Bihar News : आरजेडी विधायक के ठिकाने को पुलिस ने घेरा, AK 56 की चर्चा कहां से आई? छावनी में बदला इलाका

रिपब्लिकन न्यूज, पटना

by Jyoti
0 comments

Bihar News : बिहार में एक बार फिर अत्याधुनिक हथियार AK 56 की चर्चा है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि आरजेडी विधायक के घर से अत्याधुनिक AK-56 बरामद किया गया है। पुलिस ने विधायक के घर को घेर रखा है।

Bihar Crime : विधायक रीतलाल यादव के घर को STF व पटना पुलिस ने घेरा

बिहार में एक बार फिर एक विधायक चर्चा में हैं। 5 साल पहले मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह के घर AK 47 मिलने के बाद हड़कंप मच गया था। अब राजद के विधायक रीतलाल यादव के ठिकानों पर एसटीएफ और पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई की चर्चा है। पटना के दानापुर से विधायक रीतलाल यादव के ठिकानों पर छापेमारी चल रही है। इस दौरान अत्याधुनिक AK 56 फिर से चर्चा में है। वजह है मीडिया रिपोर्ट्स में AK 56 बरामद होने का दावा किया जाना। एसटीएफ और पटना पुलिस की टीम ने रीतलाल यादव के घर को घेर रखा है। काफी संख्या में पुलिस बल मौके पर मौजूद है। दानापुर का यह इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। फिलहाल पुलिस की छापेमारी जारी है।

Patna News : दानापुर विधायक रीतलाल के ठिकानों पर रेड

राष्ट्रीय जनता दल के दानापुर से विधायक रीतलाल लाल यादव के कई ठिकानों पर स्पेशल टास्क फोर्स और पटना पुलिस की जॉइंट छापेमारी चल रही है। इस रेड को सिटी एसपी वेस्ट आर. एस. सरथ और दानापुर के ASP भानु प्रताप सिंह लीड कर रहे हैं। छापेमारी के दौरान काफी संख्या में बिहार पुलिस और बिहार एसटीएफ के जवानों को मौके पर तैनात किया गया है। यह छापेमारी दानापुर के कोथवा स्थित रीतलाल यादव के आवास पर की जा रही है। इसके साथ ही, अभियंता नगर स्थित उनके अन्य ठिकानों पर भी छापेमारी ने चल रही है। मौके पर कई थानों की पुलिस, डीएसपी और अन्य अधिकारी मौजूद हैं। पुलिस टीम लगातार सर्च ऑपरेशन में लगी है।

Ritlal Yadav : विधायक के घर छापेमारी, AK 56 की चर्चा क्यों है

सिटी एसपी वेस्ट आर. एस. सरथ ने बताया कि एक व्यक्ति की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। अनुसंधान किया जा रहा है। न्यायालय के आदेश पर यह कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल पुलिस की छापेमारी जारी है। कई ठिकानों पर रेड चल रही है। इस बीच मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि विधायक रीतलाल यादव के घर से पुलिस ने अत्याधुनिक AK 56 बरामद किया गया है। हालांकि फिलहाल पटना पुलिस ने AK 56 या किसी अन्य हथियार के बरामद होने की पुष्टि नहीं की है।

You may also like

Leave a Comment

Editors' Picks

Latest Posts

© All Rights Reserved.

Follow us on