Husband Wife के रिश्तों को लेकर यह खबर सचेत करने वाली है। रिश्ते तय करते समय क्या करें और किस बात की अनदेखी नहीं करें? Bihar News में आज सबसे पहले यही चर्चा…
Bihar News : दूल्हे के घर से दुल्हन जेवर-रुपए लेकर फरार
शादी के समय परिवार के साथ दूल्हे को ही नहीं परखना चाहिए, बल्कि दुल्हन को भी। दूल्हे के साथ दुल्हन (Bride Groom) में भी धोखा मिलता है। अगर इस परिवार ने दुल्हन की परख समय पर कर ली होती तो नई नवेली दुल्हनिया इतना बड़ा कांड नहीं कर देती। नई दुल्हन दूल्हे को बिस्तर पर सोया छोड़ घर से जेवरात और नकदी लेकर गायब हो गई। बेचारा दूल्हे का परिवार… कई दिनों तक ससुराल पर दबाव बनाया, खोजबीन की। मामला बिहार का है। जब समाधान नहीं हुआ तो बिहार (Bihar News) की मुजफ्फरपुर पुलिस (Bihar Police) के पास पूरी कहानी लेकर फरियाद लगाने पहुंच गए सारे। दूल्हे ने अंदेशा जताया है कि दुल्हन का किसी के साथ पहले से प्रेम संबंध (Love Affair) था, जिससे चोरी-छिपे बातें करने के बाद वह फरार हुई।
Bihar Police : चार दिन तक ढूंढ़ने के बाद पुलिस तक पहुंचा केस
मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत वासुदेवपुर सराय निवासी एक युवक की शादी इसी 12 जुलाई को गोखुला दीवान टोला की रहने वाली युवती से हुई थी। 12 और 13 जुलाई को दुल्हन का व्यवहार देखकर किसी को कुछ शंका नहीं हुई। 14 जुलाई को नई दुल्हन बार-बार मोबाइल पर किसी से बात करने के लिए छिपती दिखती। तब भी ऐसा लगा कि शायद मायके में बात कर रही होगी। शक होने पर टोका भी, लेकिन फिर 15 जुलाई की रात को पति के साथ वह बिस्तर पर थी, लेकिन बीच रात जब दूल्हे की नींद टूटी तो बगल में नहीं देख उसके होश उड़ गए। दुल्हन बिस्तर क्या, घर में भी नहीं मिली। शादी के लिए घर में आए मेहमान उस रात जा चुके थे। घर के बाकी लोग नींद में थे। पति ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी को बुलाया और ससुराल से लाखों रुपए के जेवरात के साथ 50 हजार रुपए नकदी लेकर फरार हो गई।
Love Affair : मायके वाले भी ढूंढ़ रहे, प्रेमी के साथ भागने की बात
पत्नी के इस तरह बीच रात में फरार होने के बाद पहले तो पति ने समाज में बेइज्जती के डर से हल्ला नहीं मचाया, लेकिन पत्नी के घर वालों पर दबाव बनाना शुरू किया। इसके बाद से अब तक दोनों पक्षों के बीच पंचायत भी हुई, लेकिन कोई निदान नहीं निकला। दुल्हन के मायके वालों ने भी हाथ उठज्ञ दिया, क्योंकि उनके अनुसार उन्हें इसकी जानकारी नहीं थी। दोनों पक्ष फरार दुल्हन की खोजबीन करते रहे, लेकिन वह नहीं मिली। अब पति ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए चोरी के गहने और रुपए की बरामदगी के लिए भी पुलिस से गुहार लगाई है। पुलिस अभी खोजबीन की बात कह रही है।