Bihar Weather : मौसम विभाग ने 14 जिलों के लिए जारी किया अलर्ट, 72 घंटे में बारिश की आशंका, बढ़ेगी ठंड

रिपब्लिकन न्यूज, पटना

by Jyoti
0 comments

Bihar Weather में मौसम बिगड़ने की खबर है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान में राज्य के कई हिस्सों में बारिश की आशंका है।

Weather today due to cyclone dana live bihar news today
राज्य के कई हिस्सों में बारिश की आशंका है

Bihar News : बिहार के 14 जिलों में बारिश की आशंका

राज्य में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। राजधानी पटना समेत राज्य के 14 जिलों के लिए मौसम विज्ञान केंद्र ने अलर्ट जारी किया है। अगले 72 घंटे में इन 14 जिलों में बारिश की आशंका है। बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। हालांकि फिलहाल दिसंबर समाप्ति ओर है, लेकिन कड़ाके की ठंड अब तक नहीं पड़ी है। यह रबी फसलों के लिए नुकसानदायक भी कहा जा रहा है।

Bihar Weather today : राज्य के इन 14 जिलों में हो सकती है बारिश

राज्य में अगले 40-72 घंटों के दौरान पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है। इसके कारण 27 से 29 दिसंबर के बीच दक्षिण पश्चिम भागों के बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल तथा दक्षिण मध्य भागों के पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय और जहानाबाद जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की वर्षा की आशंका है। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आने के साथ ठंड में वृद्धि होगी।

Bihar News Today : ठंड कम पड़ने की वजह जानिए

जलवायु परिवर्तन के कारण भी देश के अधिसंख्य भागों में मौसम में विशेष रूप से बदलाव नहीं देखा गया। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की आवृत्ति इस बार कम रही। इसके कारण उत्तरी पश्चिमी हवा का आना प्रदेश में कम हुआ, जिसकी वजह से प्रदेश के अन्य हिस्सों के अलावा गांगेय क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड और शीतलहर का अभाव है। बीते वर्षों की तुलना में इस बार तापमान भी सामान्य से पांच से छह डिग्री अधिक बना हुआ है।

You may also like

Leave a Comment

Editors' Picks

Latest Posts

© All Rights Reserved.

Follow us on