Bihar News : म्यूटेशन रद्द करने के लिए मांगे 1.10 लाख, निगरानी ने CO के ऑपरेटर को दबोचा, रिश्वत लेते गिरफ्तार

रिपब्लिकन न्यूज, सासाराम

by Jyoti
0 comments

Bihar News : बिहार में निगरानी की टीम ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। म्यूटेशन के लिए मोटी रकम बतौर रिश्वत लेते अंचल अधिकारी के ऑपरेटर को गिरफ्तार किया गया है। इस गिरफ्तारी के बाद आंचल कर्मियों में हड़कंप मच गया है।

Vigilance Raid in Bihar : अंचल अधिकारी का ऑपरेटर रिश्वत लेते गिरफ्तार

भ्रष्ट सरकारी कर्मियों के खिलाफ निगरानी विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। इस कड़ी में अंचल अधिकारी के डाटा ऑपरेटर को म्यूटेशन के लिए रिश्वत की रकम लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि भू स्वामी ने अंचल अधिकारी से मिलकर म्यूटेशन के लिए आवेदन दिया था। इसके बाद अंचल अधिकारी ने उन्हें अपने ऑपरेटर से मिलने के लिए कहा। ऑपरेटर ने म्यूटेशन के लिए 1.10 लाख रुपए रिश्वत की मांग की। शिकायत मिलने के बाद निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने एफआईआर दर्ज कार्रवाई शुरू की। निगरानी की टीम ने ऑपरेटर को रिश्वत की रकम के साथ रंगे हाथ धर दबोचा है। सासाराम में हुई इस कार्रवाई के बाद भ्रष्ट अफसरों में हड़कंप मच गया है।

Sasaram News : CO सुधीर ओंकार के ऑपरेटर ने मांगे 1.10 लाख

सासाराम अंचलधिकारी सुधीर ओंकार के नजदीकी डाटा ऑपरेटर आकाश कुमार को निगरानी विभाग ने रंगे हाथ 1 लाख 10 हजार रुपए घूस लेते हुए कार्यालय से गिरफ्तार कर लिया है। पटना से पहुंचे निगरानी विभाग के पदाधिकारी ने बताया कि घूस लेने की शिकायत दर्ज होने पर सत्यापन के बाद घूस लेते हुए रंगे हाथ 1 लाख 10 हजार घूस के साथ सासाराम अंचल के डाटा ऑपरेटर आकाश कुमार को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई जारी है। सासाराम प्रतापगंज के रहने वाले भू स्वामी पंकज कुमार ने बताया कि डीसीएलआर के आदेश पर सासाराम अंचल के मिर्जापुर मौजा में विवादित भूमि की म्यूटेशन रद्द करने हेतु सासाराम अंचलाधिकारी सुधीर कुमार ओमकार से मुलाकात किया था। जहां सासाराम अंचलधिकारी सुधीर ओंकार ने डाटा ऑपरेटर आकाश कुमार से मुलाकात करने की संकेत दिया।

Vigilance Department Bihar : म्यूटेशन रद्द करने के लिए सीओ ने ऑपरेटर के पास भेजा

सीओ के कहने पर पीड़ित भू स्वामी पंकज कुमार ने डाटा ऑपरेटर पंकज कुमार से मुलाकात किया तो 1 लाख 10 हजार रुपए की मांग की गई। भू स्वामी पीड़ित पंकज कुमार ने निगरानी विभाग में शिकायत दर्ज कराया था। जहां शिकायत के सत्यापन के साथ सासाराम अंचल कार्यालय में आज 1 लाख 10 हजार घूस की राशि लेते हुए रंगे हाथ डाटा ऑपरेटर आकाश कुमार को निगरानी विभाग ने गिरफ्तार कर लिया है। भ्रष्टाचार पर चोट को लेकर तीन दिनों में सासाराम में यह दूसरी बड़ी कार्रवाई हुई है।

You may also like

Leave a Comment

Editors' Picks

Latest Posts

© All Rights Reserved.

Follow us on