Bihar News : पेड़ से हो रही बारिश, खेतों में जमा हुआ पानी, हैरान हैं लोग, अफवाह ने उड़ाई नींद

रिपब्लिकन न्यूज, गोपालगंज

by Republican Desk
0 comments

Bihar News में ऐसी खबर जो आपको हैरान कर देगी। एक पेड़ से पांच दिनों से बारिश हो रही है।

गोपालगंज में पेड़ से हो रही बारिश (फोटो : RepublicanNews.in)

हैरान करने वाली है यह खबर

यह खबर हैरान करने वाली है। परेशान करने वाली है। कुछ लोग इसे दैवीय प्रकोप मान रहे हैं। कोई इसके पीछे वैज्ञानिक कारण ढूंढ रहा है। वजह चाहे जो भी हो लेकिन पेड़ से 5 दिनों से हो रही बारिश ने समूचे गांव को बेचैन कर दिया है। बारिश के कारण आसपास के खेतों में पानी लग चुका है। हैरान करने वाली बात यह है कि पेड़ से बारिश आखिर हो कैसे रही है? ग्रामीणों का मानना है कि यह दैवीय प्रकोप है। इसे देखने के लिए आसपास के कई गांव के लोग पहुंच रहे हैं। हालांकि अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि पेड़ से बारिश का माजरा आखिर है क्या।

Gopalganj में पेड़ से बारिश

गोपालगंज जिले के भोरे गांव के दक्षिण टोला में एक अजीबोगरीब घटना से लोग हैरान हैं। दक्षिण टोला में एक पेड़ से पिछले पांच दिनों से लगातार बारिश हो रही है। जिसके कारण पेड़ के आसपास के खेतों में पानी लग गया है। कुछ लोग इसे दैवीय प्रकोप मान रहे हैं। कुछ लोग इसे वैज्ञानिक घटना बता रहे हैं। दक्षिण टोला के चंवर के पास एक फरहद के पेड़ के पत्तों से पानी की बूंदें टपक रहीं हैं।

Watch Video

हैरान रह गए ग्रामीण, देखने जुटी भीड़

ग्रामीण जयप्रकाश सिंह के अनुसार, जब वह उधर से गुजर रहे थे तब उनकी नजर पेड़ पर गई। उन्हें आश्चर्य हुआ। पहले तो उन्हें लगा कि बारिश हो रही है। उन्होंने देखा कि पेड़ के सटे जितने भी खेत हैं उनमें पानी लगा हुआ है और अन्य जगह पर नहीं है। उनकी जानकारी पर ग्रामीण जब वहां पहुंचे तो आश्चर्य में पड़ गए। पिछले पांच दिनों से इस पेड़ से लगातार बारिश हो रही है।

क्या कहते हैं जानकार, समझिए

जानकारों का मानना है कि फरहद का पेड़ जमीन से जब ज्यादा पानी अवशोषित कर लेता है तो उनके पत्तों के किनारो पर स्टोमाटा बन जाता है। इस कारण अवशोषित पानी बारिश के रूप में गिरता है। यह कोई नई घटना नहीं है। यह प्राकृतिक घटना है। इस पेड़ की प्रकृति ही ऐसी है कि यह पेड़ जमीन से जब ज्यादा पानी अवशोषित कर लेता है। बाद में यही पानी पत्तों के जरिए धीरे-धीरे गिरता रहता है।

You may also like

Leave a Comment

Editors' Picks

Latest Posts

© All Rights Reserved.

Follow us on