Bihar News में एक दर्दनाक घटना से जुड़ी खबर है। बहन का जन्मदिन मना कर लौट रहे तीन भाइयों की सड़क हादसे में मौत हो गई है। अनियंत्रित बाइक के नहर में कूद जाने से हादसा हुआ है।
Accident News : बहन के ससुराल से लौट रहे तीन भाइयों की सड़क हादसे में मौत
रिश्ते में तीन भाई बहन के ससुराल गए थे। बहन का जन्मदिन था तो तीनों भाई जन्मदिन मनाने पहुंचे थे। जन्मदिन का जश्न खत्म हुआ और तीनों घर की ओर लौट गए। लेकिन रास्ते में ही मौत उनका इंतजार कर रही थी। तेज रफ्तार बाइक नहर में कूद गई। हादसे में तीन भाइयों की मौत हो गई है। मौत की खबर सुबह पुलिस को तब मिली जब बिहार पुलिस की तैयारी कर रहे कुछ युवक दौड़ने निकले थे। तब गांव के कुछ युवकों की नजर तीनों की लाश पर पड़ी। घटना सासाराम के सूर्यपुरा थाना इलाके की है।
Sasaram News : सुबह दौड़ने निकले युवकों ने देखी लाश
सूर्यपुरा थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में 3 युवकों की मौत हो गई। तीनों युवक अपनी बहन के गांव छोटकी नटवार से जन्मदिन मना कर वापस अपने घर गुनसेज जा रहे थे। इस बीच रास्ते में बाइक नहर में गिरने से मौत हो गई। सुबह में बिहार पुलिस की तैयारी कर रहे युवक जब दौड़ने निकले तो घटना के बारे में जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और परिजन मौके पर पहुंचे। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। सूर्यपुरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराने के लिए भेजा जा रहा है।
Rohtas Police : तीनों मृतक एक ही परिवार से हैं
पुलिस ने बताया कि यह हादसा बक्सर लाइन नहर के हदहदवा पुल की है। मृतकों की पहचान प्रियांशु कुमार (25) पिता मुद्रिका सिंह, अंकित कुमार (22) पिता संजय सिंह और शशिरंजन उर्फ मनु कुमार (23) पिता रामेश्वर सिंह के रूप में की गई है। तीनों मृतक एक ही घर के बताए जा रहे हैं। तीनों छोटकी नटवार से जन्मदिन में शामिल होकर अपने घर लौट रहे थे। मृतक शशि रंजन उर्फ मनु की बहन का शादी छोटकी नटवार गांव में हुआ है। जहां पर बीते रात जन्मदिन की पार्टी थी। उसी पार्टी में तीनों युवक बाइक से पहुंचे थे। जहां जन्मदिन में शामिल होकर घर लौट रहे थे। तभी यह घटना देर रात्रि में हुई है। मृतक प्रियांशु खनिता बाजार पर मोबाइल का शॉप चलाता है। जबकि एक अन्य युवक पढ़ाई कर नौकरी की तैयारी में लगा हुआ था।