Bihar News : लालू के पोते की गुंडागर्दी पर BJP का बवाल, कहा..जो उखाड़ना है उखाड़ लो, कार्यपालक पदाधिकारी की हालत नाजुक

by Republican Desk
0 comments
मैं नागेंद्र यादव का बेटा और लालू यादव का पोता हूं। जो उखाड़ना होगा उखाड़ लेना

राजधानी पटना में एक कार्यपालक पदाधिकारी को बीच सड़क पर इस कदर मारा गया कि पटना के अस्पतालों ने उनका इलाज करने तक से इनकार कर दिया। आखिरकार उन्हें दिल्ली रेफर किया गया। मारपीट के दौरान बदमाशों ने खुद को लालू यादव का पोता बताते हुए यहां तक धमकी दी की जो उखाड़ना है उखाड़ लो। वहीं, अब इस मामले को लेकर भाजपा ने नीतीश सरकार पर बड़ा हमला बोल दिया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी और नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने इसे कथित सुशासन का जंगल राज करार देते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, पुलिस ने फिलहाल इस बात की पुष्टि नहीं की है कि मारपीट करने वाले कौन हैं।

अफसर को ऐसे मारा कि डॉक्टरों ने खड़े कर दिए हाथ

पटना के रूपसपुर थाना क्षेत्र के गोला रोड में गया के डोभी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद कुमार सिंह के साथ मारपीट की गई थी। अपराधियों ने कार्यपालक पदाधिकारी को जानवरों की तरह पीटा। वे रहम की भीख मांगते रहे। लेकिन अपराधियों ने उनकी एक न सुनी। अरविंद कुमार सिंह को तत्काल बेली रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया।

मैं नागेंद्र यादव का बेटा और लालू यादव का पोता हूं। जो उखाड़ना होगा उखाड़ लेना

घटना के वक्त कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद कुमार सिंह के साथ गाड़ी में सवार उनके भाई विजय सिंह ने मीडिया को बताया कि मारपीट करने वाले एक युवक ने अपना नाम तनुज यादव बताया। वह बार-बार कह रहा था कि मैं नागेंद्र यादव का बेटा और लालू यादव का पोता हूं। जो उखाड़ना होगा उखाड़ लेना। विजय सिंह के मुताबिक, मारपीट करने वाले सभी अपराधी शराब के नशे में धुत थे। उन्होंने लोहे के रॉड से अरविंद कुमार सिंह पर हमला किया था।

पुलिस के फूल रहे हाथ-पाव, जुबान खोलने से डर रहे थानेदार

लालू यादव के भतीजे नागेंद्र यादव का खौफ इतना है कि पुलिस भी कुछ बोलने से इनकार कर रही है। यही वजह है कि जब मीडिया ने रूपसपुर थाना अध्यक्ष रणविजय कुमार से घटना के संबंध में जानकारी ली तो उन्होंने बस इतना बताया कि आवेदन मिला है। जांच की जा रही है। ऐसे में यह समझना आसान है कि एक तरफ जहां सरकारी अधिकारी को जान से मारने की कोशिश की जाती है। वहीं दूसरी तरफ पुलिस यह कहकर पल्ला झाड़ रही है की जांच कर रहे हैं।

बीजेपी का बड़ा हमला, सम्राट चौधरी व विजय सिन्हा ने उठाई आवाज

इस घटना के बाद एक बार फिर से नागेंद्र यादव का खौफ सामने आया है। कहा जाता है कि लालू के शासनकाल में नागेंद्र यादव का खौफ सर चढ़कर बोलता था। अब भाजपा ने इस मामले पर नीतीश सरकार को घेर लिया है। सम्राट चौधरी ने कहा कि राजधानी में बीच सड़क पर एक सरकारी अफसर को जान से मारने की कोशिश की जाती है और मारने वाला खुलेआम कहता है कि वह लालू यादव का पोता और नागेंद्र यादव का बेटा है। इससे ज्यादा खराब स्थिति राजधानी की नहीं हो सकती। वहीं नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने भी नीतीश सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि लालू परिवार हमेशा से लोगों के बीच दहशत कायम कर सत्ता पर काबिज रहा है। एक बार फिर से लालू यादव और नागेंद्र यादव के बाद अब लालू के पोते ने भी सड़क पर सरकारी अधिकारी को जान से मारने की कोशिश की है। पुलिस मामले को दबाने में लगी है।

You may also like

Leave a Comment

Editors' Picks

Latest Posts

© All Rights Reserved.

Follow us on