Bihar News : भ्रष्टाचार के नाले में डूब चुके भ्रष्ट तंत्र पर निगरानी ने एक बड़ा प्रहार किया है। केस डायरी हल्का करने के एवज में रिश्वत वसूल रहे दरोगा को गिरफ्तार किया गया है।

Bihar Crime : केस डायरी मैनेज करने के एवज में रिश्वत लेते दरोगा गिरफ्तार
पुलिस महकमे के लिए किसी केस डायरी को वादी या प्रतिवादी के पक्ष या विपक्ष में लिखना बड़ा ही आसान खेल है। तभी तो इस खेल को अंजाम तक पहुंचाने के लिए लाखों रुपए वसूल किया जा रहे हैं। आज एक दरोगा इसी वसूली के दौरान निगरानी के हत्थे चढ़ गया है। निगरानी की टीम ने डायरी मैनेज करने के लिए पैसे की वसूली कर रहे दरोगा को गिरफ्तार कर लिया है। मुजफ्फरपुर जिले के सदर थाना में तैनात सब इंस्पेक्टर भास्कर कुमार मिश्रा को निगरानी विभाग की टीम ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई उस समय की गई जब वे एक मामले की केस डायरी में संशोधन करने के नाम पर थाने के बाहर ही घूस की रकम ले रहा था।
Vigilance Raid Bihar : मुजफ्फरपुर में निगरानी की रेड, सब इंस्पेक्टर भास्कर कुमार मिश्रा की हुई गिरफ्तारी
निगरानी विभाग ने लगातार दूसरे दिन जिले में बड़ी कार्रवाई की है। मंगलवार को ही टीम ने प्रभारी जिला कृषि पदाधिकारी हिमांशु कुमार को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। अब सदर थाना में पदस्थापित 2019 बैच के दारोगा भास्कर कुमार मिश्रा को पकड़े जाने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि एक मामले में सहूलियत देने और केस डायरी को कमजोर करने के एवज में दारोगा ने पीड़ित से 50 हजार रुपये की मांग की थी।
Video : शराबबंदी…हिल रहे थे तेजस्वी यादव। विधायक का सनसनीखेज आरोप।
Muzaffarpur News : केस डायरी के लिए 30 हजार में तय हुआ था सौदा
काफी मोलभाव के बाद में सौदा 30 हजार रुपये में तय हुआ। शिकायतकर्ता ने इसकी सूचना निगरानी विभाग को दी। सत्यापन के बाद टीम ने जाल बिछाया और 15 हजार रुपये की पहली किस्त लेते ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। निगरानी डीएसपी संजय कुमार ने बताया कि गिरफ्तारी की कार्रवाई सदर थाना परिसर में ही की गई। आरोपी अधिकारी को हिरासत में लेकर आगे की पूछताछ और कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।