एन.एम. कर्मियों का मानदेय बढ़ाकर रु.-15,000/- (पंद्रह हजार) किए जाने तथा 05 प्रतिशत वार्षिक मानदेय वृद्धि का लाभ दिए जाने की स्वीकृति के संबंध में।
  40. अखिल भारतीय सेवा के सेवानिवृत्त पदाधिकारियों एवं उनके आश्रितों तथा पारिवारिक पेंशनरों की चिकित्सा व्यय प्रतिपूर्ति हेतु निर्गत संकल्प संख्या-2551(14), दिनांक-09-09-2025 में संशोधन के संबंध में।
  41. राज्य के सरकारी चिकित्सा महाविद्यालयों से पी.जी./डिप्लोमा उत्तीर्ण चिकित्सकों को राज्य में तीन वर्षों की अनिवार्य सेवा प्रदान करने हेतु लागू बंध पत्र (बॉण्ड) की व्यवस्था में संशोधन करने के संबंध में।
  42. वित्तीय वर्ष 2025-26 से मुख्यमंत्री बालक/बालिका छात्रवृत्ति योजनांतर्गत वर्ग 9वीं एवं 10वीं के सामान्य कोटि के छात्र/छात्रा (अल्पसंख्यक सहित) के लिए निर्धारित वार्षिक छात्रवृत्ति दर 1800/- (अठारह सौ) को संशोधित करते हुए 3600/- (छत्तीस सौ) वार्षिक पुन:निर्धारित किए जाने की स्वीकृति एवं दर संशोधन के फलस्वरूप उक्त योजना हेतु कुल वार्षिक व्यय 99,21,24,000/- (निन्यानवे करोड़ इक्कीस लाख चौबीस हजार रुपये) की स्वीकृति के संबंध में।
  43. राज्य के राजकीय/राजकीयकृत/सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) प्रारंभिक विद्यालयों में अध्ययनरत सामान्य कोटि के छात्र/छात्रा तथा प्रस्वीकृत मदरसा/संस्कृत (सहायता प्राप्त) विद्यालयों के कक्षा 1 से 8 तक अध्ययनरत सामान्य कोटि के छात्राओं को वित्तीय वर्ष 2025-26 से छात्रवृत्ति योजनांतर्गत निर्धारित वार्षिक छात्रवृत्ति दर को कक्षा- I से IV तक रु. 600/- (छह सौ) को संशोधित करते हुए रु. 1200/- (बारह सौ), कक्षा- V से VI तक रु. 1200/- (बारह सौ) को संशोधित करते हुए रु. 2400/- (चौबीस सौ) एवं कक्षा- VII से VIII तक रु. 1800/- (अठारह सौ) को संशोधित करते हुए रु. 3600/- (छत्तीस सौ) वार्षिक पुन:निर्धारित किए जाने की स्वीकृति एवं दर संशोधन के फलस्वरूप उक्त योजना हेतु कुल वार्षिक व्यय रु. 3,00,00,00,000/- (तीन अरब) रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति के संबंध में।
  44. गया जिलांतर्गत अंचल-डोभी के मौजा-मुड़ियल, थाना सं-207, खाता सं-66, खेसरा सं-2194 का कुल रकबा-40 एकड़ अनावद बिहार सरकार किस्म-नरसरी भूमि बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-17, बोधगया वाहिनी की स्थायी अधिष्ठापन हेतु गृह विभाग (आरक्षी शाखा), बिहार, पटना को निःशुल्क स्थायी हस्तांतरण की स्वीकृति के संबंध में।
  45. कैमूर जिलांतर्गत अंचल-चैनपुर में राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल के निर्माण हेतु मौजा-बड़ी तकिया, थाना सं-308, खाता सं-76, खेसरा सं-32, रकबा-24.69 एकड़ कृषि विभाग, बिहार, पटना की भूमि स्वास्थ्य विभाग, बिहार, पटना को निःशुल्क हस्तांतरित करते हुए, उक्त भूमि के बदले कृषि विभाग, बिहार, पटना को अंचल- चैनपुर, मौजा-रणजीतपुर, थाना सं-152, खाता सं-22, खेसरा सं-21 एवं 47, रकबा-9.52+5.48=15.00 एकड़ एवं मौजा-मझिगॉवा, थाना सं-913, खाता सं-134, खेसरा सं-123, रकबा-9.69 एकड़ कुल रकबा-24.69 एकड़ (भूमि विवरणी संलग्न, परिशिष्ट-I) अनावद बिहार सरकार की समतुल्य भूमि कृषि विभाग, बिहार, पटना को निःशुल्क अंतरविभागीय स्थायी हस्तांतरण की स्वीकृति के संबंध में।
  46. पटना जिलांतर्गत पटना सदर अंचल के मौजा-दुजरा-दियारा, थाना नं-139 में कुल प्रस्तावित रकबा-1.23 एकड़ अस्वर्वेक्षित भूमि पर पटना मेट्रो रेल परियोजना के निमित्त C & D Waste Plant के निर्माण हेतु 4,200/-रु. प्रति डी. की दर से सलामी-5,16,600/- रु. एवं सलामी का 05 प्रतिशत व्यावसायिक वार्षिक लगान 25,830/-रु. के आधार पर 05 वर्षों का लगान अर्थात 1,29,150/-रु. सहित कुल राशि-6,45,750/- (छह लाख पैंतालीस हजार सात सौ पचास) रु. के भुगतान पर 05 वर्षों के लिए अस्थायी लीज पर लीज नवीकरण विकल्प के साथ पटना मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लि. के लिए नगर विकास एवं आवास विभाग, बिहार, पटना को दिए जाने की स्वीकृति के संबंध में।
  47. नालंदा जिलांतर्गत अंचल-राजगीर के मौजा-राजगीर, थाना सं-485 के विभिन्न खाता एवं खेसरा का कुल रकबा-10 एकड़ (भूमि विवरणी संलग्न, परिशिष्ट-I) भवन निर्माण, बिहार, पटना के स्वामित्व की भूमि पाँच सितारा होटल के निर्माण हेतु पर्यटन विभाग, बिहार, पटना को स्थायी निःशुल्क अंतरविभागीय हस्तांतरण की स्वीकृति के संबंध में।
  48. सारण जिलांतर्गत अंचल-गरखा के मौजा-फुलवरिया, थाना सं-406 के खाता सं-114, खेसरा सं-2242, रकबा-8.561 एकड़ एवं खाता सं-248, खेसरा सं-2241, रकबा-8.939 एकड़ कुल रकबा-17.50 एकड़ गैरमजरुआ मालिकान परती कदीम भूमि खेल अवसंरचना निर्माण हेतु खेल विभाग, बिहार, पटना को स्थायी निःशुल्क अंतरविभागीय हस्तांतरण की स्वीकृति के संबंध में।
  49. सिवान जिलांतर्गत अंचल-महाराजगंज के मौजा-बड़का तेघड़ा, थाना सं-137, खाता सं-48, खेसरा सं-1004, की कुल प्रस्तावित रकबा-05 एकड़, किस्म-गैरमजरुआ मालिक परती कदीम बिहार सरकार की भूमि केन्द्रीय विद्यालय, महाराजगंज के स्थायी भवन निर्माण हेतु केन्द्रीय विद्यालय संगठन, मानव संसाधन विकास मंत्रालय, भारत सरकार को एक रुपये के टोकन मूल्य पर 30 वर्षों के लिए लीज नवीकरण विकल्प के साथ निःशुल्क बंदोबस्त किए जाने की स्वीकृति के संबंध में।
  50. बिहार वानिकी महाविद्यालय एवं शोध संस्थान, मुंगेर के स्थायी स्थापना अंतर्गत पूर्व से सृजित विभिन्न कोटि के 204 पदों में से 145 पदों को प्रत्यर्पित करते हुए आवश्यकता आधारित विभिन्न कोटि के 26 अतिरिक्त पदों के सृजन के संबंध में।
  51. पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग अंतर्गत विभिन्न कार्यालयों हेतु कुल 1491 अतिरिक्त पदों के सृजन के संबंध में।
  52. राष्ट्रीय डॉल्फिन शोध केन्द्र के सुचारु रूप से संचालन हेतु विभिन्न कोटि के कुल 45 पदों के सृजन के संबंध में।
  53. संजय गाँधी जैविक उद्यान, पटना के सुचारु संचालन हेतु स्थायी स्थापना अंतर्गत विभिन्न कोटि के कुल 172 अतिरिक्त पदों के सृजन के संबंध में।
  54. बिहार राज्य के अंतर्गत वन प्रमंडलों के पुनर्गठन के साथ-साथ नौ नए वन प्रमंडलों का सृजन एवं उसके लिए विभिन्न कोटि के कुल 927 पदों के सृजन के संबंध में।
  55. पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, बिहार अंतर्गत सचिवालय एवं संलग्न कार्यालय के सुदृढ़ीकरण हेतु विभिन्न कोटि के कुल 78 अतिरिक्त पदों के सृजन के संबंध में।
  56. “बिहार काष्ठ आधारित उद्योग (स्थापना एवं विनियमन) अधिनियम, 2025” को कार्यान्वित किए जाने हेतु “बिहार काष्ठ आधारित उद्योग (स्थापना एवं विनियमन) नियमावली, 2025” की स्वीकृति के संबंध में।
  57. राज्य योजना अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 से 2026-27 तक कुल 02 (दो) वर्षों में कृषि उत्पादन बाजार समिति (वि.) लखीसराय के बाजार प्रांगण का आधुनिकीकरण एवं समुचित विकास के लिए 41,71,03,000/- (इकतालीस करोड़ इकहत्तर लाख तीन हजार) रुपये की लागत पर योजना कार्यान्वयन हेतु प्रशासनिक स्वीकृति एवं इसके अधीन चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 में तत्काल 10,00,00,000/- (दस करोड़) रुपये की निकासी एवं व्यय की स्वीकृति के संबंध में।
  58. बेगूसराय जिलांतर्गत सिमरिया धाम का फेज-1 के तहत बृहद् एवं समग्र विकास किए जाने हेतु प्राक्कलित राशि 64,77,04,000/- (चौंसठ करोड़ सतहत्तर लाख चार हजार) रुपये मात्र की योजना की प्रशासनिक स्वीकृति के संबंध में।
  59. पथ प्रमंडल मुंगेर अंतर्गत लखनपुर पानी टंकी से सरौन, मकवा, नवटोलिया, मुजफ्फरगंज होते हुए भोमासी पुल (हवेली खड़गपुर पथ) तक पथ के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण (इलेक्ट्रिक यूटिलिटी शिफ्टिंग कार्य सहित) कार्य हेतु कुल 5801.53 लाख (अनठावन करोड़ एक लाख तिरपन हजार) मात्र रुपये के अनुमानित लागत पर प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान करने के संबंध में।
  60. सिंचाई प्रमंडल, वीरपुर अंतर्गत पूर्वी कोशी नहर प्रणाली का पुनस्र्थापन कार्य जिसकी प्राक्कलित राशि रु. 52,35,59,000 (बावन करोड़ पैंतीस लाख उनसठ हजार रुपये) है, की प्रशासनिक एवं व्यय की स्वीकृति।
  61. राज्य सरकार के सात निश्चय कार्यक्रम अंतर्गत पूर्व से संचालित “मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना” के लाभुकों के शैक्षणिक योग्यता में स्नातक (कला, विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय से) उत्तीर्ण को भी शामिल करने तथा योजना के प्रावधानों में आंशिक संशोधन की स्वीकृति के संबंध में।
  62. मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण छात्र योजना ‘संबल’ के अंतर्गत देय बैटरी चालित ट्राईसाइकिल के प्रावधानों तथा कृत्रिम अंग, सहायक उपकरण के प्रकार एवं उनकी संख्या में विस्तारीकरण एवं प्रावधानों में आंशिक संशोधन किए जाने तथा इसके निमित्त रुपया 8,101,57,170/- (आठ करोड़ ग्यारह लाख संतावन हजार एक सौ सत्तर रुपये) मात्र के अतिरिक्त व्यय की स्वीकृति।
  63. बिहार राज्य के अधिवक्ताओं के कल्याण हेतु समग्र नीति की स्वीकृति के संबंध में।
  64. एम.ए.सी.पी. योजना, 2010 को निरसित करते हुए दिनांक-01-01-2009 के प्रभाव से “बिहार राज्य कर्मचारी सेवाशर्त (रूपांतरित सुनिश्चित वृत्ति उन्नयन योजना) नियमावली, 2025” लागू किए जाने के संबंध में।
  65. केन्द्र प्रायोजित पुलिस आधुनिकीकरण के लिए राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों को सहायता योजना (ASUMP) अंतर्गत वर्ष 2025-26 के लिए केन्द्रांश की राशि 3038.1620 लाख (तीस करोड़ अड़तीस लाख सोलह हजार दो सौ रुपये) मात्र एवं राज्यांश की राशि 2025.4414 लाख (बीस करोड़ पच्चीस लाख चवालीस हजार एक सौ चालीस रुपये) मात्र अर्थात कुल राशि 5063.6034 लाख (पचास करोड़ तिरसठ लाख साठ हजार तीन सौ चालीस रुपये) मात्र का वार्षिक कार्य योजना तथा 1528.3425 लाख (पंद्रह करोड़ अट्ठाईस लाख चौंतीस हजार दो सौ पचास रुपये) मात्र के पूरक कार्य योजना की प्रशासनिक स्वीकृति देने के संबंध में।
  66. 15वें वित्त आयोग की अनुशंसा के आलोक में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया कोष (NDRF) के अंतर्गत राज्य में अग्निशमन सेवाओं के विस्तार एवं आधुनिकीकरण हेतु बिहार राज्य को आवंटित राशि के अंतर्गत चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 में नए अग्निशमन भवनों के निर्माण, विभिन्न प्रकार के अग्निशमन वाहनों/उपकरणों के क्रय एवं अन्य महत्वपूर्ण कार्यों को पूर्ण करने हेतु कुल- 340,90,00,000 (तीन सौ चालीस करोड़ नब्बे लाख रुपये) मात्र {केन्द्रांश की राशि 255,68,00,000 (दो सौ पचपन करोड़ अड़सठ लाख रुपये) मात्र एवं राज्यांश की राशि 85,22,00,000 (पचासी करोड़ बाइस लाख रुपये) मात्र} की प्रशासनिक स्वीकृति एवं 8431.03 लाख (चौरासी करोड़ एकतीस लाख तीन हजार रुपये) {केन्द्रांश 7670.40 लाख (छिहत्तर करोड़ सत्तर लाख चालीस हजार रुपये) मात्र तथा राज्यांश राशि 760.63 लाख (सात करोड़ साठ लाख तिरसठ हजार रुपये) मात्र} विमुक्त करने के प्रस्ताव पर मंत्रिपरिषद की स्वीकृति प्राप्त करने के संबंध में।
  67. आपात अनुक्रिया सहायक तंत्र (ERSS) परियोजना के क्रियान्वयन हेतु आवश्यक तकनीकी उपकरण, तकनीकी सहयोग तथा प्रशिक्षण कराने के निमित्त C-DAC (Total Service provider) द्वारा Command & Control Centre, राजबंशी नगर, पटना में लगाए जाने वाले नए सर्वर के क्रय हेतु उपलब्ध करायी गई विनिर्दिष्टियों के आलोक में बिहार वित्त संशोधन नियमावली, 2024 के नियम-131 (न) के आलोक में GeM Portal पर नामांकन के आधार पर एकल स्रोत से अधिप्राप्ति की स्वीकृति के संबंध में।
  68. भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के द्वारा निर्वाचक निबंधक पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाचक निबंधक पदाधिकारी का वार्षिक मानदेय निर्धारण किए जाने के फलस्वरूप उनका मानदेय भुगतान, गणना प्रपत्र, बी.एल.ओ. किट तथा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम संबंधी व्यय का भुगतान हेतु संभावित अतिरिक्त व्यय की कुल राशि 122,00,00,000/- (एक सौ बाईस करोड़) रुपये मात्र का वित्तीय वर्ष 2025-26 में स्थापना एवं प्रतिबद्ध व्यय अंतर्गत निर्वाचन विभाग के मांग संख्या-06, मुख्य शीर्ष-2015, उपमुख्य शीर्ष-00, लघु शीर्ष-103, उपशीर्ष-0001 के विषय शीर्ष 13 01 कार्यालय व्यय में बिहार आकस्मिकता निधि से उपबंध कराने की स्वीकृति के संबंध में।
  69. बिहार पदों एवं सेवाओं की रिक्तियों में आरक्षण (अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों एवं अन्य पिछड़े वर्गों के लिए) अधिनियम-1991 की पिछड़े वर्गों की सूची (अनुसूची-2) (यथा संशोधित) के क्रमांक-20 पर दर्ज कलवार एवं अन्य जातियों की स्थिति स्पष्ट रूप से दर्शाने के संबंध में।
  70. भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 (2023 का अधिनियम, 48) की धारा-497(2) के अंतर्गत बिहार आपराधिक प्रक्रिया (अभिरक्षा एवं सम्पत्ति का निस्तार) नियमावली, 2025 के गठन के प्रस्ताव पर मंत्रिपरिषद की स्वीकृति प्राप्त करने के संबंध में। (आरक्षी शाखा)
  71. साईबर इकाई को आर्थिक अपराध इकाई, बिहार से पृथक करते हुए साईबर अपराध एवं साईबर सुरक्षा के लिए एक समर्पित “साईबर अपराध एवं सुरक्षा इकाई” का गठन करने एवं इसके संचालन हेतु विभिन्न कोटि के 23 (तेईस) नए पदों को सृजन और पूर्व से सृजित एवं विमुक्त विभिन्न कोटि के 321 (तीन सौ इक्कीस) पदों को कर्णांकित किए जाने तथा 207 पदों को हस्तांतरित किए जाने की स्वीकृति के संबंध में।
  72. महानिदेशक, अग्निशमन सेवाएँ, बिहार, पटना के मुख्यालय हेतु बिहार सचिवालय सेवा/बिहार सचिवालय आशुलिपिकीय सेवा/बिहार सचिवालय लिपिकीय सेवा तथा कार्यालय परिचारी/परिचारी (विशिष्ट) संवर्ग के अंतर्गत विभिन्न कोटि के स्थायी रूप से कुल-42 पदों के सृजन के प्रस्ताव पर मंत्रिपरिषद की स्वीकृति प्राप्त करने के संबंध में। (कारा)
  73. भारतीय न्याय संहिता, 2023 एवं भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा-23 में प्रावधानित दंड सामुदायिक सेवा के क्रियान्वयन हेतु “बिहार सामुदायिक सेवा नियमावली, 2025” गठित किए जाने के संबंध में।
  74. बिहार अग्निशमन सेवा नियमावली-2021 के नियम-4 (ख) में निहित प्रावधानों के आलोक में बिहार अग्निशमन सेवांतर्गत कनीय सेवा संवर्ग (अराजपत्रित, वर्दीधारी) के विभिन्न कोटि के कुल-2075 (दो हजार पचहत्तर) अतिरिक्त पदों के सृजन के संबंध में।
  75. मेसर्स शालीमार पैलेट फीड्स लि., औद्योगिक ग्रोथ सेन्टर, मरंगा, जिला-पूर्णियाँ को बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन नियमावली-2016 के नियम-7 के उप नियम (2)(iv) के आलोक में वित्तीय प्रोत्साहन क्लीयरेंस की स्वीकृति देने के संबंध में।
  76. बिहार स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम लि. के निविदा शर्त में प्रावधानित अधिकतम अवधि (यथा दो वर्ष तथा अधिकतम एक वर्ष का अवधि विस्तारण) को अधिक्रमित (Supersede) करते हुए विशेष परिस्थिति में Bihar Financial (Amendment) Rules, 2024 के नियम सं.-131K(त) के तहत नामांकन (Nomination) के आधार पर कार्यहित में बिहार स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम लि. द्वारा TCS (iON) को वर्तमान निविदा एवं अनुबंध के दर एवं शर्त पर दिनांक-27-09-2025 से आगे तीन महीने के लिए निर्गत कार्यादेश की घटनोत्तर स्वीकृति।
  77. पटना मेट्रो रेल परियोजना अंतर्गत प्रायोरिटी कॉरिडोर के संचालन हेतु विभिन्न अवयवों यथा-Graphics Stickering फीस, स्वचालित किराया संग्रहण प्रणाली शुल्क, रजिस्ट्रेशन फीस, विद्युत कनेक्शन राशि, पावर अनुपलब्धता शुल्क एवं पर्यवेक्षण शुल्क, अग्निशमन विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र शुल्क, प्रायोरिटी कॉरिडोर के लिए संचालन एवं रख-रखाव का व्यय तथा वेतन, भत्ते एवं कार्यालय व्यय की कुल अनुमानित राशि 7381.21526 लाख (तिहत्तर करोड़ इक्यासी लाख इक्कीस हजार पाँच सौ छब्बीस रुपये) मात्र की स्वीकृति के संबंध में।
  78. भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी, पटना के साथ बंदोबस्त भू-खण्ड पटना-गया रोड स्थित मौजा-मुहर्रमपुर, खसमहाल प्लॉट सं-1029, रकबा-40 कट्ठा 05 धूर लीज होल्ड भू-खण्ड के लीज नवीकरण के पश्चात् लीज एकरारनामा में लगने वाले स्टाम्प शुल्क की राशि-1,50,93,750/- (एक करोड़ पचास लाख तिरानवे हजार सात सौ पचास) रु. की राशि राज्य सरकार द्वारा वहन किए जाने के संबंध में।
  79. बिहार नगरपालिका सम्पत्ति कर प्रोत्साहन (ब्याज एवं शास्ति में छूट) योजना, 2025 की स्वीकृति के संबंध में।
  80. वित्तीय वर्ष 2025-26 में सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग की योजना के क्रियान्वयन हेतु पटना जिला के शहरी क्षेत्रों में होर्डिंग के माध्यम से प्रचार-प्रसार हेतु क्षेत्रीय प्रचार योजना के अंतर्गत बिहार आकस्मिकता निधि से कुल 2,57,00,000/- (दो करोड़ संतावन लाख) रुपया मात्र की राशि व्यय करने की स्वीकृति।
  81. बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना की मार्गदर्शिका में संशोधन की स्वीकृति के संबंध में।
  82. वित्तीय वर्ष 2025-26 से राज्य योजना के अंतर्गत बिहार राज्य में पूर्व से संचालित महादलित, दलित एवं अल्पसंख्यक अतिपिछड़ा वर्ग अक्षर आँचल योजना के तहत कार्यरत शिक्षा सेवक/शिक्षा सेवक (तालिमी मरकज) को वर्तमान में प्रतिवर्ष शिक्षण सामग्री मद में दी जा रही राशि 3405/- (तीन हजार चार सौ पाँच रुपये) को बढ़ाकर 12000/- (बारह हजार रुपये) (एक हजार प्रति माह की दर से) प्रति केन्द्र करने एवं डिजिटल गतिविधियों के संपादन हेतु स्मार्ट फ़ोन क्रय करने के लिए प्रत्येक शिक्षा सेवक/शिक्षा सेवक (तालिमी मरकज) को सहायता राशि एक मुश्त 10000/- (दस हजार रुपये) की स्वीकृति के संबंध में।
  83. शिक्षा विभाग अंतर्गत संचालित सरकारी विद्यालयों/शैक्षणिक संस्थानों/कार्यालयों की भूमि का सत्यापन, भूमि के विवरण का संकलन एवं संरक्षण संबंधी गतिविधियों के क्रियान्वयन में सहयोग हेतु 3 (तीन) वर्षों के लिए संविदा के आधार पर सेवानिवृत्त लिपिक के 40 पद एवं बेल्ट्रॉन से संविदा आधारित कंप्यूटर ऑपरेटर के 40 पद के सृजन की स्वीकृति के संबंध में।
  84. स्वास्थ्य विभाग के अधीन राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत कार्यरत आशा कार्यकर्ता एवं आशा फैसिलिटेटर के पारितोषिक में वृद्धि एवं “ममता” कार्यकर्ताओं के प्रोत्साहन राशि में वृद्धि के संबंध में निर्गत किए गए संकल्प सं. 197(7) दिनांक-06-08-2025 एवं 198 (7) दिनांक-06-08-2025 को “दिनांक-01-07-2025 की तिथि से प्रभावी” किए जाने हेतु स्वीकृति के संबंध में।
  85. पटना, भागलपुर, मुजफ्फरपुर एवं बिहार शरीफ स्मार्ट सिटी लि. को परियोजनाओं के संचालन/रख-रखाव/क्रियान्वयन हेतु अन्य सरकारी उपक्रमों की भाँति नगर विकास एवं आवास विभाग, बिहार सरकार के उपक्रम (जो कि पूर्व से कार्यरत 04 SPVs के क्षमताओं के सदुपयोग हेतु Re-purposing के लिए समतुल्य) के रूप में कार्य करने की स्वीकृति के संबंध में।
  86. श्री प्रशांत कुमार, तत्कालीन सहायक निबंधक महानिरीक्षक, तिरहुत प्रमंडल, मुजफ्फरपुर सम्प्रति सहायक निबंधक महानिरीक्षक, बिहार, पटना के विरूद्ध सेवा से बर्खास्तगी का दण्ड अधिरोपित करने की स्वीकृति के संबंध में।
  87. राज्य में औद्योगिक/वाणिज्यिक/ग्रीन बिल्डिंग इत्यादि गतिविधि को प्रोत्साहन देने के लिए राज्यों को पूंजी निवेश हेतु विशेष सहायता योजना (SASCI Reforms), 2025-26 एवं अनुपालन प्रक्रिया में कमी और विनियमन में ढील (Compliance Reduction & Deregulation) के संदर्भ में बिहार भवन उपविधि, 2014 (संशोधित-2025) में संशोधन की स्वीकृति के संबंध में।
  88. आपात अनुक्रिया सहायक तंत्र (ERSS) परियोजना के अंतर्गत आपात अनुक्रिया वाहन (ERVs) के परिचालन कार्य के लिए आर्मी वेलफेयर प्लेसमेंट ऑर्गनाइजेशन (AWPO) नामक एजेंसी से सेना के सेवानिवृत्त चालकों की स्वीकृत मानदेय की राशि प्रतिमाह 25,750 (पच्चीस हजार सात सौ पचास रु.) मात्र से बढ़ाकर 30,000 (तीस हजार रु.) मात्र करने की स्वीकृति।
  89. सैनिक कल्याण निदेशालय में निदेशक एवं सहायक निदेशक तथा जिला सैनिक कल्याण कार्यालयों में जिला सैनिक कल्याण पदाधिकारी एवं सहायक जिला सैनिक कल्याण पदाधिकारी के पदों पर पूर्व सैन्य पदाधिकारियों की भर्ती एवं सेवा शर्तों को विनियमित करने हेतु “बिहार पूर्व सैन्य पदाधिकारी सेवा नियमावली, 2025” के गठन के संबंध में।
  90. “बिहार सिविल कोर्ट, कोर्ट मैनेजर (चयन, नियुक्ति एवं अन्य सेवा शर्त) नियमावली, 2025 [The Bihar Civil Court, Court Managers (Selection, Appointment, and other Service conditions) Rules, 2025]” की स्वीकृति के संबंध में।
  91. बिहार उच्च न्याय सेवा (संशोधन) नियमावली, 2025 की स्वीकृति।
  92. बिहार सिविल सेवा (न्यायिक शाखा) (प्रशिक्षण और विभागीय परीक्षा) (संशोधन) नियमावली, 2025 की स्वीकृति।
  93. निबंधक (कोर्ट एवं केस मैनेजमेंट) का 01 (एक) पद जिला न्यायाधीश कोटि से, उप निबंधक (कोर्ट एवं केस मैनेजमेंट) का 01 (एक) पद असैनिक न्यायाधीश (वरीय कोटि) से एवं सहायक निबंधक (कोर्ट एवं केस मैनेजमेंट) का 01 (एक) पद असैनिक न्यायाधीश (कनीय कोटि) कोटि से अर्थात कुल 03 (तीन) पदों के सृजन की स्वीकृति के संबंध में।
  94. बिहार असैनिक सेवा (न्याय शाखा) (भर्ती) (संशोधन) नियमावली, 2025 की स्वीकृति।
  95. बिहार सचिवालय सेवा के विभिन्न ग्रेड के पदों का पुनर्गठन के संबंध में।
  96. पटना के करबिगहिया क्षेत्र में अवस्थित निष्क्रिय विद्युत ताप ऊर्जा शक्ति घर को पर्यटन, शैक्षणिक शोध एवं विरासत संरक्षण के उद्देश्य से ऊर्जा संग्रहालय (Power Museum) के रूप में विकसित करने की सैद्धांतिक स्वीकृति के संबंध में।
  97. “बिहार महादलित विकास मिशन” के अंतर्गत कार्यरत प्रत्येक विकास मित्र को टैबलेट क्रय करने के लिए एकमुश्त 25,000/- (पच्चीस हजार रु.) मात्र की दर से (25,000 x 9817) = 24,54,25,000/- (चौबीस करोड़ चौवन लाख पच्चीस हजार रु.) मात्र तथा 01 सितंबर, 2025 के प्रभाव से परिवहन भत्ता एवं स्टेशनरी भत्ता में वृद्धि क्रमशः 1,900/- से 2,500/- एवं 900/- से 1500/- प्रतिमाह की दर से वर्तमान वित्तीय वर्ष में 7 माह के लिए 27,48,76,000/- (सत्ताईस करोड़ अड़तालीस लाख छिहत्तर हजार रु.) मात्र अर्थात कुल अनुमानित व्यय 52,03,01,000/- (बावन करोड़ तीन लाख एक हजार रु.) मात्र तथा आगे के वर्षों में कुल वार्षिक व्यय 47,12,16,000/- (सैंतालीस करोड़ बारह लाख सोलह हजार रु.) मात्र की प्रशासनिक स्वीकृति।
  98. कतिपय शर्तों के अधीन पटना जिला के मोकामा शहर में सांस्कृतिक, धार्मिक एवं पर्यटकीय सुविधाएँ विकसित करने हेतु पथ निर्माण विभाग की मौजा-मोकामा खास, थाना सं-30 की 10.11 एकड़ (दस एकड़ ग्यारह डिसमिल) भूमि पर्यटन विभाग को निःशुल्क हस्तांतरण की स्वीकृति प्रदान करने के संबंध में।
  99. मोतिहारी, छपरा एवं भागलपुर हवाई अड्डा का पूर्व व्यवहार्यता अध्ययन (Pre Feasibility Study) भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण, नई दिल्ली से कराने तथा भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण, नई दिल्ली को बिहार वित्त (संशोधन) नियमावली-2024 के नियम 131 (K)(N) की उपकंडिका-iii के आलोक में नामांकन के आधार पर चयन करने एवं पूर्व व्यवहार्यता अध्ययन (Pre Feasibility Study) शुल्क अग्रिम के रूप में 1,21,58,838/- (एक करोड़ इक्कीस लाख अठावन हजार आठ सौ अड़तीस रुपये जी.एस.टी. सहित) मात्र की प्रशासनिक एवं व्यय की स्वीकृति के संबंध में।
  100. भागलपुर जिला के सुल्तानगंज अंचल अंतर्गत भागलपुर ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा के निर्माण हेतु 931 एकड़ भूमि अर्जित किए जाने के निमित्त अनुमानित मुआवजा राशि 4,72,72,00,000/- (चार सौ बहत्तर करोड़ बहत्तर लाख रुपये) मात्र के प्रशासनिक स्वीकृति के संबंध में।
  101. राज्य में उड्डयन प्रशिक्षण संस्थानों एवं विमानन खेल (Aero Sport) के प्रोत्साहन, प्रशिक्षण विमानों एवं संबंधित उपकरणों के लीज पर अधिप्राप्ति तथा विमानन अवसंरचना के विकास हेतु एयरो क्लब ऑफ इंडिया (ACI), नई दिल्ली एवं राज्य सरकार के बीच समझौता ज्ञापन (MoU) की स्वीकृति के संबंध में।
  102. सहरसा जिला अवस्थित हवाई अड्डा के रनवे विस्तार हेतु अतिरिक्त 12.08891 एकड़ भूमि अर्जित किए जाने हेतु अनुमानित मुआवजा राशि 1,47,76,56,180/- (एक सौ सैंतालीस करोड़ छिहत्तर लाख छप्पन हजार एक सौ अस्सी रुपये) मात्र की प्रशासनिक स्वीकृति के संबंध में।
  103. खेलगाँव, नई दिल्ली स्थित MTNL की परिसंपत्तियों (यथा-फ़्लैट न.-492, 494, 503 एवं बँगला न.-850, 851, 852 और 853) के क्रय हेतु रुपये 68.43 करोड़ मात्र एवं अन्य लागत शुल्क (यथा-लीज, फ़्री-होल्ड आदि) के लिए अनुमानित रुपये 6.84 करोड़ अर्थात कुल रुपये (68.43+6.84) = 75.27 करोड़ (पिचहत्तर करोड़ सत्ताईस लाख रुपये) मात्र के व्यय की प्रशासनिक स्वीकृति के संबंध में।
  104. वर्द्धमान आयुर्विज्ञान संस्थान-संप्रति भगवान महावीर आयुर्विज्ञान संस्थान, पावापुरी, नालंदा के निर्माण योजना में बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लि., पटना से प्राप्त अनुरोध एवं प्राप्त विधिक राय के आलोक में Arbitration Award के विरुद्ध एकमुश्त रु. 1,50,00,00,000/- (रुपये एक अरब पचास करोड़) मात्र के प्रावधान सहित कुल रु. 746,64,00,000/- (रुपये सात सौ छियालीस करोड़ चौसठ लाख) की पुनरीक्षित प्रशासनिक स्वीकृति के आलोक में भुगतान हेतु रु. 1,50,00,00,000/- (रुपये एक अरब पचास करोड़) मात्र राशि की बिहार आकस्मिकता निधि से अग्रिम की स्वीकृति के संबंध में।
  105. राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) में फ़ॉलोवर श्रेणी के अंतर्गत पूर्व से स्वीकृत 177 पदों के अतिरिक्त कुल 73 नए पदों के सृजन की स्वीकृति के संबंध में।
  106. गव्य विकास निदेशालय अंतर्गत ग़ैर योजना मद से कुल 09 (नौ) जिलों में नए जिला गव्य विकास कार्यालय की स्थापना एवं विभिन्न कोटि के कुल 72 नए पदों के सृजन की स्वीकृति तथा उक्त के कार्यान्वयन हेतु कुल अनुमानित वार्षिक व्यय भार रुपये 4,47,37,692/- (रुपये चार करोड़ सैंतालीस लाख सैंतीस हजार छह सौ बानबे) मात्र की स्वीकृति के संबंध में।
  107. पंचायत आम निर्वाचन, 2026 में मल्टी पोस्ट ई.वी.एम. से मतदान कराने के निमित्त इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ़ इंडिया लिमिटेड (ई.सी.आई.एल.) हैदराबाद से मल्टी पोस्ट ई.वी.एम., पावर पैक, टोटलाइज़र मशीन एवं डिटैचएबल मेमोरी मॉड्यूल (Detachable Memory Module) को कुल 2,08,27,05,000.00 (दो सौ आठ करोड़ सत्ताईस लाख पांच हजार रुपये) मात्र की राशि की लागत से नामांकन के आधार पर क्रय करने की स्वीकृति के संबंध में।
  108. संग्रहालय निदेशालय (मुख्यालय) तथा अन्य राजकीय संग्रहालयों को सुचारु रूप से चलाने हेतु न्यूनतम आवश्यकताधारित विभिन्न कोटि के कुल 139 (एक सौ उनचालीस) नए पदों का सृजन करने तथा पूर्व से सृजित विभिन्न कोटि के 04 (चार) पदों के प्रत्यार्पण के संबंध में।
  109. राष्ट्रीय कैडेट कोर (एन.सी.सी.) के कैडेटों एवं अंशकालीन पदाधिकारियों को शिविर/कोर्स हेतु यात्रा के दौरान दैनिक भत्ता के दरों में अभिवृद्धि के अनुसार राज्यांश के रूप में अतिरिक्त वार्षिक वित्तीय भार कुल 22,51,521/- (बाईस लाख एकावन हजार पांच सौ इक्कीस रुपये) मात्र एवं राष्ट्रीय कैडेट कोर (एन.सी.सी.) के कैडेटों को शिविरों में आने-जाने के लिए AC 3 Tier में यात्रा करने की स्वीकृति के संबंध में।
  110. मांग संख्या-37 के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में योजना एवं विकास विभाग से योजना उद्-व्यय हेतु किए गए अनुरोध के आलोक में मुख्य शीर्ष-4515-अन्य ग्राम विकास कार्यक्रमों पर पूंजीगत परिव्यय-उपमुख्य शीर्ष-00-लघु शीर्ष-103-ग्राम विकास, उपशीर्ष-0121 मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क उन्नयन योजना के अंतर्गत विषय शीर्ष 53 01 मुख्य निर्माण कार्य में अतिरिक्त राशि 250.00 करोड़ (दो सौ पचास करोड़ रुपये) मात्र की बिहार आकस्मिकता निधि से अग्रिम की स्वीकृति के संबंध में।
  111. विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के अधीन संचालित सभी राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं हेतु विभागीय संकल्प-721 दिनांक-16-02-2024 एवं उक्त संकल्प द्वारा स्वीकृत इंटर्नशिप नीति में संशोधन किए जाने के संबंध में।
  112. विकेन्द्रीकृत अधिप्राप्ति व्यवस्था अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में आगामी खरीफ विपणन मौसम में खाद्यान्नों की अधिप्राप्ति कार्य हेतु बिहार राज्य खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम को आवश्यक क्रियाशील पूंजी 12000.00 करोड़ (बारह हजार करोड़) रुपये के विरुद्ध कुल 9600.00 करोड़ (नौ हजार छह सौ करोड़) रुपये की ऋण राशि विभिन्न वित्तीय संस्थानों, यथा, व्यावसायिक बैंक/नाबार्ड आदि से प्राप्त किए जाने हेतु राजकीय गारंटी प्रदान करने की स्वीकृति के संबंध में।
  113. वित्तीय वर्ष 2025-26 में अंतर्राज्यीय मार्गों पर महत्वपूर्ण पर्वों में तीन माह तक बसों के परिचालन हेतु निजी बस ऑपरेटरों को बस क्रय हेतु प्रोत्साहन राशि, **प्रति सीट सब्सिडी एवं निर्धारित भाड़े में विशेष छूट हेतु क्रमश: 06,12,00,000/- (छह करोड़ बारह लाख रुपये), राशि 07,27,06,000/- (सात करोड़ सत्ताईस लाख छह हजार रुपये) एवं राशि 24,06,36,000/- (चौबीस करोड़ छह लाख छत्तीस हजार रुपये) सहित कुल 37,45,42,000/- (सैंतीस करोड़ पैंतालीस लाख बियालीस हजार रुपये) मात्र का बिहार राज्य आकस्मिकता निधि से अग्रिम राशि प्राप्त कर व्यय की स्वीकृति के संबंध में।
  114. चतुर्थ कृषि रोड मैप अंतर्गत राज्य स्कीम मद से जलवायु अनुकूल कृषि कार्यक्रम योजना का वित्तीय वर्ष 2025-26 में 31,25,39 लाख (इकतीस करोड़ पच्चीस लाख उनतालीस हजार रुपये मात्र) की लागत पर योजना कार्यान्वयन की निकासी एवं व्यय की स्वीकृति के संबंध में।
  115. वित्तीय वर्ष 2025-26 में चतुर्थ कृषि रोड मैप के तहत केंद्र प्रायोजित PM-RKVY अंतर्गत सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मेकेनाईजेशन योजना के कार्यान्वयन हेतु कुल 15,364.00 लाख (एक सौ तिरपन करोड़ चौसठ लाख) रुपये की निकासी एवं व्यय की स्वीकृति के संबंध में।
  116. बिहार प्रशासनिक सेवा (भर्ती एवं सेवा शर्तें) नियमावली, 2025 के गठन के संबंध में।
  117. बिहार राज्य के विधि विज्ञान प्रयोगशाला/क्षेत्रीय विधि विज्ञान प्रयोगशालाओं/जिला चलंत विधि विज्ञान इकाइयों के लिए रिक्त पदों के विरुद्ध निर्धारित मानक के आधार पर सहायक निदेशक (राजपत्रित) तथा वरीय वैज्ञानिक सहायक (अराजपत्रित) की सेवा अस्थायी रूप से संविदा के आधार पर प्राप्त करने के प्रस्ताव पर मंत्रिपरिषद की स्वीकृति प्राप्त करने के संबंध में।
  118. लोदीपुर, पटना में विशेष कार्य बल (STF) के मुख्यालय भवन निर्माण हेतु तकनीकी अनुमोदित कुल प्राक्कलित राशि 63,11,00,000/- (तिरसठ करोड़ ग्यारह लाख रुपये) मात्र की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान करने एवं राशि का व्यय चालू एवं अनुवर्ती वित्तीय वर्षों में करने के संबंध में।
  119. सप्तम केन्द्रीय पुनरीक्षित वेतसंरचना में वेतन/पेंशन प्राप्त कर रहे राज्य सरकार के सरकारी सेवकों/पेंशनभोगियों/पारिवारिक पेंशनभोगियों को दिनांक-01-07-2025 के प्रभाव से 55% के स्थान पर 58% महँगाई भत्ता/राहत का भुगतान एवं तत्संबंधी संकल्प प्रारूप की स्वीकृति के संबंध में।
  120. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत कार्यरत सभी संविदागत कर्मियों के मानदेय में राज्य योजना मद से 10 प्रतिशत प्रोत्साहन राशि की स्वीकृति।
  121. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार का कार्यालय में राज्य स्कीम से Control Command Centre के निर्माण की स्वीकृति तथा उक्त निर्माण कार्य पर कुल 9,15,00,000/- (नौ करोड़ पंद्रह लाख रुपये) मात्र के व्यय की प्रशासनिक स्वीकृति सहित वित्तीय वर्ष 2025-26 में उक्त राशि का बिहार आकस्मिकता निधि के माध्यम से उपबंध एवं व्यय की स्वीकृति के संबंध में।
    (वायुयान संगठन निदेशालय)
  122. एक्स-रे बैगेज इन्सपेक्शन सिस्टम (X-BIS), हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर (HHMD), एक्सप्लोसिव ट्रेस डिटेक्टर (ETD) और डोर फ़्रेम मेटल डिटेक्टर (DFMD) के क्रय हेतु भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण, पटना को बिहार वित्त (संशोधन) नियमावली, 2024 के नियम 131 (K) (त) के आलोक में नामांकन के आधार पर तथा 131 (फ़) के तहत अग्रिम के रूप में राशि 1,00,75,313/- (एक करोड़ पिचहत्तर हजार तीन सौ तेरह रुपये 12% विभागीय शुल्क सहित) मात्र की प्रशासनिक एवं व्यय की स्वीकृति के संबंध में।
  123. बिहार सचिवालय आशुलिपिक सेवा के विभिन्न ग्रेड के पदों का पुनर्गठन एवं वरीय प्रधान आप्त सचिव के पद का सृजन किए जाने के संबंध में।
  124. सेवानिवृत्त सरकारी सेवकों को अस्थायी स्थानापन्न कार्यकारी व्यवस्था नियमावली, 2023 के अधीन अनुमान्य उच्चतर पदों के वेतनमान का वैचारिक लाभ अनुमान्य किए जाने के संबंध में।
  125. भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आम चुनावों के दौरान माननीय प्रधानमंत्री की सुरक्षा से संबंधित नियम एवं निर्देश (ब्लू बुक) के प्रावधानों तथा समय-समय पर निर्गत सुरक्षा संबंधी अन्य दिशा-निर्देशों के अनुसार हेलीपैड, जनसभा के लिए मंच तथा मैदान की बैरिकेडिंग एवं रोड शो के दौरान सुरक्षा हेतु किए जाने वाले बैरिकेडिंग आदि कार्यों के क्रियान्वयन हेतु संवेदकों को सूचीबद्ध कर अथवा स्थानीय प्रचार-प्रसार के माध्यम से कार्य कराने के संबंध में।
  126. हाइब्रिड एन्युटी मॉडल (HAM) परियोजनाओं के लिए सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) के द्वारा निर्गत RFP एवं Model Concession Agreement के आधार पर विभाग द्वारा तैयार प्रारूप Model Bidding Document की स्वीकृति एवं परियोजना विशेष की आवश्यकतानुसार विशेष शर्तों को निविदा में जोड़ने हेतु विभाग (यथा-पथ निर्माण विभाग, बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लि. एवं बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लि.) को प्राधिकृत करने की स्वीकृति के संबंध में।
  127. “बिहार सचिवालय आशुलिपिक सेवा (संशोधन) नियमावली, 2025” के गठन के संबंध में।
  128. पी.पी.आई.एन. के माध्यम से सारण (छपरा) ज़िलांतर्गत बँगर- किशनपुर क्लस्टर के कमांड एरिया डेवलपमेंट वर्क्स (एम.सी.ए.डी.डब्ल्यू.) का आधुनिकीकरण कार्य, जिसकी प्राक्कलित राशि रु. 5040.00 लाख (पचास करोड़ चालीस लाख रुपये) मात्र, की प्रशासनिक एवं व्यय की स्वीकृति।
  129. पी.पी.आई.एन. के माध्यम से मुज़फ़्फ़रपुर ज़िलांतर्गत मोहम्मदीपुर बादल (480) क्लस्टर के कमांड एरिया डेवलपमेंट वर्क्स (एम.सी.ए.डी.डब्ल्यू.) का आधुनिकीकरण कार्य, जिसकी प्राक्कलित राशि रु. 5625.00 लाख (छप्पन करोड़ पच्चीस लाख रुपये) मात्र, की प्रशासनिक एवं व्यय की स्वीकृति।

दशहरा मेला के दौरान दुष्कर्म; 13 साल की बच्ची की हत्या

संपूर्ण क्रांति की तरह वंदे भारत एक्सप्रेस हादसा

शराबबंदी वाले बिहार में शराबी की सौगंध!

कई चर्चित आईएएस अधिकारियों का तबादला

You may also like

Leave a Comment