Bihar News में ऐसी वारदात की खबर जिसे सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। डकैती के दौरान महिला से बलात्कार हुआ और वीडियो भी बनाया गया।
Bihar News : घर में घुसकर डकैती, महिला से बलात्कार
डकैती के दौरान महिला के साथ बलात्कार की जघन्य वारदात सामने आई है। अपराधियों ने देर रात घर में घुसकर डकैती की घटना का अंजाम दिया। इस दौरान अपराधियों ने महिला को बंधक बना लिया। फिर उसके साथ बलात्कार की घिनौनी वारदात हुई। इस दौरान वहां मौजूद दूसरा अपराधी बलात्कार का वीडियो बना रहा था। महिला चीखती रही। चिल्लाती रही। लेकिन अपराधियों ने उसे नहीं बख्शा। जब वह बेहोश हो गई तो अपराधी वहां से फरार हो गए। यह सनसनीखेज वारदात गया से सामने आई है।
Gaya News: रेप के दौरान बनाया वीडियो
देर रात घर घुसे अपराधी ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। महिला चीखती-चिल्लाती रही लेकिन उसने एक नहीं सुनी। इतना ही नहीं दूसरे अपराधी घटना का वीडियो बनाने लगे। जब महिला बेहोश हो गई तो अपराधी फरार हो गए।
Gaya Police : वारदात से इलाके में हड़कंप
गया जिले के परैया इलाके में डकैती के दौरान रेप की घटना से लोग दहशत में हैं। डकैती करने घर घुसे अपराधियों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया है। इतना ही नहीं दुष्कर्म की घटना का दूसरे अपराधियों ने वीडियो भी बना लिया। महिला की हालत गंभीर है। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
Bihar Police : विरोध किया तो किया बलात्कार
यह घटना रविवार देर रात की है। कुछ अपराधी घर में डकैती की वारदात को अंजाम देने पहुंचे थे। महिला ने विरोध किया तो एक अपराधी ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। महिला रहम की भीख मांगती रही, लेकिन अपराधियों ने उसे नहीं बख्शा। जब महिला बेहोश हो गई तो अपराधी फरार हो गए। पीड़ित परिवार ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। परैया पुलिस का।कहना है कि दुष्कर्म की बात सामने आई है। अपराधियों की तलाश जारी है।
2 comments
Very nice E.book news paper
Very nice E paper news