Bihar News : सुनील सिंह की बड़ी जीत, MLC का निलंबन सुप्रीम कोर्ट में रद्द, नीतीश सरकार को बड़ा झटका

रिपब्लिकन न्यूज, सेंट्रल डेस्क

by Jyoti
1 comment

Bihar News : बिहार विधान परिषद से बर्खास्त राजद नेता सुनील कुमार सिंह को बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने बिहार की नीतीश सरकार को बड़ा झटका देते हुए सुनील सिंह के निलंबन को खारिज कर दिया है।

Bihar Politics : आरजेडी नेता सुनील कुमार सिंह को बड़ी जीत, MLC की कुर्सी वापस

यह बिहार की नीतीश सरकार के लिए बड़ा झटका है। सरकार को झटका देने वाले राजद के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के मुंहबोले भाई सुनील कुमार सिंह हैं। वही सुनील कुमार सिंह जिन्होंने बिस्कोमान के चुनाव में सरकार को हाल ही में झटका दिया था। सुप्रीम कोर्ट से अब नीतीश सरकार को सुनील सिंह के मामले में दूसरा पर बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने बिहार विधान परिषद से निष्कासित राजद नेता सुनील कुमार सिंह के निष्कासन को रद्द कर दिया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में सदन से बर्खास्त हुए सुनील कुमार सिंह के निष्कासन को कोर्ट ने गलत करार दिया है। इसके साथ ही सुनील कुमार सिंह की सीट के लिए होने वाले चुनाव को भी आयोग ने खारिज कर दिया है।

MLC Sunil Kumar Singh : सुनील सिंह की सीट पर होने वाला उपचुनाव खारिज

सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान जस्टिस सूर्यकांत और एन कोटिश्वर सिंह की पीठ ने कहा कि बिहार विधान परिषद को और अधिक उदार होना चाहिए। इस दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि- आरजेडी एमएलसी सुनील कुमार सिंह को दी गई निष्कासन की सजा ‘बहुत ज्यादा’ और ‘अनुपातहीन’ थी। वहीं सुप्रीम कोर्ट ने बिहार विधान परिषद में आरजेडी एमएलसी सुनील कुमार सिंह के आचरण को ‘घृणित’, ‘अनुचित’ भी बताया है। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने बिहार विधान परिषद में आरजेडी एमएलसी सुनील कुमार सिंह की सीट के लिए उपचुनाव की घोषणा करने वाली चुनाव आयोग की अधिसूचना को खारिज भी कर दिया।

Nitish Kumar : नीतीश कुमार की मिमिक्री करने का था आरोप

26 जुलाई को सुनील कुमार सिंह को सदन में उनके अभद्र व्यवहार के लिए विधान परिषद से निष्कासित कर दिया गया था। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के करीबी माने जाने वाले सुनील कुमार सिंह पर 13 फरवरी 2024 को सदन में तीखी नोकझोक के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ नारेबाजी करने का आरोप था। आचार समिति की तरफ से कार्यवाहक अध्यक्ष अवधेश नारायण सिंह नएकको अपनी रिपोर्ट सौंपे जाने के एक दिन बाद सुनील कुमार सिंह के निष्कासन का प्रस्ताव पारित किया था। उन पर मुख्यमंत्री की नकल करने और उनका अपमान करने का आरोप था। हालांकि सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान नीतीश सरकार को तब बड़ा झटका लगा जब सुनील कुमार सिंह के निलंबन को खत्म कर दिया गया। अदालत ने कहा कि जुलाई 2024 से सुनील कुमार सिंह की ओर से गुजारे गए निष्कासन की अवधि को ही निलंबन माना जाएगा।

You may also like

1 comment

Leave a Comment

Editors' Picks

Latest Posts

© All Rights Reserved.

Follow us on