Bihar Politics : बर्खास्तगी के बाद सुनील सिंह ने खेला क्षत्रिय कार्ड, विजय कृष्ण, प्रभुनाथ सिंह का ले रहे नाम, आरजेडी की बड़ी चाल

रिपब्लिकन न्यूज, पटना

by Republican Desk
0 comments

Bihar News में चर्चा RJD से बर्खास्त MLC Sunil Kumar Singh की है। बर्खास्त होने के बाद सोमवार को RJD दफ्तर में उनका स्वागत किया गया। इस बीच सुनील सिंह ने क्षत्रिय कार्ड खेल दिया है।

पार्टी ऑफिस में सुनील सिंह को सम्मान (फोटो : RepublicanNews.in)

RJD का प्लान ‘आपदा में अवसर’

विधान परिषद से बर्खास्त आरजेडी के पूर्व एमएलसी सुनील कुमार सिंह ने नया सियासी दांव चल दिया है। बर्खास्तगी की कार्रवाई के लिए नीतीश कुमार को जिम्मेदार बताते हुए लगातार हमलावर सुनील कुमार सिंह ने लगे हाथ अब राजपूत वोटरों को समेटने की कोशिश शुरू कर दी है। सोमवार को राजद दफ्तर में सुनील सिंह के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। इस दौरान बोलते हुए सुनील कुमार सिंह ने सीधे तौर पर क्षत्रिय समाज को टारगेट किया।

Watch Video

क्षत्रिय कुल का हूं…नीतीश सवर्ण के सबसे बड़े दुश्मन

सुनील कुमार सिंह ने कहा कि मैं क्षत्रिय समाज से आता हूं। क्षत्रिय कुल से आता हूं। अगर उस दिन 2 मिनट भी मुझे बोलने का मौका देते तो मैं यही कहता कि जिस आदमी ने मेरे ऊपर आरोप लगाया। मैं उसको भी माफ करता हूं। और जो व्यक्ति उपसभापति बनने के लिए तथा लोकसभा का सदस्य बनने के लिए ऐसा काम किया है, नीतीश कुमार का पाप छुपाया, मैं उसको भी माफ करता हूं। क्षत्रिय समाज से आता हूं। पूरे राज्य का क्षत्रिय समाज भी इस मामले को देख रहा है कि किस तरह से एक लंबी फेहरिस्त बनी हुई है। विजय कृष्ण जी यहां बैठे हुए हैं। कैसे इनको बर्बाद करने की साजिश रची गई। कैसे हमारे पार्टी के नेता प्रभुनाथ सिंह को बर्बाद करने की साजिश की गई। सब लोग जानते हैं कि इस धरती पर सवर्ण जाति का अगर सबसे बड़ा कोई दुश्मन है तो उसका नाम नीतीश कुमार है।

Watch Video

बर्खास्त सुनील सिंह के सम्मान में फूलों की बारिश

विधान परिषद की आचार समिति ने सुनील कुमार सिंह को विधान परिषद से बर्खास्त कर दिया था। सदस्यता रद्द किए जाने के बाद सोमवार को पटना के राजद दफ्तर में उनके लिए एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह की मौजूदगी में सुनील कुमार सिंह का जोरदार स्वागत किया गया। उनपर फूलों की बारिश की गई। कहा जा रहा है कि आरजेडी इस मौके को भुनाने की कोशिश में है। सुनील कुमार सिंह के बहाने आरजेडी सवर्ण वोटरों को समेटने की कोशिश कर रही है।

You may also like

Leave a Comment

Editors' Picks

Latest Posts

© All Rights Reserved.

Follow us on