Specialist Doctor : हार्ट के इतने स्पेशलिस्ट एक साथ पटना में जुट रहे, आखिर क्यों? जानिए, क्या है तैयारी

रिपब्लिकन न्यूज़, पटना

by Rishiraj
0 comments

Specialist Doctor : बिहार में ऐसे मौके कम आते हैं, जब किसी एक बीमारी को लेकर देश-विदेश में बतौर विशेषज्ञ काम करे डॉक्टर एक साथ जुटें। दो दिन पटना में राज्य के 500 डॉक्टर इनके अनुभवों का लाभ उठाएंगे।

Bihar News : देश-विदेश के नामचीन हृदय रोग विशेषज्ञ कल से पटना में जुटेंगे

राजधानी पटना में 4 अक्टूबर से कार्डियोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया (Cardiological Society of India), बिहार चैप्टर का 31वां वार्षिक दो दिवसीय सम्मेलन शुरू हो रहा है। इस सम्मेलन में राज्य के सभी जिलों से लगभग 500 चिकित्सक भाग लेंगे। इसके साथ ही देश-विदेश के कई नामचीन कार्डियोलॉजिस्ट एवं कार्डियक सर्जन भी सम्मिलित होंगे।

सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य तेजी से बढ़ रहे हृदय रोगों के प्रति जागरूकता फैलाना तथा इसके प्रसार को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाना है। साथ ही, राज्य के सुदूर इलाकों में कार्यरत फिजिशियनों एवं हृदय रोग विशेषज्ञों को हृदय रोगों के नवीनतम उपचार तकनीकों से अवगत कराना भी इस सम्मेलन का उद्देश्य है।

आयोजन सचिव और राज्य के प्रमुख कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि हाल के वर्षों में कार्डियोलॉजी के क्षेत्र में कई नई इंटरवेंशनल तकनीकें विकसित हुई हैं, जो गंभीर रोगों में भी समय पर सही इलाज देकर मरीजों को राहत प्रदान कर सकती हैं। CSI की यह कोशिश रहती है कि देश के वरिष्ठ विशेषज्ञों को बुलाकर राज्य के चिकित्सकों को लाभान्वित किया जाए।

साइंटिफिक अध्यक्ष, वरिष्ठ कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. निशांत त्रिपाठी ने बताया कि इस सम्मेलन में कोरोनरी आर्टरी डिजीज, कार्डियोमायोपैथी, कार्डियक सर्जरी के सही समय, जटिल कैथ लैब प्रोसीजर, जीवन शैली और खानपान में सतर्कता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर वैज्ञानिक सत्र आयोजित किए जाएंगे।

Specialist Doctor : सम्मेलन में भाग लेने वाले प्रमुख विशेषज्ञ

• दिल्ली: डॉ. आर. डी. यादवे, डॉ. बृजेश मिश्रा, डॉ. नीरज अवस्थी, डॉ. संजय कुमार, डॉ. पंकज रंजन, डॉ. मोहम्मद आसिफ इकबाल, डॉ. विपिन दुबे, डॉ. राघव बंसल।

• कोलकाता: डॉ. अवधेश कुमार सिंह, डॉ. दीप रंजन चटर्जी, डॉ. सुमंतो मुखोपाध्याय, डॉ. जय सम्बलसोम, डॉ. देवब्रत भट्टाचार्य, डॉ. डेविड राजारियो, डॉ. विकाश मजूमदार।

• वाराणसी: डॉ. प्रतिभा राय, डॉ. आलोक कुमार, डॉ. आशीष जायसवाल।

• रांची: डॉ. धनंजय कुमार।

• बंगलुरु: डॉ. सतीश गोविन्द।

• लखनऊ: डॉ. मनीष कुमार झा।

• चेन्नई: डॉ. उल्हास पाडुरंगी।

• हैदराबाद: डॉ. के. प्रमोद कुमार।

राज्य के भी नामचीन विशेषज्ञ जैसे डॉ. प्रमोद कुमार, डॉ. अरविंद कुमार, डॉ. बी. बी. भारती, डॉ. बी. पी. सिंह, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. अजय कुमार सिंघा, डॉ. अजीत प्रधान, डॉ. वी. पी. सिन्हा, डॉ. मनमोहन, डॉ. एस. एस. चटर्जी, डॉ. यू. सी. सामल, डॉ. हरेंद्र कुमार आदि भी सम्मलेन में भाग लेंगे।

Dr. Sanjeev Kumar कार्डियोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया, बिहार चैप्टर के अध्यक्ष होंगे

शुक्रवार को इस बारे में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में डॉ. बी. पी. सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञ युवा चिकित्सकों को कैथ लैब के कौशल सिखाएंगे, जिससे वे क्लिष्ट ब्लॉकेज के इलाज अपने प्रदेश में ही कर सकेंगे।

आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. वी. पी. सिन्हा ने बताया कि सम्मेलन का उद्घाटन सूबे के प्रसिद्ध चिकित्सक एवं पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री पद्म भूषण डॉ. सी. पी. ठाकुर शाम 5 बजे करेंगे। साथ ही राज्य के स्वास्थ्य सचिव और वरिष्ठ आईएएस अधिकारी श्री लोकेश कुमार सिंह सम्मानित अतिथि रहेंगे।

एम्स पटना के कार्डियक सर्जन डॉ. संजीव कुमार, जो कार्डियक सर्जरी विभाग (CTVS) के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष हैं, CSI बिहार चैप्टर के अगले अध्यक्ष होंगे। वर्तमान अध्यक्ष, डॉ. के. के. बरुन ने बताया कि उद्घाटन समारोह में डॉ. संजीव कुमार अध्यक्षता ग्रहण करेंगे। डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि कार्डियक सर्जरी में अब मिनिमल इनवेसिव विधि से सर्जरी के कॉम्प्लीकेशन्स काफी कम हो गए हैं। सम्मेलन में हाइब्रिड विधि पर भी चर्चा होगी, जिससे कैथ लैब और आवश्यकता पड़ने पर ऑपरेशन दोनों से मरीज को अधिकतम लाभ मिल सकेगा।

दशहरा मेला के दौरान दुष्कर्म; 13 साल की बच्ची की हत्या

संपूर्ण क्रांति की तरह वंदे भारत एक्सप्रेस हादसा

शराबबंदी वाले बिहार में शराबी की सौगंध!

कई चर्चित आईएएस अधिकारियों का तबादला

You may also like

Leave a Comment