Bihar IAS Transfer : बिहार में फिर तबादला, 7 आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, सूची देखिए

रिपब्लिकन न्यूज, पटना

by Republican Desk
0 comments

Bihar IAS Transfer में 7 आईएएस अफसरों के तबादले से जुड़ी खबर

CM Nitish Kumar File Photo
सात आईएएस अधिकारियों का तबादला

Bihar के 7 IAS अधिकारियों का तबादला

बिहार में एक बार फिर आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है। गृह विभाग में सचिव प्रणव कुमार को अगले आदेश तक सामान्य प्रशासन विभाग में जांच आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। पंचायती राज विभाग के अपर मुख्य सचिव मिहिर कुमार सिंह को मुख्य जांच आयुक्त सामान्य प्रशासन विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। आशिमा जैन को वित्त विभाग में सचिव (व्यय) की जिम्मेदारी दी गई है।

लक्ष्मण तिवारी बने छपरा के अनुमंडल पदाधिकारी

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में विशेष कार्य पदाधिकारी लक्ष्मण तिवारी को छपरा सदर का अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है। वित्त विभाग के सचिव (व्यय) दीपक आनंद को श्रम संसाधन विभाग का सचिव बनाया गया है। बिहार शिक्षा परियोजना के परियोजना निदेशक बी. कार्तिकेय धनजी को अगले आदेश तक जांच आयुक्त सामान्य प्रशासन विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

You may also like

Leave a Comment

Editors' Picks

Latest Posts

© All Rights Reserved.

Follow us on