Bihar News : बिहार में सुशासन छलनी, एक ही परिवार के 6 लोगों को मारी गोली, 3 की मौत

रिपब्लिकन न्यूज, बक्सर

by Jyoti
0 comments

Bihar News : सुशासन के दावे छलनी कर दिए गए। बेख़ौफ़ अपराधियों ने अंधाधुंध गोलीबारी की। एक ही परिवार के आधा दर्जन लोगों को गोली मारी गई। वारदात में तीन की मौत हो चुकी है।

Bihar Crime News : बक्सर में एक ही परिवार के छह लोगों को भून डाला

बिहार में बेखौफ अपराधियों का तांडव देखने को मिला है। कानून को ठेंगा दिखाते हुए अपराधियों ने एक ही परिवार के आधा दर्जन लोगों पर गोलियां बरसाईं हैं। इस घटना में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है। बक्सर में हुए इस सनसनीखेज वारदात के बाद पूरा इलाका दहशत में है। शनिवार की सुबह बक्सर के राजपुर थाना क्षेत्र स्थित अहियापुर गांव में हथियारबंद अपराधियों ने एक ही परिवार के आधा दर्जन लोगों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस हमले में गिट्टी-बालू के 2 व्यवसायियों समेत 3 लोगों की मौत हो गई। जबकि अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।

Buxar News : अबतक तीन की मौत, एक की हालत नाजुक

अहियापुर गांव के विनोद सिंह यादव और सुनील सिंह यादव का शुक्रवार को गांव के ही कुछ लोगों से गिट्टी-बालू के व्यवसाय को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के बाद आज सुबह लगभग 4 बजे नहर के पास अचानक हथियारबंद बदमाशों ने हमला कर दिया। बदमाशों ने बिना कुछ कहे एक ही परिवार के 6 लोगों को गोलियों से भून दिया। मौके पर ही विनोद सिंह यादव और सुनील सिंह यादव की मौत हो गई। जबकि वीरेंद्र सिंह यादव, पुंज सिंह यादव समेत 3 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल कोचस स्थित एक अस्पताल ले जाया गया। जहां से गंभीर हालत देखते हुए उन्हें बनारस रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान वीरेंद्र सिंह यादव की भी मौत हो गई है। प्रशासन ने भी इस बात की पुष्टि कर दी है। एक अन्य घायल पुंज सिंह यादव की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद अहियापुर गांव में मातम पसरा हुआ है और ग्रामीण सहमे हुए हैं।

Bihar Crime : पुरानी रंजिश में वारदात, हमलवारों की तलाश

एसपी शुभम आर्य और सदर एसडीपीओ धीरज कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने थानाध्यक्ष को निर्देश दिया है कि एक विशेष टीम का गठन कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तार करें। फिलहाल एसपी की मौजूदगी में ही पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। पुलिस को शक है कि हमलावर अब भी आसपास ही छिपे हो सकते हैं। राजपुर थानाध्यक्ष संतोष कुमार के अनुसार, यह पूर्व से चली आ रही दुश्मनी का परिणाम है। उन्होंने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि यह हमला आपसी रंजिश में किया गया है।

You may also like

Leave a Comment

Editors' Picks

Latest Posts

© All Rights Reserved.

Follow us on