Sharda Sinha : शारदा सिन्हा जिस ‘मुक्ति रथ’ से अंतिम यात्रा पर जाएंगी उसी से गए थे रामविलास, गुलबी घाट पर अंतिम संस्कार

रिपब्लिकन न्यूज, पटना

by Jyoti
0 comments

Sharda Sinha अपनी अंतिम यात्रा पर जाने वाली हैं। उनके अंतिम दर्शन के लिए भीड़ जुट रही है। अंतिम संस्कार से जुड़ी अहम जानकारी हम यहां साझा कर रहे हैं।

गुलबी घाट पर होगा शारदा सिन्हा का अंतिम संस्कार (फोटो : RepublicanNews.in)

Bihar News : सुबह 7 बजे गुलबी घाट के लिए निकलेगी अंतिम यात्रा

मशहूर लोकगायिका और ‘बिहार कोकिला’ के नाम से मशहूर शारदा सिन्हा अंतिम यात्रा पर जा रहीं हैं। 5 नवंबर की रात दिल्ली में उनका निधन हो गया। छठ महापर्व के पहले दिन आई इस मनहूस खबर ने पूरे देश को शोक में डूबो दिया है। उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए पटना के राजेंद्र नगर स्थित रोड नंबर 6 में उनके पैतृक निवास “नारायणी” में रखा गया है। शारदा सिन्हा की अंतिम यात्रा गुरुवार सुबह (7 नवंबर) 7 बजे उनके आवास राजेंद्र नगर रोड से गुलबी घाट के लिए प्रस्थान करेगी।

Watch Video

Sharda Sinha Death : मां वैष्णो देवी सेवा समिति के ‘मुक्ति रथ’ से अंतिम यात्रा पर जाएंगीं शारदा सिन्हा

बिहार कोकिला शारदा सिन्हा अपनी अंतिम यात्रा पर ‘मुक्ति रथ’ से जा रहीं हैं। यह मुक्ति रथ मां वैष्णो देवी सेवा समिति द्वारा समाज को समर्पित है। वर्ष 2014 से बिहार के लोगों के लिए समर्पित मुक्ति रथ पर ही बिहार के कद्दावर नेता दिवंगत रामविलास पासवान अंतिम यात्रा पर गए थे। मां वैष्णो देवी सेवा समिति के संस्थापक सदस्य मुकेश हिसारिया ने बताया कि सितंबर महीने में जब शारदा सिन्हा जी की तबीयत खराब थी और वह पटना में इलाजरत थीं, उस दौरान मां ब्लड सेंटर से उनके लिए ब्लड और प्लेटलेट्स की आपूर्ति की गई थी। मां वैष्णो देवी सेवा समिति और मां ब्लड सेंटर से शारदा सिन्हा का काफी लगाव था। जब उनके पति ब्रजकिशोर सिन्हा की तबीयत खराब थी, तब भी मां वैष्णो देवी परिवार ने उनके लिए ब्लड की व्यवस्था की थी। यह वही मुक्ति रथ है जिसने कोरोना काल के दौरान सैकड़ो लोगों का अंतिम संस्कार करने में अहम भूमिका अदा की थी। मुकेश हिसारिया ने बताया कि यह मुक्ति रथ खासतौर से आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए मुफ्त उपलब्ध कराया जाता है। इसके लिए भी कोई भी व्यक्ति मां वैष्णो देवी सेवा समिति से संपर्क कर सकता है।

‘मुक्ति रथ’ से अंतिम यात्रा पर जाएंगीं शारदा सिन्हा

पति Brajkishore Sinha से जल्द मिलने का वादा पूरा किया

शारदा सिन्हा के बेटे अंशुमन सिन्हा ने बताया कि उनकी मां का अंतिम संस्कार पटना के गुलबी घाट पर उसी स्थान पर होगा जहां करीब एक महीने पहले उनके पिता का अंतिम संस्कार हुआ था। एक ही महीने में माता-पिता को खोना अंशुमान के लिए बहुत ही पीड़ादायक है। ब्रजकिशोर सिन्हा का निधन इसी साल 22 सितंबर को ब्रेन हैमरेज की वजह से हुआ था। शादी के 54 साल साथ निभाने के बाद उन्होंने शारदा का साथ छोड़ा था। पति के निधन के एक हफ्ते बाद यानी 1 अक्टूबर को शारदा सिन्हा ने फेसबुक पर इमोशनल पोस्ट लिखा था। पति संग अपनी तस्वीर भी शेयर की थी। शारदा सिन्हा ने पति से जल्द मिलने का वादा किया था।

Watch Video

You may also like

Leave a Comment

Editors' Picks

Latest Posts

© All Rights Reserved.

Follow us on