Bihar Police : ड्यूटी के बहाने दरोगा ने कर ली दूसरी शादी, पहली पत्नी को धमकाया, एफआईआर

रिपब्लिकन न्यूज, पटना

by Jyoti
0 comments

Bihar Police के दरोगा की करस्तानी चर्चा में है। पहली पत्नी को पटना में छोड़ दरोगा ने दूसरी शादी रचा ली।

दरोगा विनय भूषण के खिलाफ पत्नी ने दर्ज कराया केस (फोटो : RepublicanNews.in)

Bihar News : पहली पत्नी को धमकी

दरोगा ने अपनी पत्नी को समझाया कि बच्चों की पढ़ाई जरूरी है। बेहतर पढ़ाई पटना में ही संभव है। उनका तो तबादला चलता रहेगा। इसलिए पत्नी और बच्चों को पटना में छोड़ दरोगा चल पड़े ड्यूटी निभाने। फिर पत्नी से दूरियां बढ़ने लगीं। पत्नी को संदेह हुआ तो वह नालंदा पहुंच गई। यहां दरोगा के मकान में उसकी मुलाकात पति की दूसरी पत्नी और बच्चे से हुई। इसके बाद उसने विरोध किया तो उसे मिलने लगी धमकी।

बच्चों की पढ़ाई के लिए पत्नी को पटना में छोड़ा

पटना के महिला थाने में 2009 बैच के दरोगा विनय भूषण के खिलाफ उनकी पत्नी ने एफआईआर दर्ज कराई है। एफआईआर के मुताबिक, दरोगा की शादी वर्ष 2002 में हुई थी। 1 जुलाई को नीलू देवी की शादी विनय भूषण से परिवार की मर्जी से हुई थी। शादी के बाद अक्सर वह पत्नी और बच्चों के साथ मारपीट करने लगा। इसी बीच 2009 में विनय का चयन दरोगा के पद पर हो गया। नौकरी के लिए विनय पटना से बाहर चले गए। जबकि बच्चों की पढ़ाई की खातिर पत्नी को पटना में ही रहने की नसीहत दी। इसी दौरान उसने दूसरी शादी कर ली।

Watch Video

नालंदा पहुंचीं पहली पत्नी, यहां मिली दूसरी पत्नी व बच्चा

वर्ष 2018 में विनय का तबादला नालंदा जिले में हो गया। पत्नी नीलू को उस पर संदेह हुआ। लिहाजा वह नालंदा के दीपनगर स्थित विनय के किराए के मकान में पहुंची। यहां पता चला कि दरोगा ने दूसरी शादी कर ली है और उसे एक बच्चा भी है। नीलू देवी को वहां से डरा-धमका कर भगा दिया गया। इसके बाद उसे बराबर धमकी दी जाने लगी। महिला का आरोप है कि उसके पति ने बच्चों की पढ़ाई का खर्चा देना भी बंद कर दिया है। उसने महिला थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।

You may also like

Leave a Comment

Editors' Picks

Latest Posts

© All Rights Reserved.

Follow us on