Bihar News : भ्रष्ट DTO के ठिकानों पर विजिलेंस की रेड, गहने देख उड़े टीम के होंश, छापेमारी से हड़कंप

रिपब्लिकन न्यूज, नालंदा/पटना

by Jyoti
0 comments

Bihar News : स्पेशल विजिलेंस यूनिट की छापेमारी से हड़कंप मचा है। जिला परिवहन पदाधिकारी के ठिकानों पर विजिलेंस यूनिट की रेड चल रही है।

जिला परिवहन पदाधिकारी अनिल कुमार दास के ठिकाने पर चल रही है

Bihar Vigilance Raid : नालंदा DTO के ठिकानों पर रेड

बिहार में भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ विजिलेंस की छापेमारी लगातार जारी है। इस बीच जिला परिवहन पदाधिकारी के ठिकानों पर विजिलेंस की टीम ने छापेमारी की है। इस दौरान आय से अधिक संपत्ति के मामले का खुलासा हुआ है। छापेमारी टीम ने DTO के ठिकानों से सोने के आभूषण बरामद किए हैं। गहनों को देख अधिकारियों के भी होंश उड़ गए हैं। यह छापेमारी नालंदा के जिला परिवहन पदाधिकारी अनिल कुमार दास के ठिकाने पर चल रही है।

Nalanda News : नालंदा में डीटीओ के फ्लैट पर विजिलेंस का छापा

शुक्रवार की सुबह बिहार की स्पेशल विजिलेंस यूनिट ने नालंदा के जिला परिवहन पदाधिकारी अनिल कुमार दास के ठिकानों पर रेड की है। आय से अधिक संपत्ति से जुड़े इस मामले में सुबह करीब 6 बजे ही विजिलेंस की दो गाड़ियों से पहुंची टीम ने बिहार शरीफ स्थित डीटीओ के किराए के फ्लैट पर दबिश दी है। विजिलेंस डीएसपी चंद्रभूषण सिंह के नेतृत्व में 6 सदस्य टीम ने फ्लैट को अंदर से बंद कर तलाशी की शुरुआत की। सूत्रों के अनुसार, जिला परिवहन पदाधिकारी के ठिकानों पर हुई छापेमारी में आय से अधिक संपत्ति के साक्ष्य मिले हैं। डीटीओ के घर से अधिकारियों ने लाखों के आभूषण जप्त किए हैं।

Patna News : भ्रष्ट डीटीओ के पटना आवास पर भी दबिश

डीटीओ अनिल कुमार दास के पटना स्थित ठिकानों पर भी छापेमारी की जानकारी है। सूत्रों के अनुसार, पटना में डीटीओ के आवास पर तलाशी चल रही है। इस दौरान कई अहम दस्तावेज, नगदी और आभूषण मिलने की खबरें सामने आई है। हालांकि स्पेशल विजिलेंस यूनिट की ओर से आधिकारिक तौर पर बरामद दस्तावेज या संपत्ति की जानकारी फिलहाल मीडिया से साझा नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि जिला परिवहन पदाधिकारी अनिल कुमार दास के खिलाफ विजिलेंस को लंबे समय से शिकायतें मिल रही थी।

You may also like

Leave a Comment

Editors' Picks

Latest Posts

© All Rights Reserved.

Follow us on