Bihar Police की कमान DGP Vinay Kumar को मिलने के बाद अपराधियों को उनकी ही भाषा में जवाब दिया जा रहा है। एक बार फिर पुलिस ने एक कुख्यात अपराधी को एनकाउंटर में मार गिराया है।
Bihar News : पूर्णिया में पुलिस एनकाउंटर, मारा गया सुशील मोची
बिहार पुलिस का ऑपरेशन क्लीन चल रहा है। डीजीपी विनय कुमार के कुर्सी संभालते ही अपराधियों के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। अपराधियों को उसी भाषा में जवाब दिया जा रहा है जिस भाषा में वह खाकी से टकरा रहे हैं। है इसी कड़ी में पूर्णिया में पुलिस एनकाउंटर में सुशील मोची मारा गया है। उस पर डकैती और आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज थे। पुलिस ने उस पर इनाम पर घोषित कर रखा था। बिहार के अलावे झारखंड और बंगाल समेत कई अन्य राज्यों में भी उसका आतंक था। यह एनकाउंटर जिले के बायसी थाना क्षेत्र के ताराबाड़ी में हुआ है।
Purnia News : तीन जिलों में आतंक फैला रहा था सुशील मोची
पूर्णिया एसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि सुशील मोची एक कुख्यात अपराधी रहा है। कई डकैती की घटनाओं में वह शामिल था। यह पूर्णिया के रेंज के तीन जिले पूर्णिया, कटिहार और किशनगंज में गिरोह ऑपरेट कर रहा था। गिरोह के साथ खुद ही घटना को अंजाम देता था। एक बार फिर वह पूर्णिया में एक बड़ी घटना को अंजाम देने वाला था। गुप्त सूचना के आधार पर टीम बनाई गई थी। गठित टीम के छापेमारी करने के लिए पहुंची थी। इसी दौरान पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुआ। मुठभेड़ में पुलिस ने आत्मरक्षा के लिए गोली चलाई, जिसमें सुशील मोची की गोली लगने से मौत हुई है।
Purnia Police : जेल में बंद होने के बाद भी कराई डकैती
सुशील मोची बाबर का सहयोगी था। कुछ दिन पहले ही बाबर भी एनकाउंटर में मारा गया था। कटिहार जेल में बंद होने के बाद भी सोना लूटकांड के मुख्य आरोपी सुशील मोची ने अमौर थानाक्षेत्र के खाड़ी महीनगांव के मुखिया साबिर आलम के घर हुई डकैती कांड में साजिश रची थी। पुलिस ने डकैती में शामिल अमौर के असद मदनी और जेल में बंद अपराधी सुशील मोची की पत्नी पूनम देवी को डकैती में लूटी गई राशि व अन्य सामानों के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। सुशील मोची कुछ माह पहले ही जेल से बाहर निकला था। जेल से बाहर निकलते ही कुख्यात डकैत सुशील मोची पूर्णिया जिले में एक बड़ी घटना की अंजाम देने वाला था। इसी दौरान पुलिस पहुंच गई। पुलिस के पहुंचते ही वह गोलीबारी करने लगा। लेकिन जवाबी कार्रवाई में पूर्णिया पुलिस ने उसे मार गिराया। पुलिस ने बताया कि सुशील मोची पूर्णिया जिले के अनगढ़ थाना क्षेत्र का रहने वाला है। उस पर दो लाख का इनाम रखा गया था।