Bihar Police : बिहार पुलिस कभी-कभी बहुत जल्दी बड़े कांड का खुलासा भी करती है। यह उसी तरह का मामला है, जहां 10 घंटे में हत्या की गुत्थी सुलझा ली गई। इंस्टाग्राम के जरिए बने विवाहेतर संबंध और व्हाट्सएप स्टेटस के जरिए हत्या की साजिश रचने का पूरा खुल सामने आ चुका है।

Love Game : पति से लड़कर बहन के घर गई, फिर प्रेमी से करा दिया इतना बड़ा कांड!
इस खबर में क्या-क्या?
एक तरफ दहेज हत्याओं की खबर बेटियों को बचाने की चाहत जगाती है, दूसरी तरफ लड़कियों-युवतियों-महिलाओं का ‘प्रेम’ रोज नया कांड रहा है। ऊपर की तस्वीर देखिए। इसमें तीन किरदार दिख रहे हैं प्रमुखता से। एक बिहार पुलिस (Bihar Police) की गिरफ्तार में यह महिला- निशु कुमारी। दूसरा, ऊपर दिख रहा मनोज कुमार। और, तीसरा नीचे दिख रहा पिंटू कुमार।
मासूमियत और स्मार्टनेस में आगे मनोज दिख रहा है। निशु की शादी इसी मनोज के साथ हुई थी। लेकिन, इंस्टाग्राम के फेर में वह पिंटू के करीब आई और फिर निशु को हासिल करने के लिए उसने मनोज को मार डाला।खास बात यह कि निशु ने इस हत्याकांड में अपने भाई को भी शामिल करा लिया। है न कुछ अलग? आइए जानते हैं विस्तार से…
Murder Case : इंस्टाग्राम के जरिए विवाहेतर संबंध के बाद पति की हत्या करवा दी
मृतक मनोज की पत्नी निशु कुमारी की पहचान इंस्टाग्राम के जरिए पिंटू कुमार नाम के युवक से हुई थी। शुरुआत में यह बातचीत सामान्य थी, लेकिन धीरे-धीरे यह रिश्ता अवैध प्रेम प्रसंग में बदल गया। जब मनोज को इस बात की भनक लगी तो घर में आए दिन कलह होने लगी। मंगलवार सुबह भी इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच जमकर विवाद हुआ, जिसके बाद निशु घर छोड़कर रामबाग स्थित अपनी बहन के घर चली गई।
उसके बाद ही हत्या की पूरी साजिश को अंतिम रूप दिया गया। इस साजिश में निशु ने अपनी बहन के घर और उसके परिवार की कितनी सहभागिता ली, इसकी जांच भी पुलिस कर रही है। पहले, आगे पढ़ें कि मारने के लिए क्या-क्या तैयारी की गई।
Social Media Status : प्रेमी के साथ फोटो भेजा, स्टेटस दिखाया, फिर झांसे में रख बुलाया
परिजनों ने हत्या के बाद पुलिस को जानकारी दी कि मंलवार को सुबह हंगामे के बाद निशु जब घर से चली गई तो मनोज के मोबाइल पर एक फोटो आया। इसमें उसकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ नजर आ रही थी। आरोपी प्रेमी ने इस फोटो को सोशल मीडिया पर स्टेटस के रूप में भी लगाया था। इस घटना ने मनोज को मानसिक रूप से तोड़ दिया। वह सदमे में था। फिर मंगलवार देर रात उसे एक फोन कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को उसका हमदर्द बताते हुए कहा कि उसकी पत्नी एक युवक के साथ है, उसे रंगे हाथ पकड़ सकते हो।
Bihar News : मुजफ्फरपुर में युवक की हत्या, सभी आरोपी मौके से हुए फरार
मुजफ्फरपुर टाउन एसडीपीओ सुरेश कुमार ने बताया कि मनोज को सुनियोजित तरीके से फोन कर बाहर बुलाया गया था। जैसे ही वह माखन साह चौक से गोला रोड के बीच पहुंचा, वहां पहले से घात लगाए हमलावरों ने उसे घेर लिया और चाकू से गोदकर उसकी निर्मम हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
Bihar Police : पत्नी गिरफ्तार, प्रेमी और साले की खोज में बिहार पुलिस कर रही छापेमारी
पुलिस की जांच और कॉल डिटेल के आधार पर हत्या की इस साजिश में पत्नी निशु कुमारी, उसके प्रेमी पिंटू कुमार और निशु के भाई की संलिप्तता सामने आई है। मृतक की मां के बयान और सोशल मीडिया चैट्स के आधार पर पत्नी निशु कुमारी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। फरार प्रेमी पिंटू और निशु के भाई की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।